प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के केवडिया में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मलेन के समापन सत्र को संबोधित किया।

 

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने इस साल के सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन की संरचना और एजेंडे की सराहना की। उन्होंने विशेष तौर पर इस साल के सम्मेलन में जूनियर कमीशंड अधिकारियों और गैर-कमीशंड अधिकारियों को शामिल करने की प्रशंसा की।

 

राष्ट्रीय रक्षा प्रणाली के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य नेतृत्व से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी और उत्तरी सीमा पर पैदा हुए चुनौतीपूर्ण हालात के संदर्भ में पिछले एक साल में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए दृढ़ संकल्प की जमकर प्रशंसा की।

 

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली में स्वदेशीकरण को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया, जिसमें न केवल उपकरण और हथियार बल्कि सशस्त्र बलों के प्रचलित सिद्धांतों, प्रक्रियाओं और रीति-रिवाज भी शामिल हैं।

 

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे के सैन्य और नागरिक दोनों हिस्सों में जनशक्ति नियोजन को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एक समग्र दृष्टिकोण का भी आह्वान किया जो सिविल-सैन्य साइलो (अलग होने की स्थिति) को खत्म करने और फैसले लेने की गति तेज करने पर केंद्रित हो। उन्होंने सेवाओं को सलाह भी दी कि विरासत में मिली उन प्रणालियों और प्रथाओं से छुटकारा पाएं, जो अपनी उपयोगिता और प्रासंगिकता को खो चुकी हों।

 

तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को 'भविष्य की सेना' के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अगले साल अपनी आजादी के 75 साल मनाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों से इस अवसर का उपयोग उन गतिविधियों और पहलों को करने में कहा जो देश के युवाओं को प्रेरित करें।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
But where is India’s economic growth?

Media Coverage

But where is India’s economic growth?
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”