भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...
मैं अपना भाषण शुरू करूं उससे पहले मैं सभी कैंडिडेट से प्रार्थना करता हूं, कि सारे कैंडिडेट जरा आगे आ जाएं.. सारे जो चुनाव के उम्मीदवार है वो आगे आ जाएं... मैं उन सबको नमस्ते करके आपके पास आता हूं उसके बाद भाषण शुरू करूंगा।
जॉय जगोन्नाथ जॉय राधा-माधव!, जॉय मां दुर्गा! मेदिनीपुर बाशी केमोन आछेन? मेदिनीपुरेर शोमोस्तो शोक्ति शोरूपा मां बोनेदेर आमार प्रोणाम।

साथियों,
आज क्रांतिकारियों की इस तपोभूमि में...आप सभी जनता-जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है। एक बार अपना मोबाइल फोन निकालिए और फ्लैश लाइट चालू कीजिए.... सब के सब मोबाइल बाहर हो जाए... सब अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू कीजिए... वाह.. देखिए दूर-दूर तक... ये विजय पक्का दिख रहा है... देखिए चारों तरफ विजय का विश्वास और टीएमसी के अंधकार का खात्मा ये सब साफ-साफ दिख रहा है। बोलिए.. मेरे साथ भारत माता की... भारत मता की... भारत माता की...
यहां के सभी क्रांतिवीरों और सेनानियों को मैं नमन करता हूं। आप सभी बीजेपी को, मेरे सभी साथियों को आशीर्वाद देने के लिए यहां आए हैं...मैं आपका बहुत आभारी हूं। मुझे अभी बताया गया कि तीन-तीन, चार-चार घंटे से आप बैठे हैं, मैं आपके इस प्यार को इस आशीर्वाद को कभी भूल नहीं सकता हूं।
साथियों,
बंगाल में तृणमूल की निर्ममता को 15 साल पूरे हो चुके हैं। 15 साल, कोई छोटा समय नहीं होता है। 15 साल में, हमारा भारत 3G से 5G तक पहुंच गया। कई राज्यों में नए-नए शहर बस गए। देश के दो दर्जन से अधिक शहरों तक मेट्रो पहुंच गई। भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा गाड़ दिया। 15 साल में, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया। लेकिन साथियों, 15 साल में TMC की निर्मम सरकार में क्या बदला?15 साल पहले बंगाल में जो बच्चा पहली क्लास में पढ़ता था...वो आज देश के दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन की तैयारी कर रहा है। TMC की निर्मम सरकार में...युवाओं की भर्ती में लूट...स्कूल के टीचरों की भर्ती में लूट... बच्चों के मिड-डे मील में लूट...मनरेगा के काम में लूट...गरीबों के घर की लूट...गांव की सड़क में लूट...साइक्लोन की राहत के पैसों में लूट...सिर्फ और सिर्फ लूट ही लूट। 15 सालों में उन्होंने लूट करने में पीएचडी कर ली है
साथियों,
यहीं मेदिनीपुर में ही... बालू की तस्करी करने वाले करोड़ों के मालिक बन गए...वहीं अपनी मेहनत से आलू उगाने वाला किसान...आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया है। बालू चोर रुपयों के ढेर पर बैठे हैं और आलू किसान जिंदगी जीने के लिए जूझ रहा है। ये बालू का खेल और आलू की बर्बादी, ये टीएमसी का पाप है। 15 साल के TMC के महा-जंगलराज में...दंगों और राजनीतिक हत्याओं की संख्या बढ़ गई...घुसपैठियों की हिम्मत बढ़ गई....बहनों-बेटियों के साथ अत्याचार की हद पार हो गई...यानि TMC से ना मां बची, ना माटी और मानुष तो त्राही-त्राही कर रहा है। इसलिए मैं देख रहा हूं...इस बार का चुनाव भाजपा के लोग नही, भाजपा के उम्मीदवार नहीं, भाजपा के कार्यकर्ता नहीं ये चुनाव तो बंगाल की मेरी जनता चुनाव लड़ रही है। बंगाल के भाई-बहन चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के नौजवान चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के किसान चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के मजदूर चुनाव लड़ रहे हैं… मैं बंगाल में जहां भी जा रहा हूं...यही भाव देख रहा हूं। जनता की ताकत से, आपके गुस्से से...टीएमसी का हर नेता, टीएमसी का हर मंत्री, टीएमसी का हर गुंडा जो एक महीने पहले आपको डरा रहा था, आज वो डर के मारे कांप रहा है…कांप रहा है। इसलिए, इनका कोई भी झूठ, कोई भी हथकंडा इस बार काम नहीं आ रहा है। इनके पुराने सभी हथकंडे फेल हो रहे हैं। इस बार इनका रोना-धोना भी नहीं चल रहा है...धमकियां भी नहीं काम कर पा रही हैं...हर कोई कह रहा है...इस बार हर अत्याचार का हिसाब होगा। होगा ना...बंगाल में एक ही उद्घोष गूंज रहा है...एक ही स्वर सुनाई दे रहा है, गली-गली में एक ही नारा है। घर घर में एक ही संकल्प है।
पालटानो दोरकार... पालटानो दोरकार...पालटानो दोरकार...
पालटानो दोरकार...

साथियों,
आज मेदिनीपुर की धरती से...मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं। भरोसा ये...कि बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास करेगी...लेकिन अत्याचारियों और लुटेरों का पूरा हिसाब करेगी। चुन-चुन कर के हिसाब किया जाएगा। मैं बंगाल के युवाओं को भी भरोसा दूंगा। बीजेपी सरकार, भत्ता भी देगी और रोजगार मेले लगाकर नियुक्ति पत्र भी देगी। लेकिन, जिन्होंने हज़ारों युवाओं के साथ अन्याय किया है...उनको बीजेपी छोड़ेगी भी नहीं। चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा...
साथियों,
मैं, आज बंगाल के सभी मेरे सरकारी कर्मचारी भाई-बहनों को भी भरोसा देना चाहता हूं... मैं बंगाल के सभी कर्मचारियों को आज भरोसा देने आया हूं... सभी मेरे कर्मचारी भाई-बहन आप मेरे हाथ-पैर हैं... आप मेरे कान-नाक हैं.. आप हमारी आंखें हैं। अगर आपको सही अवसर मिलता है तो आप देश का भला करने में पीछे नहीं रहते। मैंने आपकी ताकत को जाना है। मैंने आपकी ताकत को पहचाना है। आपको डरा कर के रखा गया है। भाजपा सरकार बनने के बाद डर भी हटेगा औप आपको सेवन्थ पे कमीशन का लाभ भी मिलेगा...और TMC के काडर, इनके सिंडिकेट के अत्याचार से आपको मुक्ति भी मिलेगी।
साथियों,
मैं यहां के आलू किसान, धान किसान, वन-उपज से जुड़े साथियों को भी भरोसा दिलाने आया हूं। आप यहां बीजेपी का सीएम बनाइए...फिर पीएम और सीएम मिलकर...हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के नौ हज़ार रुपए सीधे जमा किए जाएंगे। और साथ ही...बंगाल की मंडियों से टीएमसी के दलालों को भी भगाया जाएगा। ताकि किसानों को उपज के उचित दाम मिल सके। और साथियों, मैं हर श्रमिक साथी को ये भरोसा देता हूं... अब बंगाल में बीजेपी सरकार जी राम जी कानून लागू करेगी। इसके तहत गांव में ही 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। ये जितनी भी बातें मैंने कही हैं...ये मोदी की गारंटी है। और मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी। और मेरे लिए तो आप सभी मोदी हैं... आप सभी मोदी है घर-घर जाकर, आप ये गारंटियां मोदी की तरफ से जरूर दीजिएगा।
साथियों,
पश्चिम बंगाल को प्रकृति ने, इतनी सारी नदियां दी हैं...इतना बड़ा समुद्री तट दिया है। अभी इस संपदा पर टीएमसी के सिंडिकेट का ही कब्जा है। डबल इंजन सरकार, बंगाल में Blue Revolution नीली-क्रांति का विस्तार करेगी। बीजेपी सरकार, बंगाल को मछली उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाएगी। साथियों, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं...वहां बीते दशक में मछली के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बिहार में फिश प्रोडक्शन डबल हो गया। और ओडिशा में 150 परसेंट से भी अधिक हुआ है। लेकिन बंगाल में बीते दशक में फिश प्रोडक्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ा है। ऐसा तृणमूल की निर्मम सरकार की दुर्नीति के कारण हुआ है।
साथियों,
हमारे मछली पालन से जुड़े भाई-बहनों के लिए केंद्र सरकार...पीएम मत्स्य संपदा योजना चला रही है। लेकिन TMC सरकार ने इस योजना को यहां दो साल तक लागू ही नहीं होने दिया। इसके कारण बंगाल में फिशरीज से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार नहीं हो पाया। मछुआरों को मदद नहीं मिल पाई। यानि इससे बंगाल के लोगों का भी नुकसान हुआ... और मेरे मछुआरे भाई-बहनों का भी नुकसान हुआ। बीजेपी आएगी, तो बंगाल सी-फूड के एक्सपोर्ट के लिए पूरी दुनिया में जाना जाएगा।

साथियों,
TMC सिर्फ और सिर्फ अपने वोटबैंक की सगी है...घुसपैठियों की सगी है। बाकी किसी से इनको कोई लेना देना नहीं है। टीएमसी ने, महिष्य समाज, तेली समाज, कुड़मी समाज, ऐसे हर छोटे-मोटे समाजों की हमेशा उपेक्षा की। लेकिन अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए...ये कुछ भी कर सकते हैं।
साथियों,
बीते 2-3 दिनों में, देश की संसद में टीएमसी का महिला विरोधी चेहरा भी साफ-साफ नज़र आया है। देश की बहनों-बेटियों को संसद और विधानसभा में तैंतीस परसेंट आरक्षण देने के लिए संसद में चर्चा हुई। लेकिन TMC ने महिलाओं को आरक्षण देने वाले कानून को पारित नहीं होने दिया। महिलाओं के सपनों का गला घोंट दिया है। TMC को लगता है...अगर ये कानून लागू हो गया, तो गांव-देहात से निकली हमारी माताएं-बहनें हमारी बंगाल की बेटियां विधानसभा में पहुंच कर के इनके काले कारनामों का हिसाब मांगेगी। बेटियों पर हुए अत्याचार का हिसाब मांगेगी। बंगाल में जितनी अधिक महिला विधायक आएगी...वे टीएमसी के गुंडाराज, हत्या और रेप के मामलों की पोल खोलेंगी। इससे टीएमसी के पाले हुए गुंडों को समस्या हो जाएगी। इसलिए, TMC महिलाओं को तैंतीस परसेंट आरक्षण देने के खिलाफ है।
साथियों,
TMC, बहनों-बेटियों के आरक्षण को रोक रही है...जबकि ये संसद में कानून बना है। लेकिन अपने वोट बैंक को धर्म के आधार पर आरक्षण देने में लगी है। वोट बैंक के लिए धर्म पर आधारित आरक्षण देना ये खेल चल रहा है। ओबीसी का आरक्षण छीनना और मुस्लिम समाज को देने में जुटी है। जो संविधान के हिसाब से गलत है.. जो कोर्ट के हिसाब से गलत है...इसलिए मैं सभी बहनों-बेटियों से कहूंगा...इस बार TMC को बड़ी सज़ा मिलनी ही चाहिए। मिलेगी ना… टीएमसी को सजा मिलेगी ना… हर बूथ में सजा मिलेगी ना… हर घर से सजा मिलेगी… और मैं बंगाल में जहां-जहां गया हूं... इस बार मैं दावे से कहता हूं... ये पत्रकार भी मेरा दावा लिख लें...मैं बंगाल की जनता को कहता हूं...मैं मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहता हूं... इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना पक्का है। इतना ही नहीं कई जिले ऐसे होंगे... कई जिले ऐसे होंगे...जहां से टीएमसी का एक भी एमएन चुनेगा नहीं...एक भी एमएलए नहीं आएंगे...पूरे के पूरे जिले बीजेपी को जिताने वाले हैं...
साथियों,
साथियों TMC ने बंगाल की बेटियों के साथ निर्ममता की सारी हदें पार कर दी हैं। आप देख रहे हैं कि आजकल दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों से बंगाल की बहनें यहां वोट डालने आ रही हैं। जो काम उन्हें यहां मिलना चाहिए था, उसी काम के लिए उन्हें घर छोड़ना पड़ा है। यार-दोस्त छोड़ने पड़े.. क्यों... क्योंकि काम किसने छीन लिया। जो काम वो लोग करते वो काम किसको मिलता है। आपके हिस्से का काम...ये टीएमसी वाले घुसपैठियों को दे रहे हैं घुसपैठियों को। ये आपके हक पर डाका है... और बीजेपी टीएमसी की ये डकैती बंद करके रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।
साथियों,
बंगाल में बीजेपी सरकार...बहनों-बेटियों की कमाई, पढ़ाई, दवाई और सुनवाई...हर स्तर पर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर बीजेपी चलेगी, ये आपको मैं भरोसा देता हूं। बंगाल बीजेपी ने, मातृशक्ति भोरषा कार्ड जारी किया है...ये कार्ड बंगाल की बहनों को हर साल...छत्तीस हज़ार टाका देने का भरोसा देता है। हर साल 36 हजार रुपया

साथियों,
TMC के महा-जंगलराज में मां और बच्चा अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है। मुझे लोग बताते हैं...कि यहां मेडिकल कॉलेज में मिलावटी सलाइन चढ़ाने से एक मां की मौत तक हो गई। बीजेपी सरकार, गर्भावस्था के दौरान माताओं को... 21 हज़ार रुपए तक की मदद देने वाली है। बंगाल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर के मुफ्त टीके लगाए जाएंगे। आदिवासी बहनों-बेटियों की सिकल सेल बीमारी से जुड़ी मुफ्त जांच होगी। और एक बात लिखकर रख लीजिए...पहली कैबिनेट में ही... बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना लागू करने पर निर्णय होगा। इससे बहनों-बेटियों को भी 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। पांच लाख रुपये तक .. साथ ही, जन-औषधि केंद्रों पर 80 परसेंट डिस्काउंट पर दवाएं मिलेंगी।
साथियों,
बंगाल में बीजेपी सरकार 75 लाख बहनों को लखपति दीदी अभियान से जोड़ेगी...ताकि ये बहनें हर वर्ष एक लाख रुपए से अधिक कमा सकें। बीजेपी, मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपए तक की मदद देगी... ताकि बहनें स्वरोजगार कर सकें। बीजेपी सरकार, बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 50 हज़ार रुपए की मदद देगी। बेटियों की पढ़ाई के लिए ज्यादा ब्याज़ वाली सुकन्या योजना को प्रोत्साहित करेगी, ताकि बेटियों को ज्यादा ब्याज मिले.।
साथियों,
बीजेपी सरकार, बंगाल की बहनों का पैसा भी बचाएगी। TMC के लोग आपके हक का मुफ्त चावल चुराते हैं। बीजेपी, आपके हक का पूरा चावल आपको देगी। TMC के लोग, आपके पक्के घर के हक में भी डाका डालती है। बीजेपी, बहनों के खाते में डेढ़ लाख रुपए जमा करेगी... ताकि वे अपना पक्का घर बना सकें। तृणमूल के लूट-राज में बिजली आती नहीं...बिजली नहीं अंधेरा है लेकिन हर महीने बिजला का महंगा बिल तो जरूर आ जाता है। बीजेपी, पीएम सूर्यघर योजना के तहत करीब 80 हज़ार रुपया एक-एक घर को मदद देगी। ताकि आपका बिजली बिल भी ज़ीरो हो जाए। यानि बीजेपी सरकार में बंगाल की बहनों को फायदा ही फायदा होगा। ये आपका प्यार मेरे सर आंखों पर। बंगाल में बीजेपी की सरकार...बंगाल में महिलाओं की खुशहाली की गारंटी लेकर आएगी।
साथियों,
हमारी प्रेरणा ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी हैं, ऋषि बंकिम चंद्र जी हैं। बीजेपी, बंगाल को फिर से शिक्षा और कौशल का हब बनाने के लिए काम करेगी। बंगाल में सैकड़ों आधुनिक पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। आदिवासी युवाओं के लिए एकलव्य मॉडल स्कूलों का विस्तार किया जाएगा। मोदी ने बंगाल के लिए जो छह गारंटियां दी हैं... बंगाल बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में... भरोसा पत्र में इनको पूरा करने का जो रोडमैप दिया है... वो विकसित बंगाल की नींव सशक्त करेगा।

साथियों,
अब पहले मतदान के लिए कुछ ही घंटे शेष है। आप सभी को याद रखना है... आप सभी को याद रखना है भॉय OUT, भरोशा IN… भॉय... भॉय... भॉय... भॉय... भॉय OUT, भरोशा IN…बीजेपी के, भोट दीन।
आपने 75 साल में सबको आज़माया है...आपने केंद्र में मोदी को बिठाया है...अब एक मौका यहां बीजेपी के सीएम को देकर देखिए। हमारे इन साथियों को भारी बहुमत से विजयी बनाइए। पूरा बूथ को लेकर एक-एक बूथ जिताना है। हर बूथ को जिताएंगे... हर बूथ को जिताएंगे... घर-घर जाएंगे... ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे.. टीएमस के गुंडों को सजा दिलाएंगे... निर्मम सरकार को सजा दिलाएंगे.. आप सभी कै आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मेरे साथ मुट्ठी बंद कर के दोनों हाथ ऊपर उठाकर बोलिए।
अपने फोन की फ्लश लाइट भी चालू कर दीजिए... अपने मोबाइल की फ्लश लाइट चालू कर दीजिए... सबके मोबाइल की फ्लश लाइट जले... भारत माता की... भारत माता की.. भारत माता की.. वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... बहुत-बहुत धन्यवाद


