श्री मुमताज़ अली ने आज बेंगलुरू में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री अली ने ‘श्री एम’ के नाम से ‘अप्रेन्टिस्ड टू ए हिमालयन मास्टर’ (अ योगीज ऑटोबॉयोग्राफी) नामक पुस्तक की रचना की है। इन दिनों वे ‘मानवता की एकता’ के लिए पूरे देश की पदयात्रा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बेहतर धरती के निर्माण में भारत के योगदान की तत्परता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया आशा और उत्साह के साथ भारत के साथ जुड़ रही है और उसमें निवेश कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता के कारण ही दुनिया भारत को आशा और उत्साह के भाव से देखती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।
प्रधानमंत्री ने #12YearsOfIndiaFirst के अंतर्गत इन जानकारियों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“भारत एक बेहतर पृथ्वी के निर्माण में योगदान देने के लिए सदेव तत्पर रहता है। साथ ही, भारत की 140 करोड़ आबादी के कारण दुनिया भारत को आशा और उत्साह के भाव से देखती है। यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।”
#12YearsOfIndiaFirst
India is always ready to do whatever is possible to contribute towards a better planet. At the same time, thanks to the 140 crore people of India, the world looks at India with hope and enthusiasm. That is also why the world is engaging with India and investing in India.… https://t.co/2CU4rpJiQq
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026


