"Shri Narendra Modi congratulates BJP leaders on the party’s spectacular show in 4 states"
"Shri Modi expressed gratitude towards the voters for reposing faith in BJP, acknowledges and appreciates the efforts of party leaders and karyakartas"

चार राज्यों में पार्टी के अद्भुत प्रदर्शन के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं को श्री मोदी दी बधाई

श्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उनकी भरपूर तारीफ की।

श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के अभूतपूर्व विजयी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में वर्चस्व स्थापित करने वाले महान एवं बेजोड़ विजयी परिणाम के अलावा दिल्ली में हुई अभूतपूर्व जीत की भी सराहना की। वोट देकर भाजपा की जीत की नींव रखने वाले राज्य के मतदाताओं के प्रति श्री मोदी आभार जताया और भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता जतायी।

BJP’s victory in 3 states


Images Courtesy  : Hindustan Times

पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए मेहनत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने पार्टी की अतुल्य सफलता की जमकर प्रशंसा की। श्री मोदी ने इन चुनावों में हूकुम का इक्का साबित हुए हर्षवर्धन (दिल्ली), शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश), श्रीमती वसुंधरा राजे (राजस्थान) और डॉ. रमन सिंह (छत्तीसगढ़) को बधाई दी।

५८९ सीटों में से ४०८ पर विजय दर्ज करने की उपलब्धि को असामान्य करार देते हुए श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भाजपा को चुनकर जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि, भाजपा की जीत विकास की राजनीति की ओर लोगों के झुकाव तथा भ्रष्टाचार व वोट बैंक की राजनीति के प्रति नाराजगी जताने के लिए पर्याप्त हैं।

लोगों के सपने तथा आशाओं को साकार करने के लिए ईमानदार प्रयासों का भरोसा दिलाते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि २७२+ के मिशन को पूरा करने की शुरूआत इन तीन राज्यों में जीत के साथ ही हो चुकी है तथा कांग्रेसमुक्त भारत की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ चुके हैं।

विजयोत्सव में शामिल पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने श्री मोदी के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि विधानसभा के इन चुनावों में पार्टी को जीत का सेहरा पहनाने में श्री मोदी का अहम योगदान रहा है, इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के योगदान की भी उन्होंने सराहना की और उन्हें बधाई दी।

BJP’s victory in 3 states


Image Courtesy  : Hindustan Times

BJP’s victory in 3 states

 
Image Courtesy  : OneIndia

BJP’s victory in 3 states

 
Image Courtesy  : The Hindu

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए श्री मोदी ने कहा कि चार राज्यों में कांग्रेस को मिली कुल बैठकों का योग भाजपा द्वारा किसी एक राज्य में हासिल की गई बैठकों से भी कम है।

Shri Modi tweeted,

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New I-T Act marks new chapter in India's tax administration, step towards Viksit Bharat: CBDT

Media Coverage

New I-T Act marks new chapter in India's tax administration, step towards Viksit Bharat: CBDT
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की
April 01, 2026
कृषि, उर्वरक, शिपिंग, विमानन, लॉजिस्टिक्स और एमएसएमई क्षेत्रों में उभरती चुनौतियों को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई
जरूरी सामानों की आपूर्ति में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति में विविधता लाने, ईंधन शुल्क में कटौती और बिजली क्षेत्र के उपायों की समीक्षा की गई
आवश्यक सामानों की कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करने और जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं
कीमतों और आवश्यक वस्तु अधिनियम के पालन पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार निगरानी और बातचीत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं
उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूरिया का उत्पादन बनाए रखना और डीएपी/एनपीकेएस के लिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करना जैसे कई प्रयास किए जा रहे हैं
प्रधानमंत्री ने आम आदमी के लिए आवश्यक सामानों की उपलब्धता का जायजा लिया
प्रधानमंत्री ने देश में उर्वरकों की उपलब्धता और खरीफ तथा रबी मौसमों में इनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इस संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए
प्रधानमंत्री ने गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए, जनता तक सही जानकारी समय पर और सुचारू रूप से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया
कोयले का पर्याप्त भंडार मौजूद है, जो आने वाले महीनों में बिजली की जरूरतों को पूरा करेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।

कैबिनेट सचिव ने पेट्रोलियम उत्पादों, विशेष रूप से एलएनजी/एलपीजी की आपूर्ति और पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। एलपीजी की खरीद के लिए स्रोतों में विविधता लाई जा रही है, जिसके तहत विभिन्न देशों से नई आपूर्ति शुरू की गई है। इसी तरह, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भी अलग-अलग देशों से प्राप्त की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं, और एलपीजी की जमाखोरी तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए 'एंटी-डायवर्जन' (गलत इस्तेमाल रोकने संबंधी) प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

पाइप द्वारा प्राकृतिक गैस के कनेक्शनों का विस्तार करने के लिए भी पहल की गई है। भारी गर्मियों के महीनों के दौरान बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, 7-8 जीडब्ल्यू क्षमता वाले गैस-आधारित बिजली संयंत्रों को गैस पूलिंग तंत्र से छूट देने और थर्मल पावर स्टेशनों पर अधिक कोयला पहुंचाने के लिए रेक की संख्या बढ़ाने जैसे उपाय भी किए गए हैं।

इसके अलावा, कृषि, नागर विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए प्रस्तावित उपायों पर भी चर्चा की गई।

उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, जरूरतों को पूरा करने हेतु यूरिया का उत्पादन बनाए रखने और डीएपी/एनपीकेएस आपूर्तिकर्ताओं के लिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के साथ समन्वय करने जैसे विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकारों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे दैनिक निगरानी, ​​छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के माध्यम से उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और गलत इस्तेमाल पर रोक लगाएं।

पिछले एक महीने से खाद्य पदार्थों की खुदरा कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। कीमतों की लगातार निगरानी करने और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बातचीत करने, तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम को लागू करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। कृषि उत्पादों, सब्जियों और फलों की कीमतों की भी निगरानी की जा रही है।

ऊर्जा, उर्वरकों और अन्य आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए हमारे स्रोतों में वैश्विक स्तर पर विविधता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं; साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहलें और निरंतर कूटनीतिक प्रयास भी किए जा रहे हैं।

संकट में बढ़ोतरी के बीच प्रभावी जानकारी के प्रसार और जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र, राज्य और जिला स्तरों पर बेहतर समन्वय, रीयल-टाइम संचार और सक्रिय उपाय किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आम आदमी के लिए आवश्यक सामानों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने देश में उर्वरकों की उपलब्धता और खरीफ और रबी मौसमों में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने गलत जानकारी और अफवाहों को रोकने के लिए जनता तक सही जानकारी के सुचारू प्रवाह पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे मौजूदा वैश्विक स्थिति से प्रभावित नागरिकों और क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर संभव उपाय करें।