"High powered delegation of members of USA House of Representatives and Businessmen meet Shri Narendra Modi in Gandhinagar"
"USA delegation visiting India to promote people to people contacts and diplomacy "
"Delegation includes Representative Cathy Rodgers, who serves as the Chair of the House Republican Conference, Representative Aaron Schock, an old friend of Gujarat and Representative Cynthia Lummis"
"USA Congressman and Congresswomen impressed with development journey of Gujarat "
"Shri Modi has brought a change in people’s lives. Looking forward to how we can work together: Representative Rodgers"
" Workers are valued here, it is a desirable place to live in because of Shri Modi’s leadership qualities: Representative Lummis "
"Gujarat has adopted a fast, inclusive and environment friendly process of development: Shri Modi "
"People participation key to Gujarat’s development model: Shri Modi "
"CM calls for the strengthening of democratic processes keeping in mind the larger good of the people "
"Our democratic ideals flow from ideals of humanity and in today’s world, the challenge before us compel is to work together even more seriously to strengthen democratic principles: Shri Modi "
"Humanitarian forces must come together and fight terrorism along with other challenges of poverty and unemployment: Shri Modi"

गुजरात और अमेरिका के बीच संबंध और समझदारी का सेतु ज्यादा मजबूत बनेगा – मुख्यमंत्री

गुजरात के विकास और गतिशील नेतृत्व से प्रभावित हुए अमेरिकी सांसद और प्रतिनिधिमंडल

भारत और अमेरिका महान लोकतांत्रिक मूल्यों और मानव समाज के कल्याण के लिए साथ मिलकर कार्य करें – श्री मोदी

सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी भरे वातावरण में बैठक आयोजित

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिकी कांग्रेस के तीन सांसदों की अगवानी में गुजरात आए २४ सदस्यीय अमेरिकी बिजनेस डेलिगेशन ने आज गांधीनगर में अत्यंत उष्मापूर्ण माहौल में फलदायी बैठक की।प्रथम दृष्टया गुजरात की विकासयात्रा से अत्यंत प्रभावित इस प्रतिनिधिमंडल के तीनों सांसदों सुश्री केथी एम. रोजर, आरोन शोक और सुश्री सिन्थिया लुमिस ने साफ तौर पर गुजरात के विकास की विशेषताओं के बारे में कहा कि, मुख्यमंत्री का गतिशील नेतृत्व आर्थिक विकास द्वारा जीवन स्तर सुधार के लिए उपकारक बना है। जिससे गुजरात और अमरीका के बीच पारस्परिक संबंध ज्यादा मजबूत बने हैं।

भारत दौरे पर आए इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे की शुरूआत गुजरात से की है। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में गुजरात के विकास की प्रस्तुति के साथ धोलेरा सहित अन्य विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसआईआर), कल्पसर प्रोजेक्ट, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर प्रोजेक्ट सहित गुजरात में ढांचागत सुविधा विकास और जनसुविधाओं की सफलता को निहारकर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने श्री मोदी के विकास विजन को प्रेरणास्पद करार दिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्री मोदी के साथ हुए वार्तालाप में गुजरात के विकास की विशेषताओं और जनभागीदारी की भूमिका को जानने में काफी दिलचस्पी दिखाई।

श्री मोदी ने अमेरिकी सांसदों की अगवानी में गुजरात दौरे पर आए इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और विरल घटना है। विश्व में अमेरिका सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह दोनों देश लोकतंत्र के मानवीय मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। दुनिया के मौजूदा स्वरूप में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को सुदृढ़ बनाकर ही संकटों और चुनौतियों का सामना किया जा सकता है, जिसके लिए हमें साथ मिलकर और भी व्यापक स्तर पर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जाति की सुरक्षा और सलामती के खिलाफ चुनौतीपूर्ण परिबलों का प्रतिकार लगातार बढ़ रहा है। मैं समझता हूं कि मानवतावादी मूल्यों में श्रद्धा रखने वाली सभी ताकतों के एक होकर लड़ने का समय अब आ गया है। आतंकवाद के सबसे बड़े संकट के खिलाफ लड़ाई में मानवतावादी शक्तियों को संगठित होना चाहिए। वैश्विक समाज के सामने दूसरी सबसे बड़ी चुनौती गरीबी और बेरोजगारी की है। यह दुनिया की एक बड़ी आबादी को सीधे प्रभावित करती है। इसके अलावा वर्तमान मानव समाज और भावी पीढ़ियों के कल्याण के लिए पर्यावरण की सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। मानव समुदायों के व्यापक कल्याणकारी हितों की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है। महात्मा गांधी को मानवजाति के कल्याण की यात्रा में प्रकाश स्तंभ के समान बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि गुजरात तो महात्मा गांधी जी की जन्मभूमि है और गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए गुजरात के लोग मानव-कल्याण के पथ पर अग्रसर हैं। खास तौर पर २१वीं सदी के प्रारंभ में गुजरात ने सर्वांगीण और सर्वसमावेशक विकास के साथ पर्यावरण मैत्रीपूर्ण विकास की प्रक्रिया में जनशक्ति को जोड़ा है। गुजरात के विकास ने भारत में अपना प्रभाव पैदा किया है।

गुजरात के विकास की अनुभूति करने का अनुरोध करते हुए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने कहा कि, मानव-कल्याण के लिए अभी बहुत कुछ करना शेष है। गुजरात इसके लिए प्रतिबद्ध है और विश्व में इस क्षेत्र में कार्यरत परिबलों के साथ सहभागी होने को तत्पर है।

गुजराती ग्लोबल कम्यूनिटी हैं और अपने संस्कार-मूल्यों की वजह से विश्व भर में प्रेम और आदर प्राप्त कर रहे हैं। इसका उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात अपने आदरभाव का साक्षात्कार भी दुनिया को करवाने के लिए आतुर है। परस्पर स्नेह और भावनाओं के इस व्यवहार-विनियोग से ही रचनात्मक बलों को एक प्लेटफार्म हासिल होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों सहित इस प्रतिनिधिमंडल की भारत और गुजरात की यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों और समझदारी को व्यापक पैमाने पर मजबूती की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में गुजराती मूल के लोग काफी बड़ी संख्या में रहते हैं और बिजनेस के संबंध भी विकसित हुए हैं। इस सन्दर्भ में अमेरिका से आए इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा दोनों देशों के बीच विश्वास का सेतु मजबूत बनाने में प्रभावी और फलदायी साबित होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के तीन सांसदों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ गुजरात का दौरा करके एक अच्छी शुरुआत की है और हमें इस प्रक्रिया को और आगे बढ़ाना है। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात की ओर से मैं वैश्विक समाज के कल्याण और स्नेहपूर्ण संबंधों को ज्यादा मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूं। इस औपचारिक मुलाकात के संपन्न होने के बाद तीनों अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने श्री मोदी के साथ वन-टू-वन बैठक कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव वरेश सिन्हा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त अग्र सचिव जीसी मुर्मु, गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्यमंत्री के सचिव अरविंद शर्मा, इंडेक्स-बी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश कुमार ने भी भाग लिया।अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह भोज का आयोजन भी किया है।

Read text speech of Shri Modi while interacting with high powered USA delegation 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From Macron To Busch, What European Leaders' Big Presence At AI Impact Summit 2026 Means For India

Media Coverage

From Macron To Busch, What European Leaders' Big Presence At AI Impact Summit 2026 Means For India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister’s meeting with Prime Minister of Mauritius on the sidelines of the India AI Impact Summit
February 20, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi met the Prime Minister of Mauritius Dr. Navinchandra Ramgoolam on the sidelines of the India AI Impact Summit in New Delhi today. This is Prime Minister Ramgoolam’s second visit to India during his current tenure, following his State Visit in September 2025. The meeting also follows their recent telephonic conversation held on 09 February 2026.

The two leaders reviewed the progress of the Enhanced Strategic Partnership and its multifaceted engagement across trade and investment, maritime security, health, education and digital cooperation. Recognising the growing relevance of emerging technologies, they exchanged views on collaboration in Artificial Intelligence and innovation-led sectors to advance inclusive and sustainable development.

The leaders reviewed the implementation of the Special Economic Package extended by India in support of Mauritius’ development priorities. Prime Minister Modi underscored that Mauritius stands as a role model for India’s development partnership, reflecting mutual trust and shared commitment to progress.

The two Prime Ministers reaffirmed the enduring importance of the India–Mauritius partnership under India’s Vision MAHASAGAR and Neighbourhood First policy, emphasising its contribution to mutual prosperity and advancing the shared priorities of the Global South.

The leaders agreed to continue working closely to further strengthen bilateral cooperation and contribute to peace, stability and prosperity in the Indian Ocean Region.