प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग के शासी परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की
गरीबी समाप्त करने के लिए केन्द्र व राज्य को एक साथ आगे कदम बढ़ाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के विज़न को दोहराते हुए कहा कि सभी राज्यों को केंद्र में रखकर विकास संबंधी सभी प्रयास किये जाने चाहिए
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के मार्ग में राजनीतिक कारण बाधा नहीं बनने चाहिए: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की संचालन परिषद की आज नई दिल्‍ली में आयोजित दूसरी बैठक की अध्‍यक्षता की। परिषद ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम में उचित मुआवजा पाने के अधिकार और पारदर्शिता पर विचार-विमर्श किया।



बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी समाप्‍त करने के लिए केंद्र और राज्‍यों को साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बारे में राजनीतिक गतिरोध स्कूलों, अस्‍पतालों, सड़कों और सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण सहित ग्रामीण विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि जहां तक बढ़ा हुआ मुआवजा देने का संबंध है केंद्र और राज्‍यों के रुख में काई मतभेद नहीं है।



प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का यह विजन है कि टीम इंडिया के एक भाग के रूप में विकास के सभी प्रयासों को राज्‍य इकाइयों पर केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा है कि मुख्‍य मंत्रियों ने हमेशा यह अनुभव किया है कि केंद्र में विकास नीतियां राज्‍यों के परामर्श से तैयार की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान अच्‍छी शुरूआत हुई है और राज्‍यों को योजना प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है तथा राज्‍यों के मुख्‍य मंत्री नीति आयोग के उप-समूहों में लीड ले रहे हैं।



प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के गठन के बाद अनेक राज्‍यों ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 में उचित मुआवजा पाने के अधिकार और पारदर्शिता के बारे में यह अनुभव किया कि अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के कारण विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।



कुछ मुख्यमंत्रियों ने इस अधिनियम में परिवर्तन करने का अनुरोध किया था और इस आशय के पत्र भेजे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍यों की विकास संबंधी चिंताओं को ध्‍यान में रखते हुए तथा यह सुनिश्‍चित करने के लिए कि किसानों को उनकी वैध देय राशि लगातार मिलती रहे यह अध्‍यादेश लाया गया था। प्रधानमंत्री ने सभी से यह अनुरोध किया कि समाधान के रास्‍ते में कोई राजनीतिक कारण आड़े नहीं आना चाहिए। यह अध्‍यादेश ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मदद करेगा और किसानों की खुशहाली बढ़ाएगा।

उन्‍होंने कहा कि अब यह मामला संसदीय स्‍थाई समिति के समक्ष है इसलिए संसद के आगामी सत्र में यह उचित है कि एक बार सिर्फ राज्‍यों के सुझावों को सुना जाए।

अंत में प्रधानमंत्री ने बैठक में शामिल होने के लिए मुख्‍य मंत्रियों को धन्‍यवाद दिया और कहा कि उनके सुझावों को स्‍वागत किया जाएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s continuing tradition of celebrating its teachers

Media Coverage

India’s continuing tradition of celebrating its teachers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”