अपने उन सभी कार्यकर्ताओं की उत्कृष्ट सेवा, त्याग एवं बलिदान पर हमें गर्व है जिन्होंने बीजेपी का निर्माण किया और एक मजबूत एवं बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहे: पीएम मोदी #IndiaTrustsBJP
बीजेपी के लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। वे पार्टी के दिल और आत्मा हैं और कार्यकर्ताओं के पसीने से ही पार्टी को नई ऊंचाइयां मिली हैं: प्रधानमंत्री #IndiaTrustsBJP
भाजपा ‘न्यू इंडिया’ की पार्टी है। हम आभारी हैं कि हमें समाज के सभी आयु वर्गों के लोगों का समर्थन मिला है: प्रधानमंत्री मोदी #IndiaTrustsBJP
भाजपा वह पार्टी हैं, जो भारत की विविधता, विशिष संस्कृति, और 125 करोड़ भारतीयों की ताकत में विश्वास रखती है: प्रधानमंत्री मोदी #IndiaTrustsBJP

प्रधानमंत्री मोदी ने आज भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा, "मैं स्थापना दिवस के विशेष मौके पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का विनम्रता से आभार प्रकट करता हूं। अपने सभी कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान पर हमें गर्व है, जिन्होंने बीजेपी का निर्माण किया और एक मजबूत एवं बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जताई।"

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा, "बीजेपी के लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। वे पार्टी के दिल और आत्मा हैं, कार्यकर्ताओं के पसीने से पार्टी को नई ऊंचाइयां मिली हैं। यह उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि हमें पूरे देश के लोगों की सेवा करने और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का अवसर मिला है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा 'न्यू इंडिया' की पार्टी है। हम आभारी हैं कि हमें समाज के सभी आयु वर्गों के लोगों का समर्थन मिला है। हम वह पार्टी हैं, जो भारत की विविधता, यूनिक कल्चर और 125 करोड़ भारतीयों की ताकत में विश्वास रखती है।

देशवासियों को भाजपा पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारत के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए हम खुद को समर्पित रखें और हमेशा प्रतिबद्ध रहें।"

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें यह बताया कि कैसे भाजपा के कार्यकर्ता 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ देशवासियों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के पुरानें नेताओं को याद किया जिन्होंने भाजपा को आगे ले जाने के लिए अपना योगदान दिया। पीएम मोदी ने उन राज्य के लोगों को भी धन्यवाद दिया जहां पहली बार भाजपा की सरकार बनी है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Bill to replace MGNREGS simultaneously furthers the cause of asset creation and providing a strong safety net

Media Coverage

The Bill to replace MGNREGS simultaneously furthers the cause of asset creation and providing a strong safety net
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
December 22, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और इसी राज्‍य के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया :

“बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar, उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp और केंद्रीय मंत्री श्री @LalanSingh_1 ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।”