प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज सार्क सदस्य देशों के बीच यात्री और सामान वाहन यातायात के नियमन के लिए समझौते की पुष्टि करने और काठमांडू में 26-27 नवम्बर, 2014 को होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में उस पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और नेपाल गणराज्य के बीच यात्री परिवहन के नियमन के बारे में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने का भी अनुमोदन किया। इस समझौते पर काठमांडू में आगामी सार्क सम्मेलन के अवसर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। केबिनेट ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को अन्य सार्क सदस्य देशों के साथ ऐसे ही द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकोलों पर हस्ताक्षर करने के लिए भी अधिकृत किया।

सार्क मोटर वाहन समझौते से सम्बद्ध विशेषज्ञ समूह ने 7-8 सितम्बर 2014 को नीमराणा (राजस्थान) में हुई अपनी तीसरी बैठक में समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप दिया था और 30 सितम्बर, 2014 को हुई सार्क आईआईजीटी की बैठक में इसकी पुष्टि की गई थी।

इस समझौते से सार्क के सदस्य देशों के बीच संबंध सुदृढ़ करने और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
IIT Madras incubates 112 startups, files 431 patents in FY26 milestone year

Media Coverage

IIT Madras incubates 112 startups, files 431 patents in FY26 milestone year
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 28 अप्रैल 2026
April 28, 2026

From Orchids to Expressways: PM Modi’s Blueprint for a Self-Reliant, Connected & Proud India