भाजपा की वजह से उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है।
अलीगढ़ की जनता ने सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार एवं तुष्टीकरण की फैक्ट्री पर मजबूत 'ताला' लगा दिया है।
कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कुछ नहीं किया।
जनता के धन और देश की संपत्ति को लूटना, कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।

अलीगढ़ यूपी

भारत माता की जय
भारत माता की जय
भारत माता की जय
राधे राधे !

इसी मैदान में मुझे कई बार अलीगढ़ के लोगों से मिलने का अवसर मिला है। पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था। आपका मन भर जाए तो मैं बोलना शुरू करूं। आप इजाजत दें तो मैं बोलना शुरू करूं। हमारे लिए तो जनता जनार्दन की भगवान है। इजाजत है, राधे-राधे। मैं जब पहले अलीगढ़ आया था, तो आप लोगों से अनुरोध किया था कि सपा-कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिएगा। याद है ना! आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया, आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही।

आज मैं अलीगढ़ की जनता को, हाथरस के मेरे भाई-बहनों को एक प्रार्थना करने आया हूं। आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आपसे मेरी प्रार्थना ये है कि अच्छे भविष्य की, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है। अब देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का समय आ गया है। अब देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है। और इसके लिए जरूरी है- फिर एक बार...मोदी सरकार ! फिर एक बार...मोदी सरकार ! फिर एक बार...मोदी सरकार !

साथियों,

इस बार अलीगढ़ में 26 अप्रैल को और हाथरस में 7 मई को मतदान है। आपको अलीगढ़ से मेरे छोटे भाई भाई सतीश गौतम जी को और हाथरस से मेरे साथी अनूप वाल्मीकी जी को भारी मतों से जिताना है। और इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। आप यहां वोट भले सतीश जी और अनूप जी को देते होंगे, लेकिन ये पक्का मानिए, जब कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो मोदी को सीधा आपका वोट मिल जाएगा। तो मैं ये वोट मोदी के लिए मांगने के लिए आया हूं। आपका आशीर्वाद मिलेगा, आपका आशीर्वाद मिलेगा, भरपूर मिलेगा।

आपको एक और बात याद रखनी है। एक तरफ फसल की कटाई का समय है। शादी ब्याह का भी समय है। गर्मी तो पूछो मत। सब कुछ है लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं होता। देश से बड़ा कुछ होता है होता है। देश का इतना बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। हमें सारे काम छोड़ करके वोट करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए। सुबह-सुबह वोट करना बहुत जरूरी है।..करोगे। धूप निकलने से पहले वोट हो जाए। जलपान से पहले मतदान हो जाए। आपकी एक-एक वोट का बहुत महत्व है। अब आप देखिए पहले आए दिन बॉर्डर पर बम गोली चलाते थे। गोलियां चलते थे और आए दिन हमारे वीर सपूत शहीद होते थे। तिरंगे में लिपट करके उनका शरीर घर लौटता था। आज यह सब बंद हो गया कि नहीं हो गया। सबकी बोलती बंद हो गई कि नहीं हो गई। पहले आए दिन आतंकी बम फोड़ते थे सीरियल ब्लास्ट होते थे। अयोध्या को नहीं छोड़ा काशी को नहीं छोड़ा। हर बड़े शहर में आए दिन बम धमाका। अब सीरियल बम धमाका पर भी पुल स्टॉप लग गया है कि नहीं लग गया है। और जो फर्स्ट टाइम वोटर है ना उनको याद नहीं होगा। वह 5 साल 7 साल 8 साल 10 साल के होंगे। जरा याद कीजिए। आपके परिवार में पूछिए उस समय अखबारों में टीवी पर एडवर्टाइजमेंट आता था और एडवर्टाइजमेंट क्या होता है कि कहीं पर भी कोई लावारिस चीज दिखाई दे तो उससे दूर रहना, उसे छूना मत। कहीं बैग दिखाई दे, कहीं स्कूटर दिखाई दे, कहीं टिफिन का बॉक्स दिखाई दे। उधर पास मत जाना। तुरंत पुलिस को जानकारी देना कि आए दिन सूचना दी जाती थी। एयरपोर्ट पर जाओ तो इसका अनाउंसमेंट होता था। बस स्टेशन पर जाओ तो अनाउंसमेंट होता था। रेलवे स्टेशन पर जाओ तो अनाउंसमेंट होता था कि लावारिस चीजों को हाथ मत लगाओ। ये मेरे फर्स्ट टाइम वाटर जो है ना वह बहुत छोटे थे। उनको मालूम नहीं होगा यह, सरकार लगातार सूचना देती थी, क्यों? क्योंकि ये लावारिस चीजों में रखे जाते थे। कोई निर्दोष व्यक्ति उसको हाथ लगाता था तो मौत के घाट उतर जाता था।

भाइयों-बहनों,

यह मोदी-योगी का कमाल है कि सारा बंद हो गया, हुआ कि नहीं हुआ, शांति मिली कि नहीं मिली। जब शांति सुरक्षा मिलती है तो विकास होता है कि नहीं होता है। पहले आर्टिकल-370 के नाम पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादी शान से जीते थे और हमारे फौजियों पर पत्थर चलते थे। अब इन सब पर भी फुल स्टॉप लग गया है। पहले अलीगढ़ में भी आए दिन कर्फ्यू लगता था। अगल-बगल के लोगों को अलीगढ़ आना है तो फोन करके पूछते थे कि भाई शांति है ना, मैं आऊं तो चलेगा। शादी की तारीख तय करनी हो तो पूछते थे यार कहीं दंगा हो जाए। ऐसे इलाके में शादी नहीं करेंगे। कहीं और करेंगे। यह गया कि नहीं गया। यह योगी जी ने करके दिया है आपको। दंगे, हत्या, गैंगवॉर, फिरौती, ये तो सपा सरकार का ट्रेड मार्क ही था। और उनकी राजनीति भी उसी से चलती थी। एक समय था, जब हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। योगी जी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें।

साथियों,

कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया। और जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं। क्योंकि उपर के लोगों ने मलाई खाई है और पसमांदा मुसलमानों को उसी हालत में जीने के लिए मजबूर कर दिया है। यहीं इसी क्षेत्र में तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया था। और सिर्फ बेटियों का नहीं उसके पिता भाई परिवार सब परेशान हो जाते थे। अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है। पहले हज कोटा कम होने की वजह से कितनी मारामारी होती थी, उसमें भी रिश्वतखोरी चलती थी और ज्यादातर रसूखदार लोग ही जा पाते थे। मैंने सउदी अरब के क्राउन प्रिंस से आग्रह किया था कि हमारे भारत के मुसलमान भाई-बहनों के लिए हज का कोटा बढ़ाएं। आज ना सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है। सरकार ने एक और बहुत बड़ा फैसला लिया, पहले हमारी मुस्लिम माताएं-बहनें अकेले हज के लिए जा नहीं सकती थीं। सरकार ने महिलाओं को बिना मेहरम हज जाने की अनुमति भी दी है। मुझे हजारों ऐसी बहनें आशीर्वाद दे रही हैं, जिनका हज जाने का सपना पूरा हुआ।

साथियों,

कांग्रेस-सपा जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने आपकी परेशानियों की कभी परवाह नहीं की। गरीब को पैसे देकर भी पूरा राशन नहीं मिलता था। बिचौलिए लूट लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस के लाखों साथियों को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। अलीगढ़ और हाथरस के लाखों परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिली है। अब मोदी की गारंटी है कि देश के हर परिवार में जो बुजुर्ग माता-पिता हैं, दादा-दादी, नाना-नानी हैं, चाचा-चाची है, अब उम्र् के कारण और कोई काम तो कर नहीं पाते और उम्र के कारण कोई ना कोई बीमारी आ ही जाती है। अब आपका डबल जिम्मा होता है, एक तो परिवार के बुजुर्गों को संभालना, दूसरा जिम्मा होता अपने बच्चों का भविष्य बनाना। उसमें बुजुर्ग कोई बीमार हो गए तो सारा बोझ पर आ जाता है। मोदी है जिसे आपकी भी चिंता है। मोदी ने गारंटी दी है कि आपके परिवार के 70 साल की ऊपर की आयु के कोई भी बुजुर्ग माता-पिता को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की चिंता यह बेटा करेगा।

भाइयों-बहनों

यह राशन मिल रहा है। यह इलाज मुफ्त में मिल रहा है। घर मिल रहे है। यह सब किसने किया, यह सब किसने किया, आपका जवाब गलत है। यह मोदी ने नहीं किया है। यह आपका वोट ने किया है। आपकी वोट की ताकत है जिसके कारण गरीब का भला हो रहा है। और इसका जो पुण्य है ना आप भी उसके उतने ही हकदार हैं।

भाइयों और बहनों,

आजकल जब मैं कहता हूं कि 10 साल में जो किया वो ट्रेलर है, अभी तो बहुत सारा काम करना है...और जब मैं इतनी सारी बातें बताता हूं न तो सपा-कांग्रेस वाले को समझ ही नहीं आता ये मोदी कहां ले जा रहा है। बोले पहले तो हम तू-तू मैं-मैं में राजनीति करते थे, अब मोदी इतनी बड़ी दुनिया की तरफ देश को ले जा रहा है, वो मोदी के साथ कदम ही नहीं मिला पा रहे हैं। अब इस क्षेत्र में ही देखिए, अलीगढ़ में हवाई अड्डा बन गया, पड़ोस में जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, गाजियाबाद- अलीगढ़ नेशनल हाईवे बन गया, अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे बन गया, हाथरस भी मथुरा-बरेली एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है, अलीगढ़ और हाथरस दोनों रेलवे स्टेशन, आधुनिक बनाए जा रहे हैं, AMU तो थी ही यहां, अब राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का निर्माण भी पूरा होने वाला है...ऐसे ढेर सारे काम इस क्षेत्र में हुए हैं। अब आप मुझे बताइए...इतने सारे काम हो जाए, तो किसी को भी आराम करने का मन कर जाय कि न कर जाय। कर जाए कि न कर जाय। लेकिन ये मोदी है, आपके लिए जीता है, वो रुकना जानता नहीं है। और इसीलिए क्योंकि मैंने तय किया है, आपका सपना ही मेरा संकल्प है। मेरा पल-पल आपके नाम है। मेरा पल-पल देश के नाम है। 24/ 7 फॉर 2047. न मोदी रुकने वाला है, न मोदी थकने वाला है, और न मोदी मौज करने के लिए पैदा हुआ है। मोदी मेहनत के लिए पैदा हुआ है। मैं आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखूंगा।

साथियों,

ये इंडी गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे लोग हैं, कि भविष्य की ओर देखने के लिए हौसला ही नहीं रहा। ये कहते हैं कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है। ये कहते हैं कि मोदी भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की बात क्यों करता है। ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते और जनता से छलावा करते रहते हैं।

साथियों,

कांग्रेस और इंडी गठबंधन के एक और खतरनाक इरादे से मैं आज देश के लोगों को, अलीगढ़ के लोगों को आगाह कर रहा हूं। मैं देशवासियों को आगाह करना चाहता हूं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर, अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहज़ादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है। किसके पास कितने मकान हैं। उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं वो आगे कहते हैं, ये जो संपत्ति है, उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर उसको सबको बांट देगी, ये कहते हैं। ये मेनिफेस्टो उनका कह रहा है।

भाइयों और बहनों,

आप सोचिए, हमारी माताओं-बहनों के पास सोना होता है। ये सोना अवसरों पर सिर्फ शरीर पर पहन करके प्रभाव पैदा करने के लिए नहीं होता है। हमारे देश में माताओं और बहनों के पास जो सोना होता है, कितना ही कम क्यों न हो। वो स्त्रीधन होता है। पवित्र माना जाता है। कानून भी उसकी रक्षा करता है। अब कानून बदलकर हमारी माताओं-बहनों की संपत्ति छीनने का भी खेल खेला जा रहा है। उनका मंगलसूत्र, उस पर उन लोगों की नजर है। माताओं-बहनों का सोना चुराने का इरादा है। इतना ही नहीं, वो सर्वे करना चाहते हैं कि जो नौकरीपेशा वर्ग है, जो कर्मचारी है। उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए, बच्चों की शादी के लिए, जो FD की है, फिक्स डिपोजिट की है। किसकी कितनी सैलरी है और कितनी एफडी है, उसकी भी जांच होगी। किसके पास एक वाहन है, किसके पास दो वाहन हैं, उसकी भी जांच होगी। यानि किसके पास कितनी ज़मीन है, उसकी भी जांच होगी। व्हीकल कितने हैं, उसकी जांच होगी। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी और फिर कांग्रेस कब्जा करेगी। सरकार के नाम पर कब्जा करके आपकी संपत्ति को छीनकर के बांटने की बात कर रही है। कांग्रेस यहां तक जाएगी, अगर आपका गांव में पुराना पैतृक घर है, बच्चों को भविष्य के लिए आपने शहर में छोटा फ्लैट ले लिया। और अगर पता चला कि आपका गांव में भी एक घर है, तो दो में से एक छीन लेंगे। आपको दो की जरूरत नहीं है। जिसको नहीं, उसको दे देंगे। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में एक घर तो पहले से ही है। ये माओवादी सोच है...? ये कांग्रेसियों की सोच है। ऐसा करके वो कितने ही देश को पहले ही बर्बाद कर चुके हैं।अब यही नीति, ये कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस भारत में लागू करना चाहती है।आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। ये कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है। आज तक इन्होंने अपनी अकूत संपत्ति से देश के किसी गरीब को कुछ नहीं दिया। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर पड़ गई है।

साथियों,

जनता के धन को लूटना, देश की संपत्ति को लूटने, कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। आपको याद होगा सेना की हर खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस कभी यहां डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवा सकती थी। बीजेपी की वजह से अब हमारा यूपी आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है। जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं, मैं उनकी आंखें खोलना चाहता हूं। उनकी आंखें खोलना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ उतना अकेले योगी जी के कालखंड में हुआ, उनका वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट मिशन आज पूरे देश में नई इज्जत बना रहा है। आपने बुलडोजर-बुलडोजर की बातें कहीं, अगर विकास को कोई नई ऊंचाइयों पर ले गया है, तो वह योगी जी की सरकार ले गई है और काशी के सांसद का नाते मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं। वे मेरे भी माननीय मुख्यमंत्री है। मैं गर्व अनुभव करता हूं कि मेरे पास ऐसे साथी हैं। कुछ दिन पहले ही हमने ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप फिलिपींस को निर्यात की है। आने वाले दिनों में ये घातक ब्रह्मोस मिसाइल भी हमारे यूपी में बनेंगी। अलीगढ़ में ब्रह्मोस मिसाइल, कौन होगा जिसे गर्व नहीं होगा।

साथियों,

डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही इस क्षेत्र के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की भी ताकत है। मालगाड़ियों के लिए जो अलग रूट बनाया गया है, इससे यहां दूसरे उद्योगों को भी बहुत फायदा होगा। अलीगढ़...हाथरस...और आसपास के छोटे, लघु और कुटीर उद्योग...ये सभी विकसित भारत की ऊर्जा हैं। आपके काम को बढ़ावा मिले, इसलिए भाजपा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर बल दे रही है। अलीगढ़ के ताले हों, हाथरस का हींग हो, मेटल उद्योग हो, गारमेंट उद्योग हो, गुलाल उद्योग हो, भाजपा सरकार हर उद्योग की ताकत बढ़ा रही है। यहां के लघु उद्योगों को मुद्रा योजना से भी बहुत मदद मिली है। मुद्रा योजना के तहत भी हम भाजपा ने 20 लाख रुपए तक का लोन देना तय किया है।

साथियों,

इस क्षेत्र में हमारे विश्वकर्मा साथी, भांति-भांति के काम से जुड़े हैं। कोई मूर्तिकार है, कोई पॉटरी काम करता है, कोई कपड़ा सिलता है, कोई जूते बनाता है। आपके लिए ही 13 हज़ार करोड़ रुपए की विशेष पीएम विश्वकर्मा योजना बनाई गई है।

साथियों,

मोदी की हर गारंटी का सीधा लाभार्थी, गरीब, दलित, पिछड़ा है। और इन गारंटियों का लाभ मध्यम वर्ग को भी होता है। फैक्ट्री वाले को, दुकान वाले को, मजदूर को, गाड़ी चलाने वालों को, सबको होता है। अब जैसे अलीगढ़ और हाथरस में गरीबों के 40 हजार से ज्यादा पक्के घर बन चुके हैं। इन घरों को बनाने के लिए जो सामान लगता है, वो तो यहां के कारखानों से, यहां की दुकानों से ही जाता है। यानि गरीब को घर मिला और बाकियों को उससे काम मिला। अब तो मोदी ने 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी दी है। घर बनेगा तो सीमेंट लगेगा, ईंट लगेगी, टाइल भी लगेगी, दूसरा हार्डवेयर भी लगेगा..और झुग्गी-झोंपड़ी में रहता है, तो ताला लगता है क्या और घर मिल गया तो ताला भी लगेगा। और ताला अलीगढ़ से जाएगा। आप कल्पना कीजिए, कितने ही गरीबों का जीवन सुधरेगा, कितना कारोबार बढ़ेगा।

भाइयों और बहनों,

इस क्षेत्र को गंगा और यमुना, दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां खेती-किसानों को ताकत कैसे मिले, गन्ना किसानों की ताकत कैसे बढ़े, इसके लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। हमने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अभी तक करीब 3 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे हैं। अब हमने सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण की सबसे बड़ी योजना शुरु की है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में भी कहा है कि हम आलू-टमाटर-प्याज़ किसानों के लिए विशेष स्टोरेज क्लस्टर बनाएंगे। इसका बहुत अधिक लाभ अलीगढ़ और हाथरस के किसानों को होगा।

साथियों,

ये क्षेत्र ब्रज की देहरी है। चौरासी कोस परिक्रमा की धरती है। यहां खैरेश्वर महादेव और नौ देवी सिद्ध पीठ जैसे आस्था स्थल हैं। यहां तीर्थयात्रा और पर्यटन के लिए अद्भुत संभावनाएं हैं। इस धरती ने कल्याण सिंह-बाबू जी और अशोक सिंघल जी जैसी नवरत्नों को देश को दिया है। ये हम सभी के लिए कितने गर्व की बात है कि 500 साल बाद भव्य राम मंदिर हम देख रहे हैं। जब भव्य राम राम मंदिर के बाद आती है तो उनकी नींद उड़ जाती है। उनको लगता है कि ये 70-70 साल तक हम रोक कर बैठे थे। यह मोदी क्या आ गया। इतने साल में कोर्ट से जजमेंट भी आ गया। मंदिर ही बनना शुरू हो गया। मंदिर बन भी गया। प्राण-प्रतिष्ठा भी हो गई। लाखों श्रद्धालु भी आने लग गए। अब उनकी नींद उड़ गई है। मैं क्या करूं? बताओ। इसलिए इतने गुस्से में है कि प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया। कोई ऐसा करेगा, करेगा क्या, मुझे प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देने आए थे तो मैंने जूते निकाल करके उसे सर पर लगाया था। उसे अपना भाग्य मानता था। भव्य राम मंदिर, आज के भारत को विकसित होने का आशीर्वाद दे रहा है।

साथियों,

अब आपको विकसित भारत बनाने के लिए, भारत में एक मज़बूत सरकार बनानी है। इसके लिए भाजपा को वोट करना है, एनडीए को वोट करना है। मेरा आपसे एक और अनुरोध है कि आप घर-घर जाइए और मतदाताओं से बैठकर के बताइए की छुट्टियां हो शादी हो, कुछ भी हो लेकिन वोट करने जाएंगे। उनसे वादा करिए, पक्का वादा कीजिए। दूसरा काम जब मतदान होना तो उत्सव मनाइए अपने पोलिंग बूथ में। लोकतंत्र का उत्सव है, आनंद उत्सव होना चाहिए। छोटी-छोटी 15-15, 20-20 की टोलियों में मतदान करने के लिए जाएं और हमारे गांव वाले तो तुरंत गीत बना भी देते हैं। लोकतंत्र का जय-जयकार करते हुए जाएं और फिर मतदान करके वापस लौटे। तीसरा काम हमें पोलिंग बूथ जीतना है। हमें एक भी पोलिंग बहुत हारना नहीं है। घर-घर जाओगे हाथ ऊपर करके बताइए, घर-घर जाओगे। मतदाताओं को मिलकर के बात बताओगे। दरवाजे से पर्चा देकर नहीं ना है। घर-घर जाकर बैठना है। उनका पानी पीना है। उनसे 5 मिनट बात करनी है, करोगे। छोटे जुलूस निकालते हुए उत्साह मनाते हुए मतदान करोगे। पहले मतदान फिर जलपान। जब तक मतदान नहीं करेंगे, जलपान नहीं करेंगे। यह बात पक्की करोगे और फिर पोलिंग बूथ जीत कर दिखाओगे। पहले से रिकॉर्ड मत से उसे जीतोगे पक्का जीतोगे मेरा काम करोगे। मेरा पर्सनल काम है जरा हाथ ऊपर करके बताइए। घर-घर जाना और जाकर के कहना की अपने मोदी जी घर घर आए थे। मोदी जी आपको राधे- राधे कहा है, राम-राम कहा है। घर-घर मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे। मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की जय
भारत माता की जय
भारत माता की जय।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How NPS transformed in 2025: 80% withdrawals, 100% equity, and everything else that made it a future ready retirement planning tool

Media Coverage

How NPS transformed in 2025: 80% withdrawals, 100% equity, and everything else that made it a future ready retirement planning tool
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया में वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया
December 20, 2025
बंगाल और बंगाली भाषा ने भारत के इतिहास और संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया है, जिसमें 'वंदे मातरम्' देश के सबसे शक्तिशाली उपहारों में से एक है: पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल को एक ऐसी बीजेपी सरकार की जरूरत है जो राज्य का गौरव वापस लाने के लिए दोगुनी गति से काम करे: नदिया में पीएम मोदी
जब भी बीजेपी घुसपैठ पर चिंता जताती है, तो TMC नेता गाली-गलौज से जवाब देते हैं, जो पश्चिम बंगाल में SIR के प्रति उनके विरोध की भी वजह बताता है: पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में जो महा-जंगलराज चल रहा है, हमें उससे मुक्ति पानी है: पीएम मोदी

PM Modi addressed a public rally in Nadia, West Bengal through video conferencing after being unable to attend the programme physically due to adverse weather conditions. He sought forgiveness from the people, stating that dense fog made it impossible for the helicopter to land safely. Earlier today, the PM also laid the foundation stone and inaugurated development works in Ranaghat, a major way forward towards West Bengal’s growth story.

The PM expressed deep grief over a mishap involving BJP karyakartas travelling to attend the rally. He conveyed heartfelt condolences to the families of those who lost their lives and prayed for the speedy recovery of the injured.

PM Modi said that Nadia is the sacred land where Shri Chaitanya Mahaprabhu, the embodiment of love, compassion and devotion, manifested himself. He noted that the chants of Harinaam Sankirtan that once echoed across villages and along the banks of the Ganga were not merely expressions of devotion, but a powerful call for social unity.

He highlighted the immense contribution of the Matua community in strengthening social harmony, recalling the teachings of Shri Harichand Thakur, the social reform efforts of Shri Guruchand Thakur, and the motherly compassion of Boro Maa. He bowed to all these revered figures for their lasting impact on society.

The PM said that Bengal and the Bengali language have made invaluable contributions to India’s history and culture, with Vande Mataram being one of the nation’s most powerful gifts. He noted that the country is marking 150 years of Vande Mataram and that Parliament has recently paid tribute to this iconic song. He said West Bengal is the land of Bankim Chandra Chattopadhyay, whose creation of Vande Mataram awakened national consciousness during the freedom struggle.

He stressed that Vande Mataram should inspire a Viksit Bharat and awaken the spirit of a Viksit West Bengal, adding that this sacred idea forms the BJP’s roadmap for the state.

PM Modi said BJP-led governments are focused on policies that enhance the strength and capabilities of every citizen. He cited the GST Savings Festival as an example, noting that essential goods were made affordable, enabling families in West Bengal to celebrate Durga Puja and other festivals with joy.

He also highlighted major investments in infrastructure, mentioning the approval of two important highway projects that will improve connectivity between Kolkata and Siliguri and strengthen regional development.

The PM said the nation wants fast-paced development and referred to Bihar’s recent strong mandate in favour of the BJP-NDA. He recalled stating that the Ganga flows from Bihar to Bengal and that Bihar has shown the path for BJP’s victory in West Bengal as well.

He said that while Bihar has decisively rejected jungle raj, West Bengal must now free itself from what he described as Maha Jungle Raj. Referring to the popular slogan, he said the state is calling out, “Bachte Chai, BJP Tai.”

The PM emphasised that there is no shortage of funds, intent or schemes for West Bengal’s development, but alleged that projects worth thousands of crores are stalled due to corruption and commissions. He appealed to the people to give BJP a chance and form a double-engine government to witness rapid development.

He cautioned people to remain alert against what he described as TMC’s conspiracies, alleging that the party is focused on protecting infiltrators. He said that whenever BJP raises concerns over infiltration, TMC leaders respond with abuse, which also explains their opposition to SIR in West Bengal.

Concluding his address, PM Modi said West Bengal needs a BJP government that works at double speed to restore the state’s pride. He assured that he would speak in greater detail about BJP’s vision when he visits the state in person.