स्वागतम!

प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक लिखी जिसको छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा।

अरुणाचल प्रदेश की युवा ‘एग्जाम वॉरियर’ अलीना तैयांग ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा कि उन्हें ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक बहुत पसंद आई। उन्होंने पीएम मोदी को अपना फीडबैक देते हुए कहा कि वे अपनी पुस्तक में माता-पिता और शिक्षकों के लिए कुछ मंत्र शामिल कर सकते हैं। जनता के प्रधान सेवक होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस फीडबैक को शामिल किया और देशवासियों से आग्रह किया कि ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक में और क्या नई चीजें जोड़ी जा सकती हैं इसपर सभी देशवासी अपना सुझाव एवं विचार उनके साथ साझा करें। परीक्षा से संबंधित विचार, परीक्षा के दौरान छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियां और उनके समाधान जैसी विभिन्न चीजें आप प्रधानमंत्री के साथ साझा कर सकते हैं।

कृपया नीचे दिए गए मॉड्यूल में अपनी प्रतिक्रिया और अन्य संबंधित जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया
February 25, 2026

प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके जमीनी जुड़ाव और वंचित वर्गों को आवाज़ देने के लिए किए गए अथक प्रयासों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरु आर. नल्लाकन्नू समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित थे और उनकी सादगी विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा-

"थिरु आर. नल्लाकन्नू को उनके जमीनी जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों तथा किसानों की आवाज बनने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी सादगी भी उतनी ही उल्लेखनीय थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"