प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के वित्त एवं आर्थिक मामलों के मंत्री डॉ अली तायेब्निया से मुलाकात की
भारत ईरान के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्व देता है: प्रधानमंत्री मोदी
ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए भारत तत्पर: प्रधानमंत्री मोदी

इस्लामिक गणराज्य ईरान के वित्त एवं आर्थिक मामलों के मंत्री डा. अली तय्यबनिया ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। वह विदेश मंत्री की सह-अध्यक्षता वाली द्विपक्षीय संयुक्त आयोग की बैठक के लिए भारत आए हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने उन्हें इस बात से अवगत कराया कि भारत, ईरान के साथ अपने संबंधों को उच्च महत्व देता है। उन्होंने जुलाई 2015 में ऊफा में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति रूहानी के साथ अपनी उपयोगी बैठक को याद किया। प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजूबत करने के लिए भारत की ओर से तत्परता जाहिर की। इसमें व्यापार, निवेश, तेल और गैस, कनेक्टिविटी, बंदरगाहों का विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pvt sector banks log robust growth in deposits and advances in Q1FY27

Media Coverage

Pvt sector banks log robust growth in deposits and advances in Q1FY27
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
July 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि दलाई लामा का शांति और सद्भाव का संदेश विश्वभर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश विश्व भर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

@DalaiLama