दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की
उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही चर्चाओं में प्रगति का स्वागत किया
दोनों नेताओं ने आपसी हित वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक से टेलीफ़ोन के जरिए बात की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार सुदृढ़ करते रहने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के संबंध में रोडमैप 2030 के तहत हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन की दिशा में हुई प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित वाले क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचार साझा किए।

दोनों नेता संपर्क बनाए रखने को लेकर सहमत हुए और होली के आगामी त्योहार पर शुभकामनाएं भी साझा कीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
In A First, Indian Railways To Run Direct Festival Special Trains From September 11 To December 7

Media Coverage

In A First, Indian Railways To Run Direct Festival Special Trains From September 11 To December 7
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने युद्ध के बाद इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी
September 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को देश के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

"इटली के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व पर इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दिखाती है।

उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने में हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं।

आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

@GiorgiaMeloni"