अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “भारत की कहानी एक अद्भुत प्रगति की कहानी है, लोकतंत्र का एक चमत्‍मकार है. यहां गजब की विविधता है, सबसे अच्‍छी और बेहतरीन बात हैं यहां के अच्‍छे लोग हैं।”

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि भारत मानवता के लिए एक उम्मीद है। उन्होंने कहा कि केवल 70 वर्षों में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में एक विशालकाय देश बन गया है। भारत अब तक के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक और दुनिया में सबसे अद्भुत देशों में से एक है।

भारत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बात का उल्लेख किया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहली बार भारत के हर गांव में बिजली पहुंची है। उन्होंने कहा, “320 मिलियन लोग अब इंटरनेट से जुड़े हैं। राजमार्ग के निर्माण की गति दोगुनी से अधिक हो गई है, 70 मिलियन घरों को रसोई गैस मिली है, 60 करोड़ लोगों को शौचालय की सुविधा प्रदान की गई है और आज भारत में हर मिनट में 12 गरीब व्यक्ति गरीबी के दायरे से बाहर जा रहे हैं। अगले 10 साल में पूरे देश से गरीबी खत्म हो जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत की क्षमता अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में भारत का उदय दुनिया के लिए एक उदाहरण है और यह सदी की उत्कृष्ट उपलब्धियों में से एख है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि भारत ने यह सब उपलब्ध‍ियां एक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र देश के रूप में हासिल की है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet

Media Coverage

India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 सितंबर 2026
September 10, 2026

Beyond Metros, Beyond Borders: How India Is Rewriting Its Growth Story Under PM Modi