गुजरात के विकास में भागीदार बनेगा टाटा समूह

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा और मनोनीत चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने मुख्यमंत्री श्री मोदी से गांधीनगर में मुलाकात की

गांधीनगर, गुरुवार: मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह टाटा के चेयरमैन रतन टाटा और मनोनीत चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने मुलाकात कर गुजरात के विकास में भागीदारी का दायरा बढ़ाने की तत्परता जतायी।

वर्तमान डिप्टी चेयरमैन सायरस मिस्त्री आगामी दिसंबर, 2012 में रतन टाटा से टाटा समूह के चेयरमैन का पद ग्रहण करेंगे, जिनका विधिवत परिचय श्री मोदी से रतन टाटा ने आज करवाया। श्री मोदी ने सायरस मिस्त्री को शुभकामनाएं दी।

श्री टाटा और श्री मिस्त्री ने गुजरात के आर्थिक और औद्योगिक विकास, सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और सामाजिक-आर्थिक प्रगति में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, देश और विश्व में गुजरात की प्रतिष्ठा बढ़ती ही जा रही है।

श्री टाटा ने कहा कि, गुजरात को वह अपना घर मानते हैं और विकास के लिए गुजरात उनके लिए प्राथमिकता रहा है। औद्योगिक विकास में सहभागिता के साथ ही मानव संसाधन विकास व्यूह में भी सहभागी होने की मुख्यमंत्री श्री मोदी की अपेक्षा का उन्होंने स्वागत किया। गुजरात ऊर्जा शक्ति और जिओथर्मल विकास में आगे बढ़ रहा है, इसकी भूमिका में टाटा ग्रुप के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गहरी रुचि दर्शायी। गुजरात की विकासयात्रा में टाटा समूह की सहभागीदारी के मामले में रतन टाटा और सायरस मिस्त्री की मुख्यमंत्री के साथ यह मुलाकात काफी फलदायी रही। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-Japan action plan targets exchange of 5 lakh people in five years, including 50,000 skilled Indians: Gov

Media Coverage

India-Japan action plan targets exchange of 5 lakh people in five years, including 50,000 skilled Indians: Gov
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 31 जुलाई 2026
July 31, 2026

Building Trust & Capability Under PM Modi : Fair Exams, Homegrown Space Tech & India’s First Telecom Manufacturing Zone