तमिलनाडु का विकास कभी डीएमके की प्राथमिकता नहीं रहा, उसने हमेशा घृणा और विभाजन की राजनीति की।
किसी भी तरीके से सत्ता पर काबिज रहना ही डीएमके और कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टियों का एकमात्र एजेंडा है।
दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस गरीबी नहीं हटा सकी, एनडीए सरकार ने एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

एन अन्बारंद तमिल सगोदर सगोदरिगले, वणक्कम
मेट्टूपालयम की इस धरती से मैं सबसे पहले मरुधामलाई मुरुगन और कोनिअम्मन को नमन करता हूं। मेट्टूपालयम में कोयंबटूर जिले की Energy भी है और नीलगिरीस हिल्स की सुंदरता भी है। नीलगिरी की Tea पूरे देश में प्रसिद्ध है। और, Tea Garden की इतनी सुंदर जगह से एक चाय वाले का दिल का रिश्ता न हो, ये तो हो ही नहीं सकता!

साथियों,

कुछ ही दिन में तमिलनाडु, ‘तमिळ् पुत्ताण्डु’ को सेलीब्रेट करने जा रहा है। मेरी आपको advance में बहुत सारी शुभकामनाएं हैं।

अनईवरुक्कुम् इनिया तमिळ् पुत्ताण्डु नलवाळतुक्कळ् मेरी कामना है कि ये नव वर्ष, हर तमिल भाई-बहन के जीवन में progress, health और prosperity को new height पर लेकर जाए। कोंगू और नीलगिरी की ये भूमि बीजेपी के लिए हमेशा ही खास रही है।
अटल जी के समय में नीलगिरी constituency के लोगों ने बीजेपी को जबरदस्त समर्थन देकर यहां बीजेपी का सांसद बनाया था।

आज मैं देख रहा हूं, पूरे तमिलनाडु में बीजेपी ही छाई हुई है। हर कोई कह रहा है, DMK की विदाई बीजेपी और NDA के द्वारा ही होगी। आज पूरा तमिलनाडु कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार!

साथियों,

DMK और काँग्रेस जैसी Family पार्टियों का एक ही एजेंडा रहता है- किसी भी तरह झूठ बोलकर सरकार में रहो। काँग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, गरीबी नहीं हटी। ये NDA सरकार है जिसने twenty five crore लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। कांग्रेस-DMK के इंडी अलांयस ने दशकों तक SC-ST-OBC समाज के करोड़ों लोगों को मकान, बिजली, पानी के लिए तरसाकर रखा। क्योंकि इनकी सोच थी कि सबको मकान, बिजली नहीं मिल सकता। लेकिन, बीजेपी सरकार ने करोड़ों गरीबों को पीएम आवास दिया, हर गाँव तक बिजली पहुंचाई, 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया। इनमें अधिकांश SC-ST-OBC समाज के लोग हैं। इन Family पार्टियों को लगता है कि इनके बेटे-बेटियों के अलावा कोई गरीब Tribal बड़े पद पर नहीं बैठ सकता। लेकिन, बीजेपी ने पहली बार एक Tribal महिला को प्रेसिडेंट बनाया। और उस समय भी इंडी अलायंस वालों ने उनका विरोध किया।

साथियों,

इंडी अलायंस वालों को भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। दुनिया में कोरोना की इतनी बड़ी पेंडेमिक आई। इंडी अलायंस के लोग कहते थे भारत वैक्सीन बना ही नहीं सकता। हमने कहा हम मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाएँगे। भारत ने ना केवल मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाई बल्कि फ्री वैक्सीन देकर करोड़ों लोगों की जान बचाई।

साथियों

इंडी अलायंस के लोग ये भी कहते थे कि पेंडेमिक में हमारी इकॉनॉमी ठप्प हो जाएगी। लेकिन, केंद्र सरकार ने MSMEs को उसी दौर में Two lakh crore रूपीज की तुरंत सहायता दी। उसकी वजह से कोयम्बटूर जैसी जगहों पर काम करने वाली हजारों MSMEs बंद होने से बचीं, लाखों युवाओं के रोजगार बचे। तमिलनाडु में इतना potential है, talent है। लेकिन जब से DMK सरकार आई है, इन सबको ignore किया जा रहा है। Coimbatore region की textile industry कितनी famous है। DMK सरकार power tariff को बढ़ाकर इस इंडस्ट्री को तबाह करने में, weavers की जिंदगी तबाह करने में जुटी है। इनके करप्शन से भी तमिलनाडु की हर इंडस्ट्री परेशान है। देश आज ‘मेक इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है। लेकिन, DMK उन लोगों के साथ खड़ी है जो देश में investment को खत्म करना चाहते हैं। अपनी इस राजनीति से ये लोग सबसे ज्यादा नुकसान तमिलनाडु का कर रहे हैं। बीजेपी सरकार तमिलनाडु में, इस रीजन में, डिफेंस कॉरिडॉर बना रही है। इसका लाभ कोयम्बटूर को भी मिलेगा। क्या इंडी अलायंस की मानसिकता से कभी डिफेंस कॉरिडॉर बन पाता? क्या कोई investor देश में आता?

साथियों,

देश में जब काँग्रेस सरकार थी, राज्यों के साथ इस आधार पर भेदभाव होता था कि कहाँ किस पार्टी की सरकार है। लेकिन, NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास के विज़न पर काम कर रही है। हम कहते हैं, विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु! इसीलिए, हमने पिछले 10 साल में तमिलनाडु के development के लिए लाखों करोड़ रुपए दिये। हम कोयम्बटूर सहित तमिलनाडु में दो शहरों में multi-model logistics park बना रहे हैं। NDA सरकार ने देश में वंदेभारत ट्रेनें चलाईं, तो कोयम्बटूर को भी दो वंदेभारत ट्रेनें दीं। यहाँ employment opportunities के लिए, लोगों की सुविधा के लिए पोल्लाची से कोयंबटूर तक नेशनल हाइवे भी बनाया गया है।

साथियों,

Discrimination और division का जो खतरनाक खेल कांग्रेस देश में खेलती है, वही खेल DMK तमिलनाडु में खेलती है। आप जल-जीवन मिशन का उदाहरण देखिए! केंद्र सरकार ने ये योजना शुरू की, हमने देश के करोड़ों घरों को वॉटर कनेक्शन दिया। लेकिन, DMK सरकार पानी कनेक्शन देने में भी पहले ये देखती कि कौन इनकी पार्टी का कार्यकर्ता और वोटर है! कोयम्बटूर जैसे शहर में कई जगहों पर आज भी कई दिन में केवल एक बार पानी आता है। DMK हमेशा से hate और division वाली राजनीति करती है। DMK का फोकस कभी भी तमिलनाडु का विकास नहीं रहा है। लेकिन मैं ये विश्वास दिलाता हूँ, NDA सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में कोंगू रीजन और नीलगिरीज के विकास के लिए और तेजी से काम करेगी। इदु मोदियिन् गारंटी!

साथियों,

DMK और इंडी अलायंस के लोग तुष्टिकरण के अलावा और कुछ नहीं कर सकते। यहीं कोयम्बटूर में हमारे पवित्र संगमेश्वरा मंदिर में आतंकवादी हमला हुआ था। लेकिन DMK सरकार कट्टरपंथियों पर लगाम लगाने की जगह उन्हें बढ़ावा दे रही है।

साथियों,

अयोध्या में राममंदिर का भव्य निर्माण होता है, ये लोग उसका भी विरोध करते हैं। मैं तमिलनाडु में भगवान राम से जुड़े स्थानों पर आता हूँ, इन्हें उससे भी तकलीफ होती है। ये लोग तो सनातन धर्म को समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। नए संसद भवन में तमिलनाडु की संस्कृति से जुड़े पवित्र सेंगोल की स्थापना होती है, DMK उसका बॉयकॉट करती है। DMK करप्शन और स्कैम का दूसरा नाम है। आज देश 5 जी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है लेकिन इसी DMK ने 2जी में स्कैम करके देश को बदनाम किया था। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए DMK और काँग्रेस सबसे आगे खड़े नज़र आते हैं। मैं कहता हूँ- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं-भ्रष्टाचारी बचाओ।

साथियों,

एक हफ़्ते पहले हमने कच्चातीवू का मुद्दा उठाया। सरकारी दस्तावेज़ों से ये बात खुली कि कैसे कॉंग्रेस और DMK ने मिलकर तमिलनाडु का एक हिस्सा दूसरे देश को दे दिया। भारत की संप्रभुता से हुए इस खिलवाड़ की क़ीमत हमारे ग़रीब मछुआरे चुकाते रहे हैं। 19 अप्रैल को मतदान के समय DMK और कांग्रेस के इन पापों का हिसाब जरूर होना चाहिए।

साथियों,

DMK सत्ता के अहंकार में डूबी हुई पार्टी है। जब DMK के एक बड़े नेता से हमारे युवा नेता, अन्नामलाई जी के बारे में पूछा गया तो DMK नेता ने अहंकार में कहा कौन है वो औऱ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। ये अहंकार तमिलनाडु के महान कल्चर के खिलाफ है। ये अहंकार तमिलनाडु के लोगों को कभी पसंद नहीं आएगा। एक पूर्व पुलिस ऑफिसर के लिए, backward Class से आने वाले एक युवा के लिए, ग्राउंड पर इतना काम करने वाले युवा के लिए जो शब्द DMK ने कहे हैं, वही उसका असली कैरेक्टर है। ये Family Politics करने वाले लोग, हर युवा को इसलिए आगे बढ़ने से रोकते हैं।

DMK के एक बड़े नेता ने कुछ दिन पहले कहा कि ये चुनाव इसलिए है ताकि मोदी भारत छोड़ दे। मैं उन्हें और उनकी पार्टी को बताना चाहता हूँ, ये चुनाव इसलिए है ताकि करप्शन भारत छोड़ दे। ये चुनाव इसलिए है ताकि परिवारवाद भारत छोड़ दे। ये चुनाव इसलिए है ताकि ड्रग्स भारत छोड़ दे। ये चुनाव इसलिए है ताकि हर वो देशविरोधी विचार जिसका DMK संरक्षण करती है वो भारत छोड़ दे।

साथियों,

कोयम्बटूर से तमिलनाडु बीजेपी के प्रेसिडेंट, ऊर्जावान के अन्नामलाई आपके कैंडिडेट हैं। निलगिरी से केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन जी चुनाव लड़ रहे हैं। ये लोग आपकी आवाज़ सीधे मुझ तक पहुंचाएंगे। इनके साथ ही, पोल्लाची से के वसंतराजन जी और तिरुप्पुर लोकसभा से एपी मुरुगाननंदम जी बीजेपी प्रत्याशी हैं। इनकी जीत तमिलनाडु के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी। इदु मोदियिन् गारंटी! मुझे विश्वास है, आप मेरा ये संदेश जन-जन तक जरूर पहुंचाएंगे।

मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की जय
भारत माता की जय
भारत माता की जय
वंदे मातरम्...

बहुत-बहुत धन्यवाद!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing

Media Coverage

India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सेशेल्स भारत के ‘महासागर विजन’ का अभिन्न अंग है: भारत–सेशेल्स संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
February 09, 2026

Your Excellency, डॉक्टर पैट्रिक अर्मिनी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार,

राष्ट्रपति अर्मिनी और उनके delegation का भारत में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

सेशेल्स के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर मैं उन्हें 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनकी यह यात्रा ऐसे शुभ वर्ष में हो रही है जब सेशेल्स का पचासवां स्वतंत्रता दिवस और हमारे राजनयिक संबंधों की पचासवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। मुझे विश्वास है कि ये milestones हमें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Friends,

भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक संपर्क तक सीमित नहीं है। हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आई हैं। इसके तटों पर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियाँ मिलीं और विश्वास की परंपराएँ मजबूत होती गईं।

India and Seychelles are connected not just by geography, but by history, trust and a shared vision for the future.

हमारा नाता कल, आज, और आने वाले कल का है। एक maritime neighbour और विश्वसनीय साझेदार के रूप में सेशेल्स भारत के MAHASAGAR Vision का अभिन्न अंग है। हमारा सहयोग जल, थल और नभ को समाहित करता है।

आज की चर्चाओं में हमने इस साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। अपने आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश जारी रखने पर हम सहमत हैं।

Local Currencies में व्यापार बढ़ाने के साथ साथ हम FinTech और Digital Solutions में भी आगे बढ़ेंगे।

विकास साझेदारी भारत–सेशेल्स संबंधों की मजबूत नींव रही है। हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित रहे हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए आज हम 175 मिलियन डॉलर के Special Economic Package की घोषणा करने जा रहे हैं। यह पैकेज social housing, e-mobility, vocational training, स्वास्थ्य, रक्षा, और maritime security जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं को सपोर्ट देगा। इन पहलों से सेशेल्स के लोगों, विशेषकर युवाओं, के लिए रोज़गार और कौशल के नए अवसर सृजित होंगे।

सेशेल्स की capacity building में भारत के ITEC प्रोग्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुझे खुशी है कि सेशेल्स के civil servants की भारत में ट्रेनिंग के लिए आज MOU किया जा रहा है।

टेक्नॉलजी के क्षेत्र में करीबी सहयोग से हम अपने सहयोग को एक futuristic दिशा दे रहे हैं। आज Digital Transformation पर MOU हो रहा है। इसके तहत हम भारत का सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सेशेल्स के लिए भारत एक स्थिर और भरोसेमंद साझेदार रहा है। किफायती और quality medicines की supply, मेडिकल टूरिज़्म, और health infrastructure के विकास में हम सेशेल्स के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। ऊर्जा और जलवायु के क्षेत्र में हमारा सहयोग sustainable development की साझा प्रतिबद्धता से प्रेरित है। हम renewable energy, resilience और climate-adaptive solutions पर अपने सहयोग को और विस्तार देंगे।

Friends,

Maritime neighbours के रूप में Blue Economy हमारे लिए स्वाभाविक सहयोग का क्षेत्र है। हम, Marine Research, Capacity Building, Data Sharing जैसे क्षेत्रों में भारत की विशेषज्ञता सेशेल्स के साथ साझा करेंगे।

रक्षा सहयोग और maritime सुरक्षा हमारी साझेदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। Colombo Security Conclave से full member के तौर पर हम सेशेल्स का स्वागत करते हैं। इससे हमारा आपसी समन्वय सुदृढ़ होगा, और हिन्द महासागर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को बल मिलेगा।

Together, we will shape not just bilateral cooperation, but a shared future for the Indian Ocean.

Friends,

भारत–सेशेल्स संबंधों की सबसे बड़ी शक्ति हमारे people-to-people ties हैं। सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय ने सेशेल्स के सामाजिक और आर्थिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ साथ उन्होंने हमारी मित्रता को पीढ़ी दर पीढ़ी मजबूत भी किया है।

आज हमने पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और खेल के माध्यम इन संबंधों को और सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया। हम दोनों देशों के युवाओं के बीच आदान प्रदान बढ़ाने पर विशेष बल देंगे।

Friends,

आज की बैठक से यह स्पष्ट है कि भारत और सेशेल्स की साझेदारी एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आज हम India-Seychelles Joint Vision जारी करने जा रहे हैं। यह Vision आने वाले वर्षों में हमारे सहयोग का roadmap बनेगा।

Excellency,

मैं एक बार फिर आपकी भारत यात्रा और भारत के प्रति आपकी अटूट मित्रता और प्रतिबद्धता के लिए आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।