प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों द्वारा ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 के पारित होने का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विधेयक गेमिंग, नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बनने की भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करेगा, साथ ही समाज को ऑनलाइन मनी गेम्स के हानिकारक प्रभावों से सुरक्षित करेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के उपरोक्त विधेयक के पारित होने के बारे में एक्स पोस्ट का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित यह विधेयक भारत को गेमिंग, नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। यह ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, यह हमारे समाज को ऑनलाइन मनी गेम्स के हानिकारक प्रभावों से भी सुरक्षित करेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
RBI Revises FY27 GDP Growth Forecast Up To 6.7%; Sees Indian Economy Staying Resilient

Media Coverage

RBI Revises FY27 GDP Growth Forecast Up To 6.7%; Sees Indian Economy Staying Resilient
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 05 अगस्त 2026
August 05, 2026

Viksit Bharat in Action: Inclusive, Green, and Globally Competitive Under PM Modi