गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पद्म विभुषण कत्थक नृत्यकार पंडित बिरजु महाराज के 75 वें वर्ष की जन्म जयंती के अमृत पर्व पर उनका अभिवादन करते हुए आज कहा कि बिरजु महाराज की 6 दशक की अविरत नृत्य साधना वन लाइफ वन मिशन है। उन्होंने कहा कि भारत की नृत्य कला साधना योग से भी एक कदम आगे है ,यह शरीर, बुद्धि, मन और उससे भी आगे बढ़कर भावना को जोड़ती है और यही सम्पूर्ण अनुष्ठान है।।

अहमदाबाद में संगीत- नृत्य संबंधी महानुभावों की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में श्री मोदी ने पंडित बिरजु महाराज के काव्य संपुट “अनुभूति” का विमोचन भी किया। श्री मोदी ने पंडित बिरजु महाराज की छ: से अधिक दशक की शास्त्रीय नृत्य साधना को “वन मिशन वन लाइफ” करार दिया।

भारतीय नृत्य संगीत की महान विरासत 1200 वर्ष के गुलामी कालखंड की वजह से राज परिवारों तक सीमित रह गई थी। अंग्रेजों को तो यह विरासत आंखों में खटकती रही मगर कई राज परिवारों ने इसका संरक्षण भी किया।

हम हजारों वर्षों से इतने आगे और विचारवान थे कि कोई मन्दिर नृत्य मंडप के स्थापत्य बगैर नहीं था। नृत्य को ईश्वर के साथ जोड़ने का आध्यात्मिक मार्ग भारत ने अपनाया है। विश्व के पास हमारे जैसी विरासत जिसी मिसाल नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पल-पल संध्या प्रभात के संगीत, नृत्य की शिक्षा- दीक्षा की विरासत प्रदान की है। हमें इस विरासत का विश्व में गौरव करना है।

आज विश्व उनकी समस्याओं के कारण योग से प्रभावित हुआ है परंतु पश्चिम का संगीत तन को डोलाता है और भारतीय संगीत मन को डोलाता है। हमारी इस विरासत का संरक्षण करने वाले ऐसे साधक ,तपस्वी हमारे सामाजिक संस्कारों की मिसाल भी हैं।

इस अवसर पर पंडित बिरजु महाराज ने कहा कि ताल-स्वर ही ईश्वर का नाम है। भारत का नाम रौशन करे ऐसी निरंतर खोज ही मेरा जीवनमंत्र है और मैं बालकों को भी यही सिखाता हूं। विश्व प्रसिद्ध द्वारिका गुजरात में है इसलिए ही गुजरात के प्रति मुझे अपार श्रद्धा है। कार्यक्रम में पंडित ईश्वर प्रसाद चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कुमुदिनी बेन लाखिया,शास्वति सेन,युवक, सेवा और सांस्कृतिक मामलों के सचिव भाग्येश झा, साल हॉस्पिटल के मेनेजिंग ट्रस्टी राजेन्द्र शाह और नृत्य कलाप्रेमी उपस्थित थे।

Shri Modi applauds contribution of Birju Maharaj on his Amrut Parva celebration

Shri Modi applauds contribution of Birju Maharaj on his Amrut Parva celebration

Shri Modi applauds contribution of Birju Maharaj on his Amrut Parva celebration

Shri Modi applauds contribution of Birju Maharaj on his Amrut Parva celebration

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI expands international presence to Cambodia through KHQR linkage

Media Coverage

UPI expands international presence to Cambodia through KHQR linkage
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 03, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के मालवीय नगर में हुई आगजनी की घटना को दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी