Pro-Poor Budget है, Pro-Growth Budget है। जन-जन की अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए, जन-धन से लेकर के जन-कल्‍याण तक का, पूरा मार्ग प्रशस्‍त किया गया है।

एक तरफ राज्‍यों को सक्षम बनाना; दूसरी तरफ राष्‍ट्रीय प्राथमिकताओं को, राष्‍ट्रीय आवश्‍यकाताओं को बल देना। SC, ST, OBC, दलित, पीडि़त, शोषित - जो पीछे रह गए हैं - उनको विशेष बल देना।

जिस MGNREGA की बड़ी चर्चा होती थी, इतने सालों में MGNREGA में पहली बार, गांव के गरीब को रोजी-रोटी मिले, इसलिए सर्वाधिक धनराशि, गरीबों के रोजगार के लिए लगाई गई है।

हमारे देश के छोटे-छोटे व्‍यापारी - रेकड़ी चलाते होंगे, सब्‍जी बेचते होंगे, कपड़े की फेरी करते होंगे - उनको धन प्राप्‍त करने के लिए - बैंक हाथ ऊपर कर देती है - उनको पैसा मिलता नहीं है। उनके लिए, धन-राशि सरलता से मिले, जितनी चाहिए उतनी मिले, उसके लिए "मुद्रा" की एक अलग योजना हमने प्रस्‍तुत की है, जो आने वाले दिनों में उनको काम आने वाली है।

इस बजट में, काले धन के संबंध में हमारी क्‍या सोच है, हमारा क्‍या commitment है, इसको पूरी तरह हमने देश के सामने रखा है। अब काले धन वालों की खैर नहीं है। सिवाए जेल, अब उनके नसीब में कुछ नहीं है। नया कानून हम ला रहे हैं, और आज बहुत विस्‍तार से कालेधन के खिलाफ हमने कड़ी कार्रवाई करने की एक रूपरेखा प्रस्‍तुत की है। साथ-साथ अब काला धन नया तैयार न हो। उसके लिए भी, बेनामी transaction का जो कारोबार चलता है, उसके खिलाफ भी कानून ला रहे हैं।

बजट निवेश बढ़ाने वाला भी होना चाहिए। हमारी आर्थिक क्षमताओं को मजबूत बनाने वाला होना चाहिए। इस बजट की सारी योजनाएं, निवेश को बढ़ावा देने वाली हैं, Infrastructure को आगे बढ़ाने वाली है और सामान्‍य मानव के सपनों को पूरा करने वाली है, और मैं कह सकता हूं, सबसे ज्‍यादा रोजगार के अवसर जुटाने वाला, यह बजट है।

इस बजट में, सामान्‍य मानव के लिए इतनी सारी योजनाएं लगाई है। चाहे वो आकस्मिक बीमा की बात हो, जीवन बीमा की बात हो, पेंशन की बात हो, हमारे नौजवानों को पढ़ने के लिए कॉलेज में जो खर्च होता है, उसके लिए बैंक में easily loan की व्‍यवस्‍था हो। एक के बाद एक सुचारू रूप से व्‍यवस्‍थाएं विकसित की हैं।

और सबसे बड़ी बात, खासकर के मेरे किसान भाई-बहन, खासकर के मेरे गरीब भाई-बहन, जिनको अपने बुढ़ापे की चिंता है, हिंदुस्‍तान के हर गरीब से गरीब को भी, किसान को भी, खेत-मजदूर को भी, बुढ़ापे में जब काम करने की स्थिति न रहे, उसको पेंशन मिले, ऐसी योजना हमने रखी है। पहली बार इस देश में हर नागरिक, पेंशन के अंदर कोई न कोई लाभ लेगा। ऐसा एक बहुत बड़ा भगीरथ काम इस बजट के माध्‍यम से हम करने जा रहे हैं।

‘सबका साथ सबका विकास’ इस मंत्र को लेकर के आगे बढ़ रहे हैं।

मैं, मेरे मित्र और साथी, वित्‍त मंत्री श्रीमान अरूण जेटली जी को गरीबों के लिए, growth के लिए, विकास के लिए, रोजगार के लिए, सामान्‍य से सामान्‍य मानव को नये उमंग और उत्‍साह के साथ नई चीजें करने के लिए प्रेरित करने वाला बजट देने के लिए, बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मुझे विश्‍वास है यह बजट आने वाले दिनों में हमें, और नई ऊंचाईयों पर ले जाने का एक अवसर प्रदान करेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Eway bills rise 7.7% to 139.08 mn in August, third highest on record

Media Coverage

Eway bills rise 7.7% to 139.08 mn in August, third highest on record
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
भारत-बेल्जियम संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी हैं: बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
September 03, 2026

Your Excellency, Mr. Prime Minister
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!

प्रधानमंत्री जी की पहली भारत यात्रा पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

यह उनकी पहली भारत यात्रा जरूर है, लेकिन भारत से उनका परिचय पुराना है। वे लंबे समय तक Antwerp के Mayor रहे हैं, और उन्होंने Antwerp की बड़ी Indian community और भारत-बेल्जियम डायमंड ट्रेड को हमेशा समर्थन दिया है।

Friends,

भारत और बेल्जियम के संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी हैं। पहले विश्व युद्ध में बेल्जियम में हजारों भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान, हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा है।

आज, democratic values, market economy और गहरे people-to-people ties हमे natural partners बनाते हैं।

Friends,

दस वर्ष पहले मुझे बेल्जियम की यात्रा करने का अवसर मिला था; और मुझे बहुत खुशी है, कि पिछले एक दशक में हमारी साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

आज हमारे सहयोग का दायरा traditional sectors से आगे बढ़कर defence और clean energy जैसे strategic क्षेत्रों तक पहुँच चुका है। हम ज़ोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के काकिनाड़ा में हम दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक डेवलप कर रहे हैं।

Friends,

आज विश्व एक बड़े उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। फूड, फ्यूएल या सप्लाइ चेन्स, हर क्षेत्र में अनिश्चितता का प्रभाव पड़ रहा है।

इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की economy ने अपनी गति बनाए रखी है। पिछले quarter में हमने 7.8% की growth दर्ज की है। आज भारत की growth story दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत बन रही है।

Friends,

इस वर्ष की शुरुआत में, हमने ऐतिहासिक भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक शक्तियों के बीच यह अभूतपूर्व सहयोग, वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को भी नई मजबूती देगा।

भारत की निरंतर आर्थिक प्रगति और इस Agreement ने हमारे आर्थिक संबंधों के लिए नई भावनाओं के द्वार खोले हैं। आज हमने इन संभावनाओं को ठोस परिणामों में बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Friends,

बेल्जियम की कम्पनीज़ के लिए हमने भारत में “इन्वेस्टमेंट Fast-Track Mechanism” का गठन किया है। हमने India-Belgium Business Forum को एक रेग्युलर मेकनिज़म बनाने का निर्णय लिया है। हम दोनों देशों की फाइनैन्शल, फिन-टेक और रेग्युलेटोरी संस्थाओं के बीच ताल-मेल बढ़ाएंगे।

और इन सभी पहलों से, हम अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को डबल करने का लक्ष्य साकार करेंगे।

Friends,

रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक प्रमुख स्तम्भ है। आज हमने दोनों देशों के बीच मिलिटरी एक्सचेंज और ट्रेनिंग सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है।

हमारी सरकारों और डिफेन्स इंडस्ट्रीज़ के बीच हुए एग्रीमेंट्स से डिफेन्स co-development और co-production के नए अवसर खुलेंगे। हम अपनी एजेन्सीज़ के बीच intelligence sharing और crime के विरुद्ध को-ऑपरेशन को भी और मजबूत करेंगे।

Friends,

एक क्लीन एनर्जी फ्यूचर और reliable सप्लाइ चेन हमारी साझी प्रथमिकताएँ है। Renewable Energy पर आज हुआ MOU हमारे सस्टेनिबिलिटी सहयोग को नई गति देगा। क्रिटिकल मिनरल्स में हमने processing और recycling में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Semiconductors में Belgium की expertise और भारत का स्केल एक-दूसरे के पूरक हैं। इस दिशा में हम बेल्जियम के IMEC इंस्टिट्यूट को भारत के semiconductor ecosystem से जोड़ने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Friends,

People-to-people ties हमारे संबंधों की सबसे बड़ी ताकत हैं। आज हमने अपने स्टार्ट-अप्स के बीच कनेक्ट मजबूत करने, और मैरीटाइम सेक्टर में केपैसिटी बिल्डिंग बढ़ाने पर सहमति बनाई।

हम यूनिवर्सिटी और रिसर्च सहयोग को भी सुदृढ़ करेंगे। और टैलेंट मोबिलिटी के लिए हम जल्द-ही “माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप एग्रीमेंट” करेंगे।

Friends,

आज हमने regional और global developments पर भी विस्तार से चर्चा की। भारत और बेल्जियम, दोनों ही rule of law, dialogue और diplomacy में विश्वास रखते हैं।

यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं। और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

Your Excellency,

पिछले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड ने मिलकर hockey world cup host किया। मैं इस world cup के भव्य आयोजन के लिए आपको बधाई देता हूँ। मैं अपने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करता हूँ।

Diamonds ने भारत और बेल्जियम को लंबे समय से जोड़ा है। आज हम इस ऐतिहासिक जुड़ाव को एक व्यापक साझेदारी का नया रूप दे रहे हैं।

मुझे विश्वास है कि आज की हमारी चर्चा आपसी संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है। एक बार फिर, आपका और आपके delegation का भारत में हार्दिक स्वागत है।

बहुत-बहुत धन्यवाद।