केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण और चुनौतियों से पार पाने की उनकी क्षमता किसी से कम नहीं है।
मोदी की गारंटी की ताकत का स्रोत बीजेपी के कार्यकर्ता हैं।
एलडीएफ-यूडीएफ के कुशासन को उजागर करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकासात्मक नीतियां और लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचें।
बूथ पर हमारी जीत, लोकसभा सीटों में तब्दील होगी और 'विकसित भारत' की दिशा में हमारी यात्रा को सक्षम बनाएगी।

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, ''केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण और सभी चुनौतियों से पार पाने की उनकी क्षमता सर्वविदित है।''

बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रयासों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'ये लाखों समर्पित कार्यकर्ता ही हैं जो आज बीजेपी की ताकत बन गए हैं, जिसमें मेरे लिए उनका समर्थन भी शामिल है।' उन्होंने कहा, 'मोदी की गारंटी की ताकत का स्रोत बीजेपी के कार्यकर्ता हैं।'

बीजेपी की समग्र ताकत के लिए कार्यकर्ताओं के महत्व पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसका लक्ष्य जमीनी स्तर पर भी सभी को जोड़ने का है।" उन्होंने कहा, "भाजपा कार्यकर्ता अनुकरणीय हैं और वे समर्पण, बलिदान और अपार क्षमता का प्रतीक हैं।" उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों के कारण भाजपा और NDA दोनों मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं को LDF-UDF के कुशासन को उजागर करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र सरकार की विकासात्मक नीतियां और लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचें।"

बूथ स्तर पर बेहतर कोऑर्डिनेशन को सक्षम करने के लिए, पीएम मोदी ने कहा, "बूथ स्तर पर ‘टिफिन बैठक’, राज्य में गंभीर राजनीतिक स्थिति पर जागरूकता पैदा करने और हमारे डेवलपमेंटल एजेंडे को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है।"

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस के भ्रष्टाचार पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इंडी अलायंस की बुनियाद एक-दूसरे के भ्रष्टाचार के समर्थन पर टिकी है।" उन्होंने कहा, "इंडी अलायंस के भ्रष्टाचार ने केरल के लोगों को लूटा है। गोल्ड स्मगलिंग और तमाम घोटालों की उनकी करतूत जगजाहिर हैं।" उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी भ्रष्टाचारियों और केरल को लूटने वाले लोगों को उचित दंड मिले। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी रास्ता तलाश रहे हैं, जिसमें ED द्वारा जब्त धन, वास्तविक लाभार्थियों और जमाकर्ताओं तक पहुंचे।"

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों पर जोर देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत, बूथ स्तर पर हम महिला मतदाताओं की एक सभा या सरकारी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों की एक बैठक आयोजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "केरल के लोगों को परिवारवादी राजनीति के, युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया जाना चाहिए।"

पीएम मोदी ने भरोसा जताते हुए कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी, केरल में नए रिकॉर्ड बनाएगी।'' उन्होंने कहा, "प्रत्येक बूथ पर एक सोशल मीडिया प्रभारी के साथ एक मजबूत कैंपेन स्ट्रेटेजी होनी चाहिए ताकि इस लक्ष्य प्राप्ति को सुगम बनाया जा सके।"

अंत में, पीएम मोदी ने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम पहले बूथ जीतें, जो लोकसभा सीटों में तब्दील होगा और एक विकसित भारत की दिशा में हमारी यात्रा को सक्षम बनाएगा।"

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India achieves nuclear milestone as 500 MW PFBR attains criticality

Media Coverage

India achieves nuclear milestone as 500 MW PFBR attains criticality
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर उसकी सफलता पर विचार साझा किए
April 08, 2026
प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे पीएम मुद्रा योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान किए हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम मुद्रा योजना की सफलता पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इस योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाधाओं को दूर करके और जनता की आकांक्षाओं पर भरोसा जताकर, इस पहल ने पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि पीएम मुद्रा योजना एक ऐसी आर्थिक विचारधारा को दर्शाती है जहां अवसर सुलभ हैं और पहलों को प्रोत्साहन दिया जाता है। योजना की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे इसने युवा शक्ति और नारी शक्ति पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे हर सपने को साकार होने के लिए समर्थन मिल रहा है।

एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने लिखा:

"पीएम मुद्रा योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान करके ऋण तक पहुंच को फिर से परिभाषित किया है।"

बाधाओं को दूर करके और अपने लोगों की आकांक्षाओं पर भरोसा करके, इसने पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है।

#मुद्राके11साल

"मुद्रा योजना की परिवर्तनकारी क्षमता की एक झलक और इसने हमारी युवा शक्ति और नारी शक्ति पर किस प्रकार सकारात्मक प्रभाव डाला है।"

#मुद्राके11साल

"पीएम मुद्रा योजना एक ऐसी आर्थिक विचारधारा को दर्शाती है जहां अवसर सुलभ हैं, पहलों को प्रोत्साहित किया जाता है और हर सपने को साकार होने के लिए समर्थन दिया जाता है।"

#मुद्राके11साल