प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प के साथ आजटेलीफोन पर बातचीत की। अपनी तीस मिनट की बातचीत के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों के बारे में चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और सौहार्दपूर्णसंबंध हैं।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष जून के अंत में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ओसाका में हुई अपनी बैठक का स्मरण किया। ओसाका में हुए द्विपक्षीय विचार-विमर्श का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने यह उम्मीद जाहिर की कि भारत के वाणिज्य मंत्री और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि आपसी हित के लिए द्विपक्षीय व्यापार संभावनाओं के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए जल्द ही मिलेंगे।

क्षेत्रीय स्थिति के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के कुछ नेताओं द्वारा भारत के विरुद्ध हिंसा के लिए की गई बयानबाजी और उकसाहट शांति के लिए अनुकूल नहीं थी। उन्होंने बिना किसी अपवाद के आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण बनाने और सीमापार आतंकवाद से दूर रहने के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने गरीबी, अशिक्षा और बीमारियों से लड़ने में इस मार्ग का अनुसरण करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सहयोग करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

आज अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरे होने काउल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने एक सुरक्षित लोकतांत्रिक और वास्तव में स्वतंत्र अफगानिस्तान के साथ काम करने की लंबी और अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहने की सराहना की है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 28 Days In 2019 To 14 Now: Government Is Speeding Up Grievance Redressal

Media Coverage

From 28 Days In 2019 To 14 Now: Government Is Speeding Up Grievance Redressal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने करुणा और संतोष का महत्व बताने वाला संस्कृत सुभाषितम साझा किया
August 24, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, said that compassion brings self-respect and contentment brings true happiness. He noted that this spirit further strengthens the bonds of cooperation and harmony in society.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“कारुण्येनात्मनो मानं तृष्णां च परितोषतः।

उत्थानेन जयेत्तन्द्रीं वितर्कं निश्चयाज्जयेत्॥”

The Subhashitam conveys that self-respect is achieved by showing kindness or compassion to others. Greed is overcome by being satisfied at one's fortune in life. One must conquer laziness, dubious reasoning and indecisiveness by exertion and entrepreneurship.

The Prime Minister wrote on X;

“करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से सच्ची खुशी मिलती है। इसी भाव से समाज में सहयोग और सद्भाव की डोर और सशक्त होती है।

कारुण्येनात्मनो मानं तृष्णां च परितोषतः।

उत्थानेन जयेत्तन्द्रीं वितर्कं निश्चयाज्जयेत्॥”