पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा की

पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री शरद पवार ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विशेष रूप से महाराष्‍ट्र राज्‍य में सूखे की स्थिति के बारे में चर्चा की गई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing

Media Coverage

India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की
February 09, 2026
दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की
उन्होंने भारत-मॉरीशस समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया
दोनों नेता हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से व्यापक द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया।

उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए भारत और मॉरीशस के बीच समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विजन महासागर, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और ग्लोबल साउथ के प्रति साझी प्रतिबद्धता के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।