एक्सीलेंसी,

आपके मित्रता भरे शब्दों के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

कल रात्रि को आपका एयरपोर्ट पर आना, ये अपने आप में बहुत बड़ा जेस्चर है, और मेरी तरफ से मैं विशेष रूप से आपका आभार व्यक्त करता हूं।

और आपके मंत्री जी पूरा समय मेरे साथ रहे रात को। मेरे लिए खुशी की बात है कि 40 साल के बाद भारत के प्रधानमंत्री का न्यूजीलैण्ड आना हुआ है, और आपने एक प्रकार से आपकी आर्थिक राजधानी में कार्यक्रम बना करके भारत और न्यूजीलैण्ड के संबंधों को एक नई ताकत देने का एक अवसर पैदा किया है। और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।

न्यूजीलैण्ड के लोगों के बीच आकर उनका भारत के प्रति जो स्नेह है, ये देखकर कोई भी व्यक्ति बहुत ही भावुक हो जाता है और मेरे मन को वो छूने वाला है और इसके लिए भी मैं बहुत आपका आभारी हूं।

यह हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो हमारे संबंधों की नई ऊर्जा, हमारी मित्रता के नए संकल्प को दोहराने वाला है। आप जब भारत आए थे और FTA की शुरुआत हुई। और इतने कम समय में पूरा न्यूजीलैण्ड एक साथ होकर के एफटीए को जमीन पर उतारना। शायद ही दुनिया में पहली बार इतने कम समय में ये सफलता हुई होगी। और इसके लिए मैं आपके नेतृत्व को, आपकी सरकार को, आपकी टीम को हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

पिछले वर्ष आप होली के समय भारत आए थे। आपकी यात्रा ने हमारे संबंधों में भी नए रंग भर दिए थे, क्योंकि होली के रंग की अपनी एक अहमियत होती है और उसका हमें अनुभव हुआ। मुझे खुशी है आज हम अपने संबंधों का स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के सूत्र में बांधने जा रहे हैं। यह माइलस्टोन हमें और अधिक ऊर्जा और अधिक विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्सीलेंसी,

लोकतांत्रिक मूल्यों में दृढ़ विश्वास हमें नेचुरल पार्टनर बनाता है। मेड फॉर ईच अदर जैसा है ये। और दूसरी प्रकार से दो मैरीटाइम देश के रूप में हमारा करीबी सहयोग इंडो-पैसिफिक को एक नई ताकत देता है, और शांति के हमारे जो लक्ष्य हैं, उसको अचीव करने में हमारे संबंध एक नई ऊर्जा भर सकते हैं।

मुझे विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से हम हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देंगे, और वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा में हम मिलकर के अपना योगदान बढ़ाएंगे। और हम एक प्रकार से एक उस कैटालिटिक एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं जो शांति के पक्ष में हो, शांति के लिए हो, और शांति के द्वारा विश्व कल्याण की दिशा में हम आगे बढ़ पाएं।

मैं फिर एक बार आपके आत्मीयता भरे स्वागत के लिए, सम्मान के लिए हृदय से आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi