प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इस्राइल के पूर्व राष्‍ट्रपति श्री शिमोन पेरेज की अगवानी की।

1 (1)-684

श्री शिमोन पेरेज ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को चुनावों में उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी। श्री शिमोन ने भारत के आर्थिक और सामाजिक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ किए गए महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रमों की बेहद सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इससे परम्‍परा के प्रति सम्‍मान और आधुनिक प्रौद्योगिकी के बीच सही संतुलन को बल मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि भारत का विकास और वृद्धि समूचे संसार के लिए लाभदायक होगी। उन्‍होंने भारत के विकास प्रयासों में साझीदारी के लिए इस्राइल के उत्‍साह का उल्‍लेख करते हुए नवीन और उच्‍चतर प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में व्‍यापक सहयोग का भी आहवान किया। श्री शिमोन ने मानव जीवन और प्रशासन की प्रणाली में बदलाव लाने वाली नवीन प्रौद्योगिकी के लिए अपनी अवधारणा को भी प्रधानमंत्री के साथ सांझा किया।

1 (5)-684

1 (4)-684

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा समस्‍त विश्‍व के लिए प्रेरणा के स्रोत श्री शिमोन पेरेज से मिलने पर उन्‍हें बेहद गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्‍होंने वैश्‍विक राजव्‍यवस्‍था और खासतौर पर भारत-इस्राइल संबंधों में विकास के लिए श्री शिमोन के अभूतपूर्व योगदान की भी सराहना की।

1 (3)-684

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के तौर पर की गई अपनी इस्राइल यात्रा का भी स्‍मरण किया जिसके दौरान उन्‍होंने राज्‍य में ड्रिप/माइक्रो सिचाई को प्रोत्‍साहन दिया था और इस्राइल के सहयोग से कम्‍पनियों को शुरूआती मदद् देने के लिए एक प्राथमिक सहायता केन्‍द्र की भी स्‍थापना की थी।

1 (2)-684

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'

Media Coverage

Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
May 23, 2026
Secretary Rubio briefs PM on the sustained progress in bilateral cooperation.
Secretary Rubio shares US perspective on various regional and global issues.
PM reaffirms India’s consistent support for peace efforts and reiterates the call for peaceful resolution of the conflicts.
PM conveys warm greetings to President Trump.

The U.S. Secretary of State, H.E. Mr. Marco Rubio, called on Prime Minister Shri Narendra Modi today.

Secretary Rubio briefed Prime Minister on the sustained progress in bilateral cooperation across a wide range of sectors, including defence, strategic technologies, trade and investment, energy security, connectivity, education and people-to-people ties.

Secretary Rubio shared U.S. perspective on various regional and global issues, including the situation in West Asia.

Prime Minister reaffirmed India’s consistent support for peace efforts and reiterated the call for peaceful resolution of the conflicts through dialogue and diplomacy.

Prime Minister requested Secretary Rubio to convey his warm greetings to President Trump and said that he looked forward to their continued exchanges.