भाजपा के लिए, आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षा और उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि: चाईबासा, झारखंड में पीएम मोदी
कांग्रेस और उसके साथी दलों ने लंबे समय तक आदिवासी समाज को गरीबी और अभावों में रखा: चाईबासा, झारखंड में पीएम मोदी
भारत को विकसित बनाने के लिए आदिवासी समाज का विकास की मुख्यधारा से जुड़ना ज़रूरी: चाईबासा, झारखंड में पीएम मोदी

जय जोहार !

ये भगवान बिरसा मुंडा और शहीद पोटो हो के पराक्रम की धरती है। झारखंड की ये भूमि, जनजातीय गौरव, जनजातीय मान-मर्यादा की साक्षी रही है। ये माटी, उस आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है, जिसने भारत की आज़ादी, भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा की है। इस धरा ने, भगवान बिरसा मुंडा, पोटो हो, तिलका मांझी, चांद-भैरव, निलांबर-पितांबर, सिद्धो-कान्हो जैसे अनगिनत वीरों को जन्म दिया। आदिवासी बलिदान का अमर साक्षी, हमारा ये सेरेंगसिया शहीद स्मारक भी है। ये हमारे ‘हो’ आदिवासी वीरों की गाथा कहता है। इतिहास गवाह है कि कैसे कोल्हान ने अत्याचारी अंग्रेज़ी सेना को टक्कर दी थी। आज फिर कोल्हान ने, JMM-कांग्रेस-RJD की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। जो सालों-साल नहीं हुआ, वो इस साल होने जा रहा है। चाईबासा की इस विशाल रैली का संदेश भी यही है। आज मैं इस चुनाव अभियान में पहली बार आया हूं। और ये मेरी दूसरी रैली है। दोनों रैली को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी-एनडीए इतिहास में मिले किसी भी परिणाम से और अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। और ये मैं आपके आशीर्वाद के कारण कह रहा हूं। आपका ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश, इसके कारण कह रहा हूं। पूरा झारखंड एक सुर में कह रहा है- रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार ! रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार ! पूरी ताकत से बोलिए सब। रोटी-बेटी और माटी की पुकार, रोटी-बेटी और माटी की पुकार, रोटी-बेटी और माटी की पुकार।

 

साथियों,

भाजपा के लिए, आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षा, उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि रहा है। जब पहली बार, भाजपा सरकार बनी, दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी को सेवा करने का अवसर मिला। अटल जी देश के प्रधानमंत्री बने, तब जाकर आदिवासी समाज को अलग राज्य मिले। छत्तीसगढ़ और झारखंड, ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य भाजपा को ही मिला है। बीते दशक में हमने आदिवासी समाज के योगदान को देश-दुनिया के सामने रखने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा का इतना भव्य संग्रहालय बना है। हमने ही भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इस बार तो 15 नवंबर से धरती आबा की डेढ़ सौवीं जन्मजयंति के उत्सव शुरु होने वाले हैं। आने वाले 2 सालों तक ये उत्सव देश के हर कोने में चलेगा, पूरे देशभर में चलेगा, आदिवासी समाज के एक सपूत ने देश के लिए कितना बड़ा योगदान किया, इससे देश का बच्चा-बच्चा परिचित होगा।

साथियों,

ये क्षेत्र ‘हो’ भाषा से समृद्ध है, यहां की पहचान ‘हो’ भाषा से है। और आप तो जानते हैं, हमारी सरकार लगातार मातृ भाषा पर बल दे रही है, मातृभाषा का सम्मान करती है। "हो" भाषा को बहुत अपमान झेलने पड़े हैं, उपेक्षा झेलनी पड़ी है। अब ये मोदी की गारंटी है, "हो" भाषा के अपमान का समय खत्म होगा। "हो" भाषा को उचित सम्मान मिले, यहां की और भी भाषाओं को भी उचित सम्मान मिले, इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और पूरा प्रयास करने का वादा करते हैं। ये विकास भी और विरासत भी के हमारे संकल्प को मजबूत करने वाली बात है।

साथियों,

भारत के इतिहास में, कांग्रेस और RJD, इनसे बड़ा आदिवासी विरोधी कोई नहीं हुआ। ये जो हमारे नौजवान हैं, इनको वो पुराने दिन याद दिलाना ज़रूरी है। 80 के दशक में जब बिहार और दिल्ली, दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी, झारखंड तब अलग नहीं हुआ था, बिहार का हिस्सा था, तब यहां क्या हुआ था? आप ज़रा अपने माता-पिता, अपने दादा-दादी से पूछिए, अपने गांव के बुजुर्गों को पूछिए। उनको गुवा गोलीकांड जरूर याद होगा। जिस तरह की बर्बरता अंग्रेजों ने की थी, वैसी ही बर्बरता यहां कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों का खून बहाकर की थी। यहां कांग्रेस सरकार ने हमारे आदिवासी भाइयों को गोलियों से भून दिया था। हमारे वो आदिवासी पूर्वज सिर्फ अपना हक मांग रहे थे। वो अलग झारखंड राज्य मांग रहे थे। मत भूलिए, तब आरजेडी के नेता भी कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा। आपकी आकांक्षाओं से आपके सपनों से इतनी ज्यादा नफरत है इन लोगों को। अब देखिए, जो RJD झारखंड बनाने को सहमत नहीं था, झारखंड बनाने की बात करने वालों को कुचलना चाहता था। उस RJD की गोदी में कौन बैठा है? JMM जाकर उनकी गोदी में बैठ गया है। कांग्रेस और RJD आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। और JMM की सच्चाई भी किसी से छिपी नहीं है। जिस कांग्रेस के दामन पर आदिवासियों के खून के छींटे हैं, आज JMM उसी के कंधे के सहारे सरकार चला रही है। जिन्होंने झारखंड का हमेशा विरोध किया, JMM ने सत्ता के लालच में उन्हीं को गले लगा लिया। झारखंड राज्य के लिए अपना बलिदान देने वालों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता।

साथियों,

भारत को विकसित बनाने के लिए आदिवासी समाज का विकास और मुख्यधारा से आदिवासी समाज को जोड़ना, ये हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ये आदिवासी समाज की उचित भागीदारी के बिना संभव नहीं होगा। इसलिए, भाजपा ने, NDA ने, आदिवासी भागीदारी पर हमेशा बल दिया है। अभी हाल में ही, भाजपा ने हमारे पड़ोस में एक आदिवासी नौजवान को ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाया है। इतना ही नहीं, हमारे साथ जुड़ा छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री हमारे आदिवासी साथी हैं। अनेक राज्यों में आदिवासी संतान राज्यपाल के नाते, गवर्नर के नाते राज्य सरकार का मार्गदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के अनेक शीर्ष पदों पर आज हमारे आदिवासी भाई-बहन उसका नेतृत्व कर रहे हैं। आज देशभर के आदिवासी कल्याण की जिम्मेदारी ओडिशा के हमारे जुएल ओरांव जी और मध्य प्रदेश के दुर्गादास उइके जी के पास है। देशभर को पोर्ट, शिपिंग के विकास की जिम्मेदारी, हिंदुस्तान को पूरी दुनिया से जोड़ने की जिम्मेदारी हमारे सर्बानंद सोनोवाल जी जो आदिवासी समाज के गौरव हैं, वो संभाल रहे हैं। देश में महिला और बाल कल्याण की जिम्मेदारी हमारी आदिवासी बहन सावित्री ठाकुर जी के पास है।

साथियों,

दूसरी तरफ कांग्रेस-RJD को देखिए, कांग्रेस ने किसी आदिवासी को अपना अध्यक्ष नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी बेटे-बेटी को देश का राष्ट्रपति भी नहीं बनने दिया। इतना ही नहीं, हम जब एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाने निकले, तो उन्होंने उसका भी घोर विरोध किया। उनको पराजित करने के लिए षडयंत्र किए। ये भाजपा और NDA ही है, जिसने देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी है। भाजपा, आदिवासी समाज को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

साथियों,

JMM-कांग्रेस-RJD, कभी आदिवासियों का सम्मान नहीं कर सकतीं। उन्हें तो आपका अपमान करने की आदत है। इन लोगों ने कोल्हान की संतान, कोल्हान के गौरव हमारे चंपई सोरेन जी का भी घोर अपमान किया है। इन लोगों ने जिस तरह अपमानित करके चंपई सोरेन जी को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ये पूरे देश ने देखा है। ये सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं है। ये कोल्हान का अपमान है। ये आपका अपमान है। आप मुझे बताइए, ये आपका अपमान है कि नहीं है? इस अपमान के लिए आप JMM को सज़ा देंगे? जरा हाथ ऊपर करके बताइए, सजा देंगे?

साथियों,

वोट के लिए ये JMM और कांग्रेस वाले आदिवासी बेटियों का अपमान करने से भी नहीं चूकते। आज द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में देशभर के आदिवासियों की एक सशक्त आवाज हमारे पास है। लेकिन JMM-कांग्रेस और इनके साथियों को आदिवासी महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। ये लोग उन्हें अपशब्द कहने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। हमारी बहन सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया, ये भी हम सभी ने देखा है। कांग्रेस के एक नेता ने बहन सीता सोरेन जी के लिए जो कुछ कहा है, वो हर आदिवासी माता-बहन-बेटी का अपमान है। अभी महाराष्ट्र में भी, एक बहन चुनाव लड़ रही है। कैसी गंदी भाषा का प्रयोग किया गया उनके लिए, ये इनकी आदत है। और आप देखिए, यहां के जो मुख्यमंत्री हैं, उनकी तरफ से एक शब्द तक नहीं निकला। यही JMM की सच्चाई है। सत्ता सुख में JMM को आदिवासी महिलाओं का अपमान भी स्वीकार है। कांग्रेस से तो देश को कोई उम्मीद है ही नहीं। महाराष्ट्र में भी भाजपा की महिला नेता को लेकर जिस प्रकार की बातें इनके साथी करते हैं, उसे पूरे देश ने देखा है। माताएं-बहनें चौंक गई हैं कि हमारे देश की बहन-बेटियों के लिए ये कांग्रेस वाले उनके साथी ऐसी गंदी भाषा बोलते हैं। इसलिए महाराष्ट्र के लोग भी कांग्रेस और उसके साथियों को सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं।

साथियों,

मेरा लंबा समय आदिवासी क्षेत्रों में माताओं-बहनों के संघर्षों को देखते हुए गुजरा है। अभाव और गरीबी में भी वे कैसे परिवार और समाज को संभालती हैं, मैंने इसे अपनी आंखों से देखा है। इसलिए, भाजपा-NDA की हर योजना के केंद्र में माताएं-बहनें रहती हैं। मैंने लाल किले से कहा है कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारीशक्ति को सशक्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुझे खुशी है कि झारखंड भाजपा ने महिलाओं को सशक्त करने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। अभी झारखंड में गोगो दीदी योजना की घर-घर में चर्चा है। गोगो दीदी योजना को झारखंड की हर माता-बहन ने गले लगाया है। गोगो दीदी योजना ने झारखंड की माताओं-बहनों के मन में एक नई ऊर्जा भर दी है। इस योजना के तहत हर महीने माताओं-बहनों के खाते में 2100 रुपए आएंगे, हर महीने 2100 रुपए। झारखंड भाजपा ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर, और साल में 2 सिलेंडर मुफ्त देने का भी वायदा किया है। झारखंड की बेटियों को बी-एड, नर्सिंग और दूसरे प्रोफेशनल कोर्स के लिए मुफ्त पढ़ाई का वायदा भी बहुत बड़ा है। इससे आदिवासी बेटियों को भी बहुत लाभ होगा। साथियों, आज पूरी दुनिया में भारत के नौजवानों के टैलेंट की मांग है। अभी जर्मनी के नेता यहां आए थे। उन्होंने कहा हम भारत से हर साल 90 हजार लोगों को बुलाएंगे। दुनिया में जहां-जहां हमने समझौते किए हैं। दुनिया में हमारी नर्सिंग वाली बहनों की बहुत बड़ी मांग है। मुझे विश्वास है झारखंड में पढ़-लिखकर आगे बढ़ने वाले बेटे-बेटियां उनको भी कभी आस्ट्रेलिया कभी न्यूजीलैंड यूरोप के देशों में उनका मान-सम्मान बहुत बढ़ने वाला है। साथियों, गर्भवती माताओं के लिए पोषण किट और 21 हज़ार रुपए की सहायता, मां और बच्चे, दोनों के जीवन को सुरक्षित बनाएगा। झारखंड भाजपा ने राज्य में 21 लाख घर बनाने का भी ऐलान किया है। इन घरों में से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम ही होंगे। महिलाओं के नाम पहली बार कोई संपत्ति होगी। सशक्त नारी, विकसित भारत औऱ विकसित झारखंड के मार्ग को भी सशक्त करेगी।

साथियों,

यहां इतनी बड़ी संख्या में हमारे युवा साथी आए हैं। 5 साल पहले JMM और कांग्रेस वालों ने आपसे कितने सारे वादे किए थे। नौकरी देंगे, भत्ता देंगे, कहा था या नहीं? इन्होंने जो कहा था, वो पूरा किया क्या? अगर ये अपने वादे पूरा करते तो यहां से काम की तलाश में नौजवानों पलायन करने की नौबत नहीं आती। इन्होंने झारखंड के नौजवानों को नौकरी तो नहीं दी, लेकिन भर्ती माफिया के हवाले जरूर कर दिया। ऐसा कोई पेपर नहीं जो बीते 5 वर्षों में लीक नहीं हुआ। पेपर-लीक माफिया ने झारखंड के नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। आप चिंता मत कीजिए युवा साथियों, भाजपा-NDA सरकार, इस माफिया को कड़ा सबक सिखाएगी। एक भी बचने वाला नहीं है। आप चाहते हैं ना कि पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिले? चाहते हैं कि नहीं चाहते? पेपर-लीक और अवैध तरीके से हुई भर्तियों की जांच कराई जाएगी। झारखंड भाजपा का ऐलान है, 3 लाख सरकारी भर्तियां, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएंगी। अभी हरियाणा में चुनाव हुआ, वहां के लोगों ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई। और भाजपा ने वादा किया था कि आने के तुरंत बाद बिना खर्ची- बिना पर्ची 25 हजार लोगों को रोजगार देंगे और सरकार आने के दूसरे दिन ही बिना खर्ची- बिना पर्ची 25 हजार लोगों को नौकरी का ऑर्डर मिल गया। उनकी तो डबल दिवाली हो गई। साथियों, जो युवा अपना बिजनेस करना चाहते हैं, उनको ट्रेनिंग दी जाएगी, बैंक से लोन दिया जाएगा और भत्ता भी दिया जाएगा। युवा साथी भत्ता के तौर पर झारखंड के युवाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। कोचिंग के लिए और उच्च शिक्षा के लिए भी युवाओं को बहुत बड़ी मदद देने की घोषणा की गई है।

साथियों,

गरीब का संघर्ष क्या होता है, मैंने उसको जीया है, निकट से देखा है। तभी तो बीते 10 वर्षों में गरीबों के लिए सबसे बड़ी योजनाएं हमने बनाईँ। इन्हीं योजनाओं का परिणाम है कि 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। झारखंड में भी गरीबी दूर करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इसलिए झारखंड भाजपा ने गरीबों का जीवन आसान बनाने के लिए शानदार घोषणाएं की हैं। भाजपा-NDA सरकार झारखंड के हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए काम करेगी। धान का MSP बढ़ाकर 3100 रुपए करने और दाना-दाना खरीदने की गारंटी दी है। इसका फायदा सभी किसानों को होगा। और इसलिए मेरा एक काम करोगे आपलोग? जरा हाथ ऊपर करके बताइए, मेरा एक काम करोगे? किसानों को जाकर के बताइए कि भाजपा ने कहा है कि अब धान का MSP 3100 रुपए होगा। आदिवासी परिवार जो भी वन उत्पाद इकट्ठा करते हैं, उन उत्पादों को NDA की नई सरकार जरूर खरीदेगी। इससे आदिवासी परिवारों की आय बढ़ेगी। पंचायत के मुखियाओं को जो भत्ता मिलता है, उसमें भी बढ़ोतरी की जाएगी। पेसा कानून के तहत पंचायती राज को भी और सशक्त किया जाएगा।

साथियों,

कांग्रेस और उसके साथी दलों ने लंबे समय तक आदिवासी समाज को गरीब रखा है, अभावों में रखा। कांग्रेस को तो आदिवासी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय बनाने तक की सुध नहीं थी। ये काम भी भाजपा-NDA ने ही किया। भाजपा और NDA सरकार की नीति अलग है। जिनको कभी किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। मैं आपको दो बड़ी योजनाओं के बारे में बताऊंगा, जो आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक योजनाएं हैं। आदिवासी कल्याण से जुड़ी इन दोनों योजनाओं पर हम एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने जा रहे हैं, एक लाख करोड़ रुपए। पहली योजना है- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। दूसरी योजना है- पीएम जनमन अभियान। ये दोनों ही योजनाएं झारखंड से शुरू की गई हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से देश के 60 हज़ार से अधिक आदिवासी गांवों का विकास किया जाएगा। 60 हजार आदिवासी गांव एक साथ। इससे ऐसे हर गांव में रोड, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोबाइल नेटवर्क, ऐसी सारी आधुनिक सुविधा बनाई जाएगी। आदिवासी भाई-बहनों के लिए ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर बनाए जाएंगे। होम स्टे बनवाने के लिए मदद दी जाएगी। इस अभियान के तहत आदिवासी युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं पीएम जनमन अभियान, उन आदिवासी बस्तियों पर फोकस कर रहा है जो विकास में सबसे पीछे रह गईं हैं। आज पीएम-जनमन से झारखंड के अनेक गांवों में विकास के काम हो रहे हैं।

साथियों,

भाजपा-NDA का प्रयास है कि देश के हर नागरिक को, हर क्षेत्र को बेहतरीन आरोग्य सुविधाएं मिलें। झारखंड में AIIMS का निर्माण इसी उद्देश्य से किया गया। लेकिन JMM-कांग्रेस-RJD की सरकार, मानवता की सेवा के इस काम में भी रोड़े अटकाने का ही काम कर रही है। आप याद कीजिए, मैंने यहां चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। लेकिन बीते 5 साल से JMM सरकार ने इस मेडिकल कॉलेज का काम लटकाए रखा है। यहां भाजपा सरकार बनने के बाद, पूरे झारखंड में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने की गति तेज़ की जाएगी। मेरा लक्ष्य है, यहां के बच्चे डॉक्टर बन सकें, यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों। इसलिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा में पढ़ाई का विकल्प दिया गया है। हमने देश के हर परिवार में 70 वर्ष से ऊपर के हर बुजुर्ग के लिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने का फैसला किया है। झारखंड भाजपा ने तो बुजुर्गों को 15 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की घोषणा की है। यहां भाजपा-NDA सरकार बनने के बाद सिकल सेल की बीमारी के विरुद्ध भी लड़ाई तेज़ होगी। ये आदिवासी समाज की बहुत बड़ी सेवा होगी।

साथियों,

भाजपा-एनडीए के प्रयासों के बीच आपको JMM-कांग्रेस-RJD से बहुत सावधान रहना है। JMM-कांग्रेस-RJD ने झारखंड की अस्मिता को संकट में डाल दिया है। झारखंड की डेमोग्राफी, यहां की पहचान को बदलने की साजिश हो रही है। इसलिए JMM-कांग्रेस-RJD पर घुसपैठिया समर्थक गठबंधन का ठप्पा लग गया है। क्योंकि घुसपैठिए इनका सबसे बड़ा वोट बैंक बन गए हैं। JMM और कांग्रेस मिलकर इन घुसपैठियों के फर्जी कागज बनवा रहे हैं, इनके हर गलत काम को संरक्षण दे रहे हैं। यहां तक कि जब कोर्ट में इनसे पूछा गया, तो वहां भी इन्होंने झूठ बोला कि घुसपैठ नहीं हो रही है। घुसपैठिए, आदिवासी बेटियों को निशाने पर ले रहे हैं। झूठ-फरेब, छल-कपट से शादी करके, आदिवासियों की ज़मीन हड़प रहे हैं। ये आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं। इसलिए आपको रोटी, बेटी और माटी, सबकी पुकार को याद रखना है। हमें झारखंड की अस्मिता को बचाना है, झारखंड की पहचान को बचाना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, यहां भाजपा-NDA सरकार बनेगी, आपने निर्धार किया है, बनने वाली है। घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। नई सरकार, अवैध तरीके से हड़पी गई भूमि को फिर से आदिवासी बेटियों के नाम करने के लिए कानून बनाएगी।

साथियों,

आदिवासी अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए ही बाबा साहेब आंबेडकर ने आदिवासी आरक्षण की शुरुआत करवाई थी। लेकिन उस समय भी नेहरू जी ने आदिवासियों को आरक्षण का विरोध किया था। इसके बाद जितने साल सरकार पर गांधी परिवार का कब्जा रहा, ये लोग आरक्षण के खिलाफ रहे। अब एक बार फिर इन लोगों ने खुला ऐलान कर दिया है कि– आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त कर देंगे। औऱ साथियों, आदिवासियों से उनका आरक्षण का अधिकार छीनकर ये लोग उसे अपने वोटबैंक को देंगे। इन लोगों ने एक और तरीका निकाला है। ये स्कूलों-कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित कर रहे हैं। इससे इन संस्थानों में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण मिलना बंद हो जाता है। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश से भी आपको सावधान रहना है।

साथियों,

मैं आपके बीच से निकलकर यहां पहुंचा हूं। मेरे लिए, आप सभी ही मेरा परिवार हैं। इसलिए जब मैं कहता हूं कि विकसित भारत बनाना है, झारखंड को विकसित बनाना है तो ये सबकुछ आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ही कहता हूं.। मेरे लिए आप ही मोदी हैं। आप घर-घर जाइए और सभी से कहिए कि भाजपा-आजसू-JDU-LJP के सभी उम्मीदारों को विजयी बनाना है। मैं आपसे आग्रह करता हूं पोलिंग बूथ पर जाइए, घर-घर जाइए, फिर एक बार अभूतपूर्व विजय के साथ भाजपा-NDA की सरकार बनाइए।

मेरे साथ बोलिए,
भारत माता की जय,
भारत माता की जय,
भारत माता की जय,
भारत माता की जय !

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tier-2 cities drive growth in India's tech hiring as GCC expansion spreads beyond metros

Media Coverage

Tier-2 cities drive growth in India's tech hiring as GCC expansion spreads beyond metros
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
List of Outcomes: Prime Minister of Japan’s visit to India for the 16th India-Japan Annual Summit
July 02, 2026
Sl. No.OutcomeDescription
1. India-Japan Joint Declaration on Economic Security Promotes project-based collaboration for enhancing joint resilience in key sectors including semiconductors, critical minerals, information and communication technology including AI, clean energy and pharmaceuticals. India-Japan Fact Sheet 2.0 captures growing India-Japan G2G and B2B engagement in this crucial area.
2. India-Japan Joint Statement on Cooperation in the Field of Artificial Intelligence Elevates the India-Japan relationship to a strategic research and development partnership in the AI domain. Building on the India-Japan AI Initiative, the Joint Statement provides a roadmap for greater cooperation across the entire AI technology stack in pursuit of the shared vision of safe, secure, trusted, inclusive, and human-centric AI.
3 Joint Statement on Energy Resilience (between MoPNG and METI, Japan) Strengthens cooperation in strategic stockpiling and reserve mechanisms for crude oil and petroleum products. Promotes collaboration in joint investments across the maritime energy transport value chain.
4. Celebrating the 75th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations Outlines a series of commemorative events to celebrate 2027, the 75th anniversary of establishment of diplomatic relations, as the India-Japan Year of Shared Horizons
5. Memorandum of Cooperation for India-Japan Cooperative Biogas for Growth (CBG) Initiative Promotes cooperation towards the goal of establishing 1,000 biogas and organic fertilizer plants all across India, leveraging the extensive network of dairy cooperatives.
6. Memorandum of Cooperation in the Field of Batteries Promotes cooperation in battery-related projects and expands business opportunities with an aim of building a trusted, resilient and sustainable battery supply chain.
7. Memorandum of Cooperation in the Field of Pharmaceuticals and Medical Devices Sector Strengthens pharma supply chains, including in Active Pharmaceutical Ingredients (APIs) and Key Starting Materials (KSMs), through promotion of bilateral investment and business linkages, technical collaboration and industry-academia collaboration.
8. Memorandum of Cooperation in the Field of Geology and Mineral Exploration Strengthens cooperation in upstream critical minerals exploration through exchange of technical expertise.
9. Memorandum of Cooperation between IndiaAI Mission and Ministry of Economy, Trade and Industry (METI), Japan Promotes institutional cooperation between IndiaAI Mission and Japan’s GENIAC initiative – through B2B matchmaking, webinars on AI policies and challenges and support for joint projects through access to computing resources
10. Memorandum of Cooperation on Next Generation Mobility Partnership (NGMP) Establishes a framework for operationalizing the Next Generation Mobility Partnership (NGMP) which was announced at the 15th Annual Summit in August 2025. The NGMP would accelerate private sector-led cooperation and investment in mobility sectors including rail, automotive and road infrastructure, aviation, shipbuilding and ports, logistics, and urban development, positioning India as a hub for “Make in India for the World” exports to third countries.
11. Memorandum of Understanding between India’s Centre for Cellular and Molecular Platforms (C-CAMP) and RIKEN, Japan Establishes a framework for academic, translational research and start-up oriented innovation in deep-tech and life sciences, covering healthcare, agriculture and environment.
12. Memorandum of Understanding between National Center for Biological Sciences-Tata Institute of Fundamental Research and RIKEN, Japan Creates a framework for cooperation in basic biological and neuroscience research between the two leading research institutions
13. Memorandum of Understanding between IIT Bombay, BharatGen Technology Foundation and National Institute of Informatics, Japan Furthers collaboration on large language models (LLMs), with a focus on developing LLMs for enhanced scientific reasoning, through joint research exchanges
14. Memorandum of Understanding between SarvamAI and Preferred Network on LLM Development Creates a framework for cooperation across the full AI technology stack, including foundation models.
15. Memorandum of Understanding Between National Internet Exchange of India (NIXI) and Japan Network Information Center (JPNIC) Promotes cooperation in National Internet Registry operations, IPv6 adoption, internet security improvements, capacity building, student/professional exchanges and exchange of views on internet governance at regional and global forums.
16. Exchange of Letters Between International Financial Services Centres Authority (IFSCA) and Financial Services Agency, Japan (JFSA) Establishes a framework for cooperation in development, regulation and supervision of financial services as well as information exchange on financial-market trends and best practices, particularly in FinTech and RegTech.