प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 17 सितंबर को टेलीफोन पर बातचीत की।

रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को और सशक्त करने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी के बावजूद द्विपक्षीय बातचीत जारी रखने की सराहना की। इस संदर्भ में, उन्होंने रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री द्वारा मास्को की हाल की उपयोगी यात्राओं का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल एससीओ और ब्रिक्स की सफल रूसी अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस वर्ष के अंत में एससीओ और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अलावा भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद में भाग लेने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह अगले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए आपस में निर्धारित सुविधाजनक समय पर राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करना चाहते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt

Media Coverage

99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर के प्रयासों की सराहना की
March 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर के किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसी कई समर्पित टीमें हैं जो इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आने वाली पीढ़ियां हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ी रहें।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“मैंने आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की एक झलक देखी। मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसी कई समर्पित टीमें हैं जो इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आने वाली पीढ़ियां हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ी रहें।”