प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलिफोन पर बात की।

दोनों राजनेताओं ने वैश्विक महामारी कोविड-19 तथा इससे लड़ने के लिए दोनों देशों द्वारा किये जा रहे कार्यों और अपनाई गई रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। दोनों राजनेताओं ने इस स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में आपसी सहयोग पर आधारित अनुसंधान के प्रयासों समेत द्विपक्षीय अनुभवों को साझा करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार यात्रा प्रतिबंधों के कारण देश में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं व समर्थन प्रदान करने के लिए तैयार है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री मॉरिसन ने आश्वासन देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों समेत भारतीय समुदाय को ऑस्ट्रेलियाई समाज के जीवंत हिस्से के रूप में महत्व देना जारी रखा जाएगा।

दोनों राजनेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र समेत भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी के व्यापक महत्व के प्रति सतर्क रहने पर सहमति जताई हालांकि दोनों राजनेताओं का ध्यान अभी स्वास्थ्य संकट को हल करने पर केन्द्रित हैं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”