सामर्थ्य और संभावनाएं

Published By : Admin | April 17, 2015 | 08:46 IST
"PM's interaction with business community in Toronto"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टोरंटो में व्यावसायिक समुदाय के साथ व्यापक मुलाकात की।

inner indo canada business meet
प्रधानमंत्री ने व्यावसायिक समुदाय के 30 प्रभावशाली सदस्यों के साथ एक मुलाकात में अपनी टिप्पणियों में भारत और कनाडा के बीच के रिश्तों को सामर्थ्य और संभावनाएं के संबंध के रूप में व्याख्या की। उन्होंने कहा कि अगर सामर्थ्य और संभावनाएं एक साथ आ जाएं तो वे साथ मिलकर नई ऊंचाईयां छू सकते हैं। उन्होंने कनाडा के व्यावसायियों से भारत में नये अवसरों की तलाश करने का आग्रह किया और पिछले दस महीनों के दौरान भारत सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए गए फैसलों का जिक्र किया। इनमें रेलवे और बीमा में एफडीआई सीमा को बढ़ाना, स्मार्ट सिटी पहल, गंगा को स्वच्छ करने की पहल और पांच सौ नगरों और शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अपशिष्ट जल प्रशोधन शामिल हैं।

inner canada pensioners

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और मांग का मिश्रण भारत को कनाडा की कंपनियों के लिए उनके व्यावसायों को विस्तारित करने के लिए सबसे अनुकूल स्थान बनाता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कनाडा के बड़े पेंशन फंड मैनेजरों के साथ अल्पाहार पर चर्चा की। उन्होंने निवेशकों को एक संभाव्य और स्थिर कर व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड के सीईओ श्री टिम वाइजमैन के साथ अलग से मुलाकात भी की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery

Media Coverage

India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत
June 30, 2026
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से अवगत कराया
प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों और आगे की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और भारत के इस सैद्धांतिक दृष्टिकोण को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।