प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मिस्र के राष्ट्रपति श्री अब्‍देल फत्‍ताह अल-सीसी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने अपने-अपने देशों की सरकारों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ इसके आर्थिक प्रभावों को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की चर्चा की।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न वैश्विक स्थिति पर चर्चा की और अपनी आबादी की सुरक्षा के लिए अपनी सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताइस बात से सहमत थे कि एक दूसरे से सीखने के क्रम में अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं का निरंतर आदान-प्रदान किया जाना चाहिए।

प्रधान मंत्री ने मिस्र के राष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि भारत इन कठिन समय में दवा की आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने मिस्र में मौजूद भारतीय नागरिकों को प्रदान किए जा रहे समर्थन के लिए राष्ट्रपति अल-सिसी का धन्यवाद किया।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उनकी टीमें निकट सहयोग सुनिश्चित करने और अनुभवों को साझा करने के लिए संपर्क में रहेंगी।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Startup India recognises 2.07 lakh ventures, 21.9 lakh jobs created

Media Coverage

Startup India recognises 2.07 lakh ventures, 21.9 lakh jobs created
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया
February 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर को अपनी पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा मिली है। उन्होंने इसके महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह स्ट्रेटेजिक दृष्टि से और प्राकृतिक आपदाओं के समय अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा मिली है। स्ट्रेटेजिक दृष्टि से और प्राकृतिक आपदाओं के समय, यह सुविधा बहुत महत्व रखती है।"

"উত্তৰ-পূৰ্বাঞ্চলে ইমাৰ্জেঞ্চি লেণ্ডিং ফেচিলিটি লাভ কৰাটো অপৰিসীম গৌৰৱৰ বিষয়। কৌশলগত দৃষ্টিকোণৰ পৰা আৰু প্ৰাকৃতিক দুৰ্যোগৰ সময়ত এই সুবিধাৰ গুৰুত্ব অতিশয় বেছি।"