प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उनके प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कोरोनो वायरस के प्रसार से जुड़े नवीनतम घटनाक्रम, इससे निपटने की तैयारियों और उपायों से प्रधान सचिव को अवगत कराया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधान सचिव को अस्पतालों में की गई तैयारियों, प्रयोगशालाओं की तैयारियों, त्‍वरित प्रतिक्रिया दलों के क्षमता निर्माण के लिए किए गए उपायों और मंत्रालय द्वारा की गई व्यापक निगरानी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

प्रधान सचिव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसे अन्य मंत्रालयों द्वारा उठाए गए निवारक उपायों की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने प्रधान सचिव को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अन्य मंत्रालयों और राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्‍वय से हालात पर निकटता से निगरानी कर रहा है।

अब तक 7 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 115 उड़ानों से आए 20,000 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। पूरे देश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की प्रयोगशालाएं वायरस का परीक्षण करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सभी राज्य और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।

इस बैठक में कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा, गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला, विदेश सचिव श्री विजय गोखले, रक्षा सचिव श्री अजय कुमार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव सुश्री प्रीति सूदन, नागरिक उड्डयन सचिव श्री प्रदीप सिंह खरौला और कई अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Inc's $3.4-trillion club: AI, IPL, defence are new wealth creators

Media Coverage

India Inc's $3.4-trillion club: AI, IPL, defence are new wealth creators
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 25, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

कोलकाता में कल हुई दुर्घटना बेहद दु:खद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है: प्रधानमंत्री @narendramodi