आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन प्रिंस करीम आगा खान ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। फिलहाल वह भारत के दौरे पर हैं और उन्हें कल राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पदम विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

684-Prince Karim Aga Khan calls on PM (1)

प्रधानमंत्री ने आगा खान फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों, विशेषकर ग्रामीण विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार इसे देखने का अवसर तब मिला था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। श्री नरेन्द्र मोदी ने आगा खान फाउंडेशन का आह्वान किया कि वह "स्वच्छ भारत" और "गंगा संरक्षण" से जुड़े पहलों में मुख्य भूमिका निभाए। उन्होंने बालिकाओं के लिए शौचालयों के निर्माण में फाउंडेशन की भागीदारी का भी आह्वान किया।

684-Prince Karim Aga Khan calls on PM (2)

प्रिंस करीम आगा खान ने कहा कि उन्हें पदम विभूषण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगा खान फाउंडेशन को एक लाख शौचालयों के निर्माण का कार्य सौंपा गया था, जिसकी शुरूआत गुजरात राज्य से हुई। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के कार्य में भी शामिल रहा है।

684-Prince Karim Aga Khan calls on PM (3)

प्रधानमंत्री और प्रिंस करीम आगा खान ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman

Media Coverage

Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मणिपुर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी
February 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी दिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

नए नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे मणिपुर के भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई।

मैं श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी दिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर, तथा श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूँ।

मुझे पूरा विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।”