विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर हरियाणा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "हरियाणा का हृदय से आभार! भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।"

प्रधानमंत्री ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस विशाल जीत को हासिल करने में उनके अथक प्रयासों और पूर्ण प्रतिबद्धता की अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के लोगों की सेवा करने और पार्टी के विकास के एजेंडे को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के प्रति उनकी निष्ठा ने, हरियाणा में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules

Media Coverage

Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से मुलाकात की
May 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से मिलना तथा विभिन्न विषयों और विविध मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा आनंददायक होता है।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“हैदराबाद में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू गारू के आवास पर गया और उनसे तथा उनके परिवार से मुलाकात की। उनसे मिलना और अनेक विविध विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा आनंददायक होता है।

@ncbn”