"Shri Modi unveils the special edition covering the overall development of Gujarat in the last 12 years"

Deepotsavi

जनोन्मुखी सर्वांगी विकास के १२ वर्ष की उपलब्धियों के विशेषांक का विमोचन संपन्न

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकार के सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित गुजरात दीपोत्सवी-२०६९ का बुधवार को विमोचन किया। श्री मोदी ने इस मौके पर सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित जनोन्मुखी सर्वांगी विकास के १२ वर्षों की विविध विकासगाथाओं का वर्णन करने वाले विशेषांक का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर सूचना प्रसारण विभाग के प्रधान सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव गिरीशचंद्र मुर्मु, सूचना आयुक्त भाग्येश झा, संयुक्त सूचना आयुक्त पुलक त्रिवेदी मौजूद थे। साहित्यिक कृतियों से समृद्ध गुजरात दीपोत्सवी अंक के प्रकाशन के लिए मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को बधाई दी।

गुजरात के साहित्य रसिकों में गुजरात दीपोत्सवी अंक की अनोखी प्रतिष्ठा स्थापित हुई है और प्रतिष्ठित साहित्यकारों, चिन्तकों, विवेचकों तथा पठन रसिक जनता के लिए गुजरात दीपोत्सवी अत्यंत समृद्ध साहित्य का खजाना है।

दीपोत्सवी-२०६९ गुजरात दीपोत्सवी अंक में बहुरंगी तस्वीरों के साथ अभ्यास लेख, निबंध, उपन्यास, नाटिका, व्यंग्य लेखों सहित काव्य कृतियों के विविध विभाग हैं। नयनरम्य आकर्षक मुद्रण वाले गुजरात दीपोत्सवी-२०६९ का मूल्य चालीस रुपये है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 44,544 crore capex loans to states so far in FY27

Media Coverage

Centre releases Rs 44,544 crore capex loans to states so far in FY27
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया
July 21, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं कामना करता हूं कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।

"प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगीः पीएम @narendramodi"