सोशल मीडिया कॉर्नर 25 जून 2026

Published By : Admin | June 25, 2026 | 19:00 IST

Viksit Bharat in Action: PM Modi's Reforms Powering Inclusive Growth, Tech Innovation & Global Competitiveness

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
In a first, NCERT adds Emergency to Class 9 textbooks; chapter details rights suspension and press censorship

Media Coverage

In a first, NCERT adds Emergency to Class 9 textbooks; chapter details rights suspension and press censorship
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27-29 जून तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर रहेंगे
June 25, 2026

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर जाएंगे। इस दौरान वे 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री ने इससे पहले वर्ष 2015 में सेशेल्स का दौरा किया था। इस समारोह में भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी तथा भारतीय नौसेना के दो जहाज भी हिस्सा लेंगे।

अपने दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से मजबूत साझेदारी रही है, जिसकी नींव साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। हिंद महासागर क्षेत्र में एक अहम समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत के 'विजन MAHASAGAR' (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन) और 'ग्लोबल साउथ' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में सेशेल्स का एक खास स्थान है।

यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत एवं स्थायी मित्रता को और सुदृढ़ करेगा। साथ ही, दोनों देशों के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूती मिलेगी।