चुनाव प्रचार अभियान के समाचार

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का गुजरात में अभियान

पूर्व अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह, श्री वेंकैया नायडू, राज्य सभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री अरूण जेटली का गुजरात में चुनाव प्रचार

भाजपा के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा श्री अर्जुन मुंडा का राज्य में चुनाव अभियान

 

रविवार 25 नवंबर, 2012 को भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का एक पूरा तारक दल गुजरात में विधान सभा चुनाव 2012 के प्रचार अभियान के लिए गुजरात में उतरा।

पूरी भाजपा श्री नरेन्द्र मोदी के पीछे है : श्री अरूण जेटली

श्री अरुण जेटली ने जामनगर में चुनाव अभियान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2002 और 2007 के मुकाबले गुजरात में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी श्री मोदी को समर्थन देती है तथा कांग्रेस मोदी को सिर्फ इसलिए लक्ष्य बना रही है क्योंकि उनके पास मोदी के कद के बराबर कोई नेता नहीं है।

और पढ़ें : https://ibnlive.in.com/news/entire-bjp-behind-gujarat-cm-narendra-modi-says-arun-jaitley/307424-3-238.html

 

कांग्रेस के पास केवल गांधी सरनेम है, नरेन्द्र मोदी विकास के आदर्श हैं : श्री राजनाथ सिंह

पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने भावनगर जिले में एक जन सभा को संबोधित किया तथा मोदी को सबसे प्रसिद्घ तथा करिश्माई नेता की उपाधि दी, जो गुजरात में गांधीजी के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं।

श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी की रूकावट डालने वाली मानसिकता के बावजूद गुजरात में हुए विकास पर प्रकाश डाला।

और पढ़ें : https://www.indianexpress.com/news/-congress-carries-only-gandhi-surname-narendra-modi-his-ideals-for-growth-/1036414/0

 

मध्य प्रदेश तथा झारखंड के मुख्यमंत्रीओं ने गुजरात चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं से आवाहन किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने नवसारी जिले के गणदेवी में एक जन सभा को संबोधित किया और कहा कि गुजरात के लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि देश गुजरात की तरह विकास करे तथा लोगों को भाजपा के पक्ष में ही वोट करना चाहिए। सूरत जिले में बोलते हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले एक दशक में गुजरात में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात को ना केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक जगमगाता सितारा बना दिया है। उन्होंने किसानों को 24/7 मिलने वाली बिजली का तथा गुजरात की विकास दर का उल्लेख किया।

और पढ़ें : https://www.indianexpress.com/news/india-s-development-will-be-determined-by-gujarat-munda/1036416/0

 

समाचार सर्वे ने भाजपा को तीसरी बार मौका दिया..!

ए.बी.पी. न्यूज तथा ए.सी. नील्सन की ओर से किए गए एक सर्वे ने आनेवाले विधानसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विजय की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के अनुसार भाजपा राज्य के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ती नजर आ रही है तथा श्री नरेन्द्र मोदी की विकास की राजनीति को लोगों की सहमति का स्पष्ट संकेत दिया है।

और पढ़े : https://www.firstpost.com/politics/abp-news-ac-nielsen-opinion-poll-predicts-modi-win-534683.html

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India remains fastest-growing major economy, domestic investors power market resilience

Media Coverage

India remains fastest-growing major economy, domestic investors power market resilience
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 मार्च 2026
March 14, 2026

Heartening Resolve Meets Bold Action: PM Modi's Transformative Push for a Developed Assam.