"A fear has been created what will happen with urbanization. But we cannot stop it. So its better we see it as an opportunity: CM "
"Rurbanisation is a well thought initiative. Our quest is Aatma Gaav Ki, Suvidha Sheher Ki. To preserve the spirit of the village is essential but why can’t we invigorate them with the facilities associated with the cities? Asks Shri Modi "
"Gujarat has embraced the twin-city model and with this model the facilities for development will increase: Shri Modi"

गुजरात में 6 नये आधुनिक शहर बनाये जाएंगे : श्री मोदी

समुद्र किनारे पर नया गुजरात लेगा आकार

रुर्बनाइजेशन शहरीकरण संकट नहीं, अवसर

ज्योतिग्राम और ई-ग्राम से गांव टूटने से बचे

 

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में शहरीकरण को संकट के रूप मे6 नहीं बल्कि अवसर के तौर पर लेकर विकास के लिए शहरों और गांवों को सक्षम बनाने का संकलप आज वाइब्रेंट गुजरात समिट के रुर्बनाइजेशन सेमीनार में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुजरात का समुद्री तट विकास की सम्भावनाओं से परिपूर्ण है। रुर्बनाइजेशन सेक्टर में जनसुविधाओं और शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसे सामाजिक सेवा सुविधा विकास के सम्बन्ध में निजी कम्पनियों के राज्य सरकार के साथ आठ समझौता करार मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आज हैं।

मुख्यमंत्री श्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि गुजरात के समुद्र तट पर नया गुजरात आकार ले रहा है। हम शहरीकरण को रोक तो नहीं सकते मगर गांवों की आत्मा ग्रामीण जीवन और शहरों जैसा रुर्बनाइजेशन कॉंसेप्ट अपनाया गया है। गुजरात में पर्यावरण और सुविधाओं से युक्त वैश्विक स्तर के आधुनिकतम धोलेरा सहित 6 नये शहरों और 7 ट्वीन सिटीज के निर्माण के साथ गुजरात ने शहरी विकास के क्षेत्र में विश्व स्तर के उत्तम आयामों का मार्ग अपनाया है। ज्योतिग्राम, ई ग्राम सुविधा से ग्रामीण जीवन में आर्थिक सामाजिक बदलाव आने की वजह से गांव टूटने से बचे हैं और विकास की चेतना प्राणवान बनी है।

पंचायत मंत्री भुपेन्द्रसिंह चूडास्मा ने कहा कि आत्मा गांवों की और सुविधा शहरों की अर्थात रुर्बनाइजेशन ! शहर जैसी तमाम सुविधाएं गांवों को उपलब्ध करवाना राज्य सरकार का संकल्प है। सेमीनार में अतिरिक्त मुख्य सचिव वरेश सिंहा सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार तथा ग्राम विकास विभाग के प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए गए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter

Media Coverage

Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।