प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज फिलीपींस के राष्‍ट्रपति महामहिम रॉड्रिगो दुतेर्ते के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और ‘कोविड-19’ महामारी के कारण उत्‍पन्‍न चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों की सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

दोनों नेताओं ने वर्तमान में जारी स्‍वास्‍थ्‍य संकट के दौरान एक दूसरे के देश में मौजूद अपने नागरिकों का कल्‍याण सुनिश्चित करने और उनकी स्‍वदेश वापसी के लिए भी दिए गए सहयोग की सराहना की। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति ने आवश्‍यक औष‍धीय उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति श्री दुतेर्ते को इस महामारी के खिलाफ जंग में सहायता प्रदान करने की भारत की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया और इस बात पर जोर दिया कि भारत के पास संभावित वैक्‍सीनके प्राप्‍त होते ही उसका निर्माणकरने सहित किफायती औष‍धीय उत्पादों का निर्माण करने की सुस्‍थापित क्षमता मौजूद हैऔर समूची मानवता के कल्‍याण के लिए उसका उपयोग जारी रखा जाएगा।

दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं में हाल के वर्षों में हुई प्रगति पर संतोष प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि भारत, फिलीपींस को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने महत्‍वपूर्ण साझेदार के तौर पर देखना चाहता है।

प्रधानमंत्री ने फिलीपींस के आगामी राष्‍ट्रीय दिवस के लिए महामहिम राष्‍ट्रपति श्री दुतेर्ते और फिलीपींस की जनता को शुभकामनाएं दीं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi