Mr. President and members of the media, 

President Obama और First Lady का भारत में फिर से स्वागत करना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता और सौभाग्य की बात है। 

Mr. President हमें गर्व है कि आपने जनवरी में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हमारे रिपब्लिक डे के लिए चीफ गेस्ट बनने का निमंत्रण स्वीकार किया और मैं जानता हूँ कि आप कितने व्यस्त हैं। 

यह खास इसलिए है क्योंकि इस दिन हम उन मूल्यों को celebrate करेंगे जो दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों द्वारा शेयर की जाती है। 

आप अमेरिका के पहले ऐसे President हैं जो अपने कार्यकाल में दो बार भारत आए। 

यह हमारे संबंधों में बदलाव को दर्शाता है। इससे हमारी पार्टनरशिप के लिए आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता जाहिर होती है। 


इससे हमें यह पता चलता है कि हम दोनों देश इस global partnership की जिम्मेदारी को निभाते हुए ठोस कदम उठाने के लिए तैयार हैं। ऐसी partnership जो हम दोनों देशों के लिए और इस शताब्दी को एक नया रूप देगी। 

इस रिश्ते में promise और potential पर कभी भी कोई संदेह नहीं रहा है। यह natural global partnership है। इस digital age में यह और अधिक प्रासंगिक (relevant) हो गई है। इस बदलती दुनिया और इस दुनिया में फैली उथल-पुथल को देखते हुए इसकी और भी अधिक आवश्यकता है। 

हमारी प्रगति के लिए और पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रसार के लिए इस पार्टनरशिप की सफलता और भी महत्वपूर्ण है। 



इस शताब्दी की शुरूआत से ही हमने अपने संबंधों में बदलाव लाना शुरू कर दिया था। 

लेकिन, हमें अच्छी शुरूआत को स्थायी प्रगति में बदलना होगा। इसके लिए हमें अपने vision को सतत प्रयास (sustained action) और ठोस उपलब्धियों में बदलने की जरूरत है। 

Mr. President, पिछले कुछ महीनों में, मैंने इस रिश्ते में एक नया उत्साह और विश्वास देखा है। हमारे संबंध में मुझे एक नई ऊर्जा का अनुभव हुआ है। पिछले सितंबर में जब मैं वाइट हाउस गया था, अपने नेतृत्व में, आपने जो दिशा दी, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। 

Civil nuclear agreement हमारे बदलते रिश्तों का केंद्र बिंदु (centrepiece) था, और एक नए विश्वास का प्रतीक भी है। इससे नए आर्थिक अवसर भी पैदा हुए। clean energy के लिए हमारे विकल्पों (option) का भी विस्तार हुआ। पिछले चार महीनों में, हमने इसे आगे ले जाने के लिए दृढ़ता से काम किया है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे द्वारा bilateral agreement पर हस्ताक्षर किए जाने के 6 वर्ष बाद हम commercial cooperation की दिशा में बढ़ रहे हैं। यह हम अपने कानून, अपने अंतर्राष्ट्रीय कानूनी दायित्वों, और technical and commercial viability के अनुरूप कर रहे हैं। 

President Obama ने मुझे भरोसा भी दिलाया है कि अमेरिका जल्दी से जल्दी, चार international export control regimes में भारत की सदस्यता के समर्थन के लिए प्रयास करेगा। 

आज, हमने अपने बढ़ते defence cooperation को एक नए स्तर तक ले जाने का निर्णय भी लिया है। आज हमने specific advanced defence projects के लिए co-development और co-production करने के लिए in-principle निर्णय लिया है। इससे हमारी domestic defence industry को अपग्रेड करने में मदद मिलेगी; और भारत में manufacturing sector का विस्तार भी होगा। 

हमने कुछ खास Advanced Defence Technology के अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाओं की जांच करने का निर्णय लिया है। 

हमने Defence Framework Agreement को भी आगे बढ़ाया है। हम maritime security पर और अधिक सहयोग करेंगे। 

आतंकवाद एक प्रमुख वैश्विक खतरा बना हुआ है। इसका स्वरूप बदल रहा है, जबकि पुरानी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि हमें इसका मुक़ाबला करने के लिए एक व्यापक global strategy और approach की आवश्यकता है। आतंकवादी समूहों के बीच कोई अंतर नहीं किया जाना चाहिए। प्रत्येक देश को अपनी यह प्रतिबद्धता पूरी करनी चाहिए कि terrorist safe havens को समाप्त करे। और आतंकवादियों को सजा दी जानी चाहिए। 



हमारे दोनों देश आतंकवादी समूहों के खिलाफ bilateral security cooperation को और घनिष्ठ करेंगे। और हम अपने counter terrorism capabilities को, जिसमें technology भी शामिल है, और मज़बूत करेंगे। 

President Obama और मैं इस बात पर सहमत हैं कि एक मज़बूत और बढ़ती हुई economic relationship हमारी strategic partnership का बहुत अहम हिस्सा है। हमारे दोनों देशों में आर्थिक सहयोग और मज़बूत हो रहा है। हमारे business climate में सुधार हो रहा है। इस कारण मैं हमारे आर्थिक संबंधों के बारे में अत्यधिक आशावान हूं। 

इसके अलावा हमने अवसरों की पहचान करने के लिए तथा हमारे कारोबार, व्यापार और निवेश में मदद के लिए कई प्रभावी bilateral mechanisms स्थापित किए हैं। 

हम Bilateral Investment Treaty पर भी संवाद पुनः प्रारंभ करेंगे। हम Social Security Agreement पर भी फिर से चर्चा शुरू करेंगे, जो अमेरिका में कार्य कर रहे लाखों भारतीय professionals के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

President Obama और मेरे लिए clean and renewable energy एक निजी और राष्ट्रीय प्राथमिकता है। हमने clean and renewable energy के उपयोग को बढ़ाने के लिए हमारे महत्वकांक्षी राष्ट्रीय प्रयासों और लक्ष्यों पर भी चर्चा की है। हम इस क्षेत्र में हमारी शानदार और innovative partnership को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं। मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे renewable energy को दुनिया के लिए अधिक सुलभ और सस्ती बनाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की अगुवाई करें। President ने और मैंने आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष climate change पर Paris conference सफल रहेगी। 

हम science, technology, agriculture, health, education and skills पर अपना सहयोग और घनिष्ठ करना जारी रखेंगे। ये हमारे दोनों देशों के भविष्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है; और हमें दुनिया के दूसरे देशों की मदद करने का भी अवसर प्रदान करते हैं। 

वास्तव में, हमारी strategic partnership तभी पूर्ण होगी जब हम अपने विशाल क्षेत्र में development and connectivity को बढ़ाने की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। President Obama और मैं इस लक्ष्य पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने पर सहमत हुए हैं। हम अफगानिस्तान को उसके परिवर्तनकाल से गुजरने में साथ मिलकर मदद करेंगे। 

President और मेरे बीच global and regional issues पर अच्छी चर्चा हुई है। विशेष तौर पर हमने Asia, Pacific तथा Indian Ocean Region में शांति, स्थिरता, समृद्धि को आगे बढ़ाने पर अपना सहयोग और घनिष्ठ करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। यह हमारे दोनों देशों के भविष्य के लिए तथा इस दुनिया की दिशा की दृष्टि से अत्यंत अहम है, । 

आज हमारे संबंध एक नए स्तर पर हैं। हमने अपनी मित्रता और सहयोग के लिए एक व्यापक vision तय किया है, जो इस शताब्दी के अवसरों और चुनौतियों पर आधारित है। 

जैसा कि भगवान बुद्ध ने कहा था, उत्तम मित्र और साथी हो तो जीवन पवित्र और सार हो जाता है। 

हमने निर्णय लिया है कि हम इस अहम partnership पर नया बल देंगे और इस पर निरंतर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। इसके लिए हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि भारत और United States को ज्यादा बाद नियमित summits आयोजित करनी होंगी। हम, मेरे और बराक के बीच और हमारे National Security Advisors के बीच Hotlines भी स्थापित करेंगे। 

वर्ष की शुरुवात में, हम एक नयी यात्रा प्रारम्भ कर रहे हैं। 

मैं एक बार फिर आपका स्वागत करता हूँ, राष्ट्रपति महोदय। आप हमारे बीच हैं, इस बात से हम बहुत प्रसन्न हैं। 

धन्यवाद। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing

Media Coverage

India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi receives a telephone call from the Prime Minister of Mauritius
February 09, 2026
The two leaders review progress in bilateral cooperation since their last meeting in Varanasi in September 2025.
They reaffirm their shared commitment to further advancing the India-Mauritius Enhanced Strategic Partnership.
PM Modi reiterates India’s continued support for Mauritius’ development priorities.
Both leaders agree to work closely towards peace and stability in the Indian Ocean Region.
PM Modi conveys that he looks forward to welcoming him in Delhi for the AI Impact Summit next week.

Prime Minister Shri Narendra Modi received a telephone call today from the Prime Minister of the Republic of Mauritius, H.E. Dr. Navinchandra Ramgoolam..

The two leaders reviewed progress in the wide-ranging bilateral cooperation since their last meeting in Varanasi in September 2025 with an emphasis on development partnership, capacity building and people-to-people exchanges.

They reaffirmed their shared commitment to further advancing the Enhanced Strategic Partnership between India and Mauritius for the benefit of the two peoples.

Prime Minister Modi reiterated India’s continued support for Mauritius’ development priorities in line with Vision MAHASAGAR, India’s Neighbourhood First policy and shared commitment to the Global South.

Both leaders agreed to continue working closely to achieve the shared objectives of peace and stability in the Indian Ocean Region.

Prime Minister Modi conveyed that he looked forward to welcoming him in Delhi for the AI Impact Summit next week.