​​​​​​​पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के मेहसाणा जिले में दीवार गिरने की घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है:

"गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s data centre boom: Rising demand for power and water

Media Coverage

India’s data centre boom: Rising demand for power and water
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
May 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें श्री अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"