Your Majesty,

आपके भावपूर्ण शब्द, गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए, मैं आपको और पूरे शाही परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सबसे पहले मैं आपको और ब्रूनेई के लोगों को आजादी की 40वी वर्षगांठ पर 140 करोड़ भारत वासियों की तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं।

Your Majesty,

हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध है। हमारी मित्रता का आधार हमारी यह महान सांस्कृतिक परंपरा है। आपके नेतृत्व में हमारे सम्बन्ध दिनों दिन प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। 2018 में हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में आपकी भारत यात्रा की स्मृतियां आज भी भारत के लोग बहुत गौरव के साथ याद करते हैं।

Your Majesty,

मुझे अत्यंत ख़ुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ब्रूनेई की यात्रा करने का और आपसे भविष्य के विषय में चर्चा करने का सौभाग्य मिला है। यह भी सुखद संयोग है, की इस वक़्त हम द्विपक्षीय साझेदारी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत की Act East Policy और Indo-Pacific विजन में ब्रूनेई का महत्वपूर्ण साझेदार होना, ये हमारे लिए उज्जवल भविष्य की गारंटी है। हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से और हमारी चर्चाओं से आने वाले समय के लिए हमारे संबंधों को स्ट्रैटेजिक दिशा मिलेगी। एक बार फिर इस अवसर पर मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Europe emerges top destination for India's electric car shipments in Q1

Media Coverage

Europe emerges top destination for India's electric car shipments in Q1
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
August 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की प्रमुखता से सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा,

"पश्चिम बंगाल में बीरभूम अग्निकांड में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi"