प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को अवश्य देखने का सुझाव दिया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया:

"अगर कोई मुझसे पूछे- कि आपको उत्तराखंड में कोई एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। इनकी प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपका मन मोह लेगी।

बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं और मैंने भी अक्सर राज्य का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं, जो सबसे यादगार अनुभव हैं। लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर की यात्रा विशेष रही है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
IIT Madras incubates 112 startups, files 431 patents in FY26 milestone year

Media Coverage

IIT Madras incubates 112 startups, files 431 patents in FY26 milestone year
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गंगटोक ऑर्किडेरियम के दौरे के दौरान सिक्किम की असाधारण जैव विविधता की प्रशंसा की
April 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता और राज्य की असाधारण जैव विविधता के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने ऑर्किडेरियम की अपनी यात्रा को एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बताया। श्री मोदी ने कहा कि संरक्षण के ऐसे समर्पित प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंधों और सामंजस्य को पूरी तरह से दर्शाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की पहलें नागरिकों को संरक्षण और स्‍थायी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा:

"गंगटोक में ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। सिक्किम की समृद्ध जैव विविधता वास्तव में असाधारण है। इस तरह के प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे सामंजस्य को दर्शाते हैं। ये हमें संरक्षण और स्‍थायी जीवन शैली की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।"