नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने पीएम मोदी से मुलाकात की, राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी दी
प्रधानमंत्री ने आम सहमति के आधार पर नेपाल की राजनीतिक समस्याओं के लिए एक टिकाऊ समाधान खोजने पर बल दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने नव वर्ष 2016 के लिए नेपाल की जनता को अपनी शुभकामनाएं दीं

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन किया तथा उन्हें नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने नेपाल के सामने आ रही राजनीतिक समस्याओं का एक दीर्घकालिक समाधान ढूंढने के महत्व पर बल दिया जो सर्वसम्मति या ‘सहमति’ पर आधारित हो।

प्रधानमंत्री ने नव वर्ष 2016 के लिए नेपाल के लोगों को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Assam makes first agarwood export to Gulf, eyes Rs 50,000 crore potential

Media Coverage

Assam makes first agarwood export to Gulf, eyes Rs 50,000 crore potential
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत का सुभाषितम साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान के माध्यम से ही सर्वोच्च लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है
May 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान जीवन की ऐसी पूंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। श्री मोदी ने कहा कि ज्ञान हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सफलता और आत्मविश्वास की ओर ले जाता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया-

"विद्वान प्रशस्यते लोके
विद्वान् सर्वत्र गौरवम्।"

विद्या लभते सर्वं
विद्या सर्वत्र पूज्यते॥"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"विद्या जीवन की ऐसी पूंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विद्या हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सफलता और आत्‍मविश्‍वास की ओर ले जाती है।

विद्वान् प्रशस्त्यते लोके
विद्वान् सर्वत्र गौरवम्।

विद्यया लभते सर्वं
विद्या सर्वत्र पूज्यते॥"