प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल के साथ आज टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी, अपने-अपने देशों की स्थिति और स्वास्थ्य संकट से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर चर्चा की।

उन्होंने महामारी के दौरान आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की अपर्याप्त उपलब्धता के बारे में विचार साझा किए, और इस संबंध में सहयोग के अवसरों का पता लगाने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री के साथ सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 महामारी आधुनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक परिवर्तन की घटना है, और यह समग्र मानवता के साझा हितों पर केंद्रित वैश्वीकरण की एक नई संकल्‍पना तैयार करने का अवसर प्रदान करती है।

प्रधान मंत्री ने जर्मनी की चांसलर को सरल योगाभ्‍यास और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपचारों के प्रसार के लिए हाल में की गई भारतीय पहलों कीजानकारी दी। चांसलर ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान लॉकडाउन परिस्थितियों मेंमनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्वास्थ्यको बढ़ाने के लिए इस तरह के अभ्यास बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘A New Example...’: Indian Railways Builds Pedestrian Subway Under Ahmedabad Track In Just 8 Hours

Media Coverage

‘A New Example...’: Indian Railways Builds Pedestrian Subway Under Ahmedabad Track In Just 8 Hours
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी
August 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

हर खेल प्रेमी को… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।

हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

#NationalSportsDay”