22 मार्च 2024 को चेन्नई में 'विकसित भारत एंबेसडर' सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रतिष्ठित YMCA ऑडिटोरियम में संपन्न, विकसित भारत एंबेसडर (#VBA2024) सम्मेलन में 400 से अधिक लोगों ने भागीदारी की, जिनमें वकील और इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल्स एवं उत्साही स्टूडेंट्स शामिल थे, जो राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए उत्सुक थे।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने पिछले दशक में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रभावशाली प्रजेंटेशन दी और बताया कि कैसे मोदी सरकार, विकसित भारत-2047 की दिशा में एक ठोस राह पर आगे बढ़ रही है। इस दौरान लोयोला और प्रेसीडेंसी कॉलेजों के युवाओं के विचारों ने इस आयोजन को समृद्ध किया।

प्रजेंटेशन के दौरान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केवल दो वर्षों के भीतर 43 करोड़ बैंक खाते खोलने को एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताते हुए, जमीनी स्तर पर वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

भाजपा मुंबई प्रदेश के उपाध्यक्ष हितेश जैन ने Narendra Modi App के माध्यम से भारत की विकास यात्रा को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया और उपस्थित लोगों को देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी के लिए NaMo App डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी संबोधित किया, अपनी सीमाओं को सुरक्षित करते हुए और नक्सलवाद तथा आतंकवाद जैसे खतरों से लड़ते हुए भारत को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके गहन विचार, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हैं, जो विकसित भारत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ सपने, एक उद्देश्य

विकसित भारत एंबेसडर अभियान, नागरिकों को भारत के विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। विकसित भारत एंबेसडर सम्मेलनों और इवेंट्स के माध्यम से नागरिक, रचनात्मक चर्चाओं में संलग्न हो सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और इस नेक काम में योगदान करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों का पता लगा सकते हैं।.

NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनें: https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

दूरियों को मिटाता NaMo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:

उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।

विकास की कहानियों का प्रसार: अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।

इवेंट बनाएं/शामिल हों: लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।

कनेक्ट/नेटवर्क: समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।

NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।

इस कार्यक्रम में चेन्नई वासियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने विकसित भारत-2047 मिशन के प्रति साझा आशावाद और प्रतिबद्धता व्यक्त की। चेन्नई के निवासियों श्रीवत्स, रंगराज, उमेश अग्रवाल और लक्ष्मीनारायणन सहित अन्य ने भारत के समग्र विकास के लिए जरूरी कंपोनेंट्स, आंत्रप्रेन्योरशिप, जॉब क्रिएशन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के समर्थन में सरकार की पहलों की सराहना की।

चेन्नई के एक प्रमुख उद्यमी, उमेश अग्रवाल ने एविएशन, डिफेंस, जेनेटिक्स जैसे सेक्टर्स में सरकार के फोकस पर प्रकाश डाला, जो आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में भारत की यात्रा का संकेत देता है। उन्होंने अर्थव्यवस्था की बुनियाद के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया और उनके ग्रोथ एंड इनोवेशन के लिए सरकार के समर्थन को रेखांकित किया।

चेन्नई के लक्ष्मीनारायणन ने ग्लोबल स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, स्वच्छ भारत अभियान और वैक्सीन मैत्री जैसी पहलों तथा उनके कार्यकाल में भारत की प्रगति एवं प्रभाव की व्यापक मान्यता की प्रशंसा की।

नागरिक जुड़ाव, रचनात्मक संवाद और सामाजिक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं और लोगों को देश की विकास यात्रा में सामूहिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को देश की भलाई में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rajasthan's tiger population rises to 149, Ranthambore houses nearly 50% of them

Media Coverage

Rajasthan's tiger population rises to 149, Ranthambore houses nearly 50% of them
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।

श्री मोदी ने विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

श्री मोदी ने बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है। भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं। हम विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हैं, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण ने भी बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”