"The Library has been set-up with RFID [Radio Frequency Identification] based Library management system"
"Gujarat Chief Minister Narendra Modi opens RFID-based Central Library at New Secretariat, refurbished by State Information Department "

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधीनगर में सूचना विभाग की ओर से संचालित सचिवालय केन्द्रीय ग्रंथालय के नवसंस्करण संकुल का उद्घाटन किया। राज्य सरकार के सचिवालय कर्मियों के लिए १.५ करोड़ रुपये के खर्च से इस ग्रंथालय के नवसंस्करण संकुल का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री वरेश सिन्हा, वरिष्ठ सचिवों व उच्चाधिकारियों के अलावा कर्मयोगी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने समग्र केन्द्रीय ग्रंथालय की विविध कार्यशैली का निरीक्षण भी किया। नये सचिवालय के ब्लॉक नं ११/२ में स्थित सूचना आयुक्त कार्यालय के आधीन इस केन्द्रीय ग्रंथालय का आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन) आधारित लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा आधुनिकीकरण किया गया है।

सूचना आयुक्त श्री वी. थिरुपुगाज ने मुख्यमंत्री को इस नवसंस्करण की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा कि, इस आधुनिक ग्रंथालय के उपयोग के लिए सदस्यों को आरएफआईडी स्मार्ट कार्ड प्रदान किये जाएंगे। इस स्मार्ट कार्ड के जरिए ही कोई सदस्य ग्रंथालय में प्रवेश कर सकता है। ग्रंथालय में रखे गए आरएफआईडी कियोस्क की मदद से सदस्य मनचाही किताब ढूंढकर अपने नाम पर स्वयं पुस्तक प्राप्त कर सकेंगे, जिसकी स्लिप भी सदस्य को कियोस्क से ही उपलब्ध हो जाएगी। इसी तरह पुस्तक लौटाने के लिए ग्रंथालय के मुख्य द्वार के बाहर रखे ऑटोमेटेड बुक ड्रॉप बॉक्स का उपयोग कर बिना ग्रंथालय प्रवेश किये ही पुस्तक जमा करा कर उसकी स्लिप प्राप्त हो सकेगी। ग्रंथालय में बैठकर सन्दर्भ ग्रंथों/पुस्तकों के अभ्यास के लिए सुंदर बैठक व्यवस्था भी की गई है। इतना ही नहीं, इन्टरनेट की सुविधा के साथ १५ कंप्यूटर वाचकों के लिए अलग से रखे गए हैं, जिससे कोई भी वाचक संशोधन व सन्दर्भ के लिए उसका उपयोग कर सकता है।

केन्द्रीय ग्रंथालय को नया रूप प्रदान कर इसमें विविध भाषाओं में प्रकाशित पुस्तकें शामिल की गई हैं। फिलहाल, गुजराती, अंग्रेजी और हिन्दी सहित देश की लगभग तमाम भाषाओं की पुस्तकों समेत करीबन ग्यारह हजार विविध श्रेष्ठ पुस्तकें उपलब्ध हैं। गुजरात एवं देश के विविध हिस्सों की कला, संस्कृति और लोकजीवन से संबंधित पुस्तकें भी रखी गईं हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम-विकास, आर्थिक नीति, समाज कल्याण, महिला-विकास, व्यक्ति-विकास, सुशासन, पर्यावरण, तत्वज्ञान इत्यादि विषयों सहित देश एवं दुनिया के महानुभावों के जीवन चरित्र भी इस पुस्तकालय में मिल सकेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India lays roadmap to become global logistics leader by 2030

Media Coverage

India lays roadmap to become global logistics leader by 2030
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर उसकी सफलता पर विचार साझा किए
April 08, 2026
प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे पीएम मुद्रा योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान किए हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम मुद्रा योजना की सफलता पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इस योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाधाओं को दूर करके और जनता की आकांक्षाओं पर भरोसा जताकर, इस पहल ने पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि पीएम मुद्रा योजना एक ऐसी आर्थिक विचारधारा को दर्शाती है जहां अवसर सुलभ हैं और पहलों को प्रोत्साहन दिया जाता है। योजना की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे इसने युवा शक्ति और नारी शक्ति पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे हर सपने को साकार होने के लिए समर्थन मिल रहा है।

एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने लिखा:

"पीएम मुद्रा योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान करके ऋण तक पहुंच को फिर से परिभाषित किया है।"

बाधाओं को दूर करके और अपने लोगों की आकांक्षाओं पर भरोसा करके, इसने पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है।

#मुद्राके11साल

"मुद्रा योजना की परिवर्तनकारी क्षमता की एक झलक और इसने हमारी युवा शक्ति और नारी शक्ति पर किस प्रकार सकारात्मक प्रभाव डाला है।"

#मुद्राके11साल

"पीएम मुद्रा योजना एक ऐसी आर्थिक विचारधारा को दर्शाती है जहां अवसर सुलभ हैं, पहलों को प्रोत्साहित किया जाता है और हर सपने को साकार होने के लिए समर्थन दिया जाता है।"

#मुद्राके11साल