प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आयरलैंड के महामहिम प्रधानमंत्री डॉ. लियो वाराडकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कोविड-19 महामारी की स्थिति और इसके स्वास्थ्य एवं आर्थिक प्रभाव को नियंत्रित करने में दोनों देशों द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री वाराडकर ने आयरलैंड में संक्रमण से लड़ाई में भारतीय मूल के चिकित्सकों और नर्सों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने आयरलैंड में उपस्थित भारतीय नागरिकों की देखभाल और सहयोग दिए जाने पर प्रधानमंत्री वाराडकर का आभार प्रकट किया और भारत में मौजूद आयरलैंड के नागरिकों को इसी तरह की सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जाहिर की कि भारत और आयरलैंड दवा और चिकित्सा के क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को भुना सकते हैं, साथ ही महामारी के खिलाफ चल रही वैश्विक लड़ाई में अंशदान दे सकते हैं। उन्होंने कोविड के बाद के परिदृश्य में आयरलैंड के साथ-साथ ईयू से भारत के सहयोग को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।

नेताओं ने संकट के दौरान बदलते परिदृश्य के मद्देनजर एक-दूसरे के साथ संपर्क में रहने और परामर्श जारी रखने पर सहमति दी है।
 

The leaders agreed to remain in touch and consult each other on the evolving dimensions of the crisis. 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
DBT saves Centre Rs 5.14 lakh-crore in a decade

Media Coverage

DBT saves Centre Rs 5.14 lakh-crore in a decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Amazon के CEO एंडी जैसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
June 25, 2026

अमेजन के सीईओ श्री एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत में अमेजन का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश दर्शाता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

श्री एंडी जेसी के साथ मुलाकात शानदार रही। मैं भारत में अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है!

@amazon