पीएम मोदी और अफगानी राष्ट्रपति गनी ने एकसाथ काबुल में किया स्टोर पैलेस का उद्घाटन
स्टोर पैलेस का उद्घाटन आधुनिक अफगानिस्तान की नींव को मज़बूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैः पीएम
स्टोर पैलेस का उद्घाटन पूरी तरह से भिन्न, जबकि कई मायनों में मौलिकताओं से भरा हुआ, हमारे रिश्तों के नए आयामों को दर्शाने वाला हैः पीएम मोदी
जो लोग अफगानिस्तान में हिंसा की छाया के परे कुछ नहीं देख सकते हैं, उनके लिए यह स्टोर पैलेस अफगानिस्तान की समृद्ध परम्पराओं की महिमा का एक अनुस्मारक हैः पीएम
Whatever may be the odds, India will work with you for a bright future for all Afghans: PM Modi

महामहिम राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद अशरफ गनी

विदेश मंत्री महामहिम रब्‍बानी

और मेरे प्‍यारे अफगानी मित्रो, बहनों और भाईयों।

मुझे इस बात की बेहद खुशी है क‍ि एक बार फिर मैं आपके साथ हूं । अफगानिस्‍तान भारत का का निकटतम पड़ोसी है और आप मेरे हृदय, मन और मस्तिष्‍क में बसे हुए हैं। भारतीय और अफगानी हमेशा से निकटतम मित्र रहे हैं।

आज हम एक बार फिर अपनी दोस्‍ती की एक और उपलब्‍धि का जश्‍न मनाने के लिए एक साथ जुड़े हैं और हमारे सहयोग की लाभदायी यात्रा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

महामहिम गनी,

कुछ एक चीजे बड़ा आनंद देती हैं बजाए इसके कि संयुक्‍त पहल की सफलता का जश्‍न अच्‍छे दोस्‍तों के साथ हम मिलकर मना रहे हैं। आप और मैं भाग्‍यशाली हैं कि विगत महीनों में महत्‍वपूर्ण अवसरों पर हम ऐसा कर पाएं हैं।

पिछले वर्ष दिसंबर में आप और अफगानी लोग अफगान संसद के उद्घाटन के अवसर पर मेरे साथ खड़े थे।

यह उद्घाटन आधुनिक अफगानिस्‍तान की नींव को मजबूत करने की दिशा में हमारी संयुक्‍त पहल का प्रतीक है और इसने यह कर दिखाया है। भारत अफगानिस्‍तान, ईरान आवागमन समझौता जिसे हमने इस साल मई महीने में हस्‍ताक्षर किए । वो हमारी साझेदारी में एक और नील का पत्‍थर है।

हमारा यह स्‍पष्‍ट तौर पर मानना है कि अफगानिस्‍तान की आर्थिक प्रगति और समृ‍द्धि के लिए नये मार्गों का निर्माण किया जाए एक माह के बाद इस साल जून के महीने में हमने हाथ से हाथ मिलाया और अफगान-भारत की मैत्री के डैम का उद्घाटन किया है।

सलमा बांध से अफगानिस्‍तान के हेरात इलाके की अर्थव्‍यवस्‍था और कृषि न केवल पुनर्जीवित एवं नवीकृत होगी बल्‍कि अफगानिस्‍तान के संपूर्ण विकास एवं प्रगति के लिए एक सशक्‍त एवं चिरकालिक समर्थन के सेतु का भी निर्माण करेगी।

महामहिम आज स्‍टोर पेलेस का वीडियो उद्घाटन कई मायनों में सर्वथा भिन्‍न है । अनेक दृष्टि से यह कहीं ज्‍यादा मौलिक और हमारी व्‍यस्‍तता के आयामों का भी परिचायक है। मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि यह अफगानिस्‍तान की सांस्‍कृतिक विरासत को जीवंत करने का एक मूल्‍यवान अवसर है।

स्‍टोर पेलेस अनेक ऐतिहासिक घटनाओं के अनेक क्षणों के अपने कलेवर समेटे हुए है। उन लोगों के लिए जो अफगानिस्‍तान में हिंसा की परछाईयों से आगे देख पाने में असमर्थ हैं स्‍टोर पेलेस की पुर्नरबहाली अफगानिस्‍तान की समृद्ध परंपरा की याद द‍िलाती है।

साथ ही हमारे अफगानी भाईयों और बहनों के लिए अफगान समाज की लुप्‍त स्‍मृतियों, सौन्‍दर्य, वैभव और गौरव को पुन: स्‍थापित करती है।

हमारी मैत्री की नींव के अनुरूप यह हमारे संबंधों की ऐतिहासिक मैत्री और हमारी दोस्‍ती को प्रस्‍तुत करने में यह अहम कड़ी है। मैं सभी कलाकारों विशेषज्ञों और सलाहकारों की प्रशंसा करना चाहूंगा जिन्‍होंने दिन-रात काम करके इस नाजुक काम को अंजाम दिया है।

मित्रों,

हमारे समाज और लोगों के युगों-युग से पारस्‍परिक मजबूत संबंध रहे हैं।

अफगानिस्‍तान हमारा पड़ोसी मित्र है।

अत: यह देखकर हमें दुख होता है कि बाहरी ताकतों द्वारा प्रायोजित हिंसा और आतंक के प्रयोजित बाहरी प्रयासों के चलते हमारे गौरवांवित राष्‍ट्रों को लगातार चुनौती दी जा रही है।

मैं अफगानिस्‍तान के लोगों को आश्‍वस्‍त करना चाहता हूं कि हमारा संकल्‍प : -

• समृद्ध अफगानिस्‍तान निर्माण करना और

• अपने समाज में शांति, सुरक्षा और स्‍थायित्‍व बहाल करना है। भारत की एक सौ 25 करोड़ जनसंख्‍या सदैव आपके साथ रहेगी।

• हमारी मैत्री की साझेदारी और शक्ति का संकल्‍प अफगानिस्‍तान के साथ अटूट है।

• आज का यह समारोह हमारे संकल्‍प और सहकारिता के प्रयासों का प्रतीक है।

हम चाहते हैं प्रत्‍येक अफगानी फुले-फले और आर्थिक विकास के लाभ हमारे समाज को प्राप्‍त हों।

कितनी भी बाधाएं आयें भारत सभी अफगानिस्‍तानियों के सुनहरे भविष्‍य के लिए आपके साथ काम करता रहेगा।

महामहिम,

अंत में इस अवसर पर मैं आपको और आपकी सरकार को भारतीय राजदूतवास तथा कान्‍सुलेट की रक्षा करने तथा अफगानिस्‍तान में काम कर रहे विशेषज्ञों की सुरक्षा तथा संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपको धन्‍यवाद देता हूं।

हमारे अफगानी भाईयों द्वारा दी गई शहादत को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

मैं आपको आज आपकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्‍यवाद देता हूं।

मैं आपसे जल्‍द से जल्‍द व्‍यक्तिगत रूप से मिलने की प्रतीक्षा में हूं।

मुझे यह भी उम्‍मीद है कि इस पुनरुद्वार हुए स्‍टोर पैलेस का एक न एक दिन दौरा करने का अवसर मिलेगा।

आपका धन्‍यवाद, बहुत-बहुत धन्‍यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s maternal mortality drops nearly 80% since 1990: Global study

Media Coverage

India’s maternal mortality drops nearly 80% since 1990: Global study
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गुजरात के पोरबंदर में माधवपुर मेले के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
March 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है। श्री मोदी ने कहा, “यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्व के बारे में बात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:


गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।


यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।

“यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लेकर आता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”

“अप्रैल 2022 के #मन_की_बात कार्यक्रम में मैंने माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्‍त्‍व के बारे में बात की थी। अवश्य सुनें…”