प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ओमान के सुल्‍तान महामहिम हैथम बिन तारिक के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने वर्तमान में जारी महामारी कोविड-19 के कारण उत्‍पन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य और आर्थिक चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए अपने-अपने देश में उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की। उन्‍होंने इस बात पर सहमति प्रकट की कि इस संकट से निपटने के लिए दोनों देश एक-दूसरे की हरसंभव सहायता करेंगे।

महामहिम सुल्‍तान ने प्रधानमंत्री को मौजूदा परिस्‍थति में ओमान में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और तंदुरूस्‍ती के बारे में भरोसा दिलाया। उन्‍होंने भारत में रहने वाले ओमानी नागरिकों को हाल ही में भारत सरकार द्वारा पहुंचाई गई सहायता के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने महामहिम दिवंगत सुल्‍तान काबूस के निधन पर एक बार फिर से शोक प्रकट किया। उन्‍होंने सुल्‍तान हाथिम के शासन और ओमान की जनता की शांति एवं समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत, ओमान को अपने विस्‍तृत पड़ोस का बहुत महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा समझता है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian seafarers' safety is of utmost importance to us: PM Modi to Trump

Media Coverage

Indian seafarers' safety is of utmost importance to us: PM Modi to Trump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18, 2026

पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘VivaTech 2026' में भाग लेंगे। इस एडिशन में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपियन इनोवेशन इकोसिस्टम्स के बीच पार्टनरशिप की विशाल क्षमता का एक सच्चा प्रतीक है। पीएम पेरिस में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।