प्रधानमंत्री ने चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि और विनाश पर संवेदना व्यक्त की
राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत की समय पर और प्रभावी सहायता के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया, जो विज़न महासागर और पहले कार्रवाई करने वाले (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के अनुरूप है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमार दिसानायके के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

प्रधानमंत्री ने चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि और व्यापक तबाही पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत का पूरा समर्थन और एकजुटता श्रीलंका के लोगों के साथ है।

राष्ट्रपति दिसानायके ने आपदा के समय भारत की सहायता के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और बचाव दलों और राहत सामग्री की त्वरित तैनाती की सराहना की। उन्होंने भारत की समय पर और प्रभावी जवाबी कारवाई के लिए श्रीलंका के लोगों की ओर से भी सराहना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति दिसानायके को ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को भारत द्वारा निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत संकट में फंसे लोगों को बचाव और राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत, अपने विज़न, महासागर और 'प्रथम जवाबी कारवाई करने वाला' के रूप में स्थापित स्थिति के अनुसार, आने वाले दिनों में श्रीलंका द्वारा पुनर्वास प्रयासों को शुरू करने, सार्वजनिक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका की पुनर्स्थापना की दिशा में काम करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करता रहेगा।

दोनों राजनेताओं ने निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India solar capacity to quadruple, wind to triple over decade: Power ministry adviser

Media Coverage

India solar capacity to quadruple, wind to triple over decade: Power ministry adviser
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी
March 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।