बंगाल और बंगाली भाषा ने भारत के इतिहास और संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया है, जिसमें 'वंदे मातरम्' देश के सबसे शक्तिशाली उपहारों में से एक है: पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल को एक ऐसी बीजेपी सरकार की जरूरत है जो राज्य का गौरव वापस लाने के लिए दोगुनी गति से काम करे: नदिया में पीएम मोदी
जब भी बीजेपी घुसपैठ पर चिंता जताती है, तो TMC नेता गाली-गलौज से जवाब देते हैं, जो पश्चिम बंगाल में SIR के प्रति उनके विरोध की भी वजह बताता है: पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में जो महा-जंगलराज चल रहा है, हमें उससे मुक्ति पानी है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राणाघाट की जनसभा को कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल और बांग्ला भाषा ने भारत के इतिहास और संस्कृति को निरंतर समृद्ध किया है। वंदेमातरम् ऐसा ही एक श्रेष्ठ योगदान है। पश्चिम बंगाल की ये धरती वंदेमातरम् के अमरगान की भूमि है। पूरा देश वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। पीएम ने कहा कि आज देश तेज विकास चाहता है। पिछले महीने ही बिहार ने विकास के लिए फिर से एनडीए सरकार को प्रचंड जनादेश दिया है। बिहार की जीत के बाद मैंने एक बात कही थी कि गंगा जी बिहार से बहते हुए बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है। पीएम ने संबोधन की शुरुआत में ही मौसम खराब होने की वजह से जनता-जनार्दन के बीच उपस्थित ना हो पाने के लिए खेद भी जताया।

बीजेपी रैली स्थल पर पहुंचने से पहले रेल हादसे के शिकार हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु पर संवेदना जताते हुए पीएम ने कहा कि हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल बीजेपी से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों की हर तरह से मदद की जाए। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि पश्चिम बंगाल के उन हिस्सों को भी आधुनिक कनेक्टिविटी मिले, जो लंबे समय तक वंचित रहे हैं। बराजगुड़ी से कृष्णानगर तक फोर लेन बनने से नॉर्थ चौबीस परगना, नादिया, कृष्णानगर और अन्य क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा। इससे कोलकाता से सिलीगुडी की यात्रा का समय करीब दो घंटे तक कम हो गया है। आज बारासात से बराजगुड़ी तक फोर लेन सड़क पर भी काम शुरू हुआ है। इन प्रोजेक्ट्स से इस पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां और पर्यटन का विस्तार होगा।

नादिया से जुड़ी महान विभूतियों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रेम, करुणा और भक्ति वो पावन भूमि है, जहां चैतन्य महाप्रभु प्रकट हुए। नादिया के गांवों और गंगा के तटों पर जब हरिनाम संकीर्तन की गूंज उठती थी तो वह केवल भक्ति नहीं होती थी, बल्कि वह सामाजिक एकता का आह्वान होती थी। पीएम ने कहा कि समाज कल्याण के इस भाव को हमारे मतुआ समाज ने भी हमेशा आगे बढ़ाया है। श्री हरीचांद ठाकुर ने हमें 'कर्म' का मर्म सिखाया। श्री गुरुचांद ठाकुर ने 'कलम' थमाई और बॉरो माँ ने अपना मातृत्व बरसाया।

वंदेमातरम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी धरती ने बंकिम बाबू जैसा महान ऋषि देश को दिया। उन्होंने गुलाम भारत में वंदेमातरम् के जरिए नई चेतना पैदा की। उन्होंने आह्वान किया कि वंदे मातरम् 19वीं सदी में गुलामी से मुक्ति का मंत्र बना, तो अब 21वीं सदी में हमें वंदेमातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है। इस गीत से हमें विकसित पश्चिम बंगाल की चेतना जगानी है। वंदेमातरम् की पावन भावना ही पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी का रोडमैप है।

विकसित भारत के लक्ष्य की बात करते हुए पीएम ने कहा कि इसकी प्राप्ति में केंद्र सरकार हर देशवासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। भाजपा सरकार ऐसी नीतियां बना रही है और ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे हर देशवासी का सामर्थ्य बढ़े। अभी कुछ समय पहले हमने GST बचत उत्सव मनाया। देशवासियों को कम से कम कीमत में जरूरी सामान मिले, भाजपा सरकार ने ये सुनिश्चित किया। इससे दुर्गापूजा के दौरान और अन्य त्योहारों के दौरान पश्चिम बंगाल के लोगों ने खूब खरीदारी की।

पश्चिम बंगाल की राजनीति और विकास पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि यहां के विकास के लिए ना पैसे की कमी है, ना इरादों की और ना ही योजनाओं की। लेकिन यहां ऐसी सरकार है, जो सिर्फ कट और कमीशन में लगी रहती है। आज भी राज्य में विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स अटके हुए हैं। पीएम ने कहा, “मैं बंगाल की जनता-जनार्दन से साफ-साफ कहना चाहता हूं कि टीएमसी को मोदी और बीजेपी का विरोध करना है, तो करे। लेकिन मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि पश्चिम बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है? लोगों को अधिकारों और उनके सपनों से दूर क्यों किया जा रहा है? इसीलिए मेरा आग्रह है कि आप एक बार यहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनाकर देखिए कि हम कितनी तेजी से बंगाल का विकास करते हैं।” पीएम ने कहा कि हाल ही में बिहार की जनता ने उस आरजेडी को फिर एक सुर से नकारा है, जो जंगलराज लेकर आया था। अब पश्चिम बंगाल में जो महा-जंगलराज चल रहा है, उससे हमें मुक्ति पानी है। और इसलिए पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा कह रहा है, बाचते चाई….बीजेपी ताई!

तृणमूल सरकार की पोल खोलते हुए पीएम ने कहा कि बीजेपी के ईमानदार प्रयास के बीच आपको टीएमसी की साजिशों से भी सावधान रहना है। टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। बीजेपी जब घुसपैठियों का सवाल उठाती है तो टीएमसी के नेता गालियां देते हैं। मैंने अभी सोशल मीडिया में देखा कुछ जगह पर कुछ लोगों ने बोर्ड लगाया है गो-बैक मोदी। अच्छा होता बंगाल की हर गली और हर खंबे पर ये लिखा जाता कि गो-बैक घुसपैठिए। दुर्भाग्य देखिए कि गो-बैक घुसपैठियों की बात आने पर वे लोग चुप हो जाते हैं। जिन घुसपैठियों ने बंगाल पर कब्जा करने की ठान रखी है, वो TMC को सबसे ज्यादा प्यारे लगते हैं। यही TMC का असली चेहरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के समापन पर कहा कि कम्युनिस्टों ने और लाल झंडे वालों ने तीस साल तक त्रिपुरा को बर्बाद कर दिया था। त्रिपुरा की जनता ने हमें मौका दिया। हम त्रिपुरा की जनता के सपनों के अनुरूप त्रिपुरा को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर टीएमसी ने लेफ्ट वालों की सारी बुराइयों को अपने में समाहित कर लिया है। इसलिए अनेक गुणा बुराइयां बढ़ गई हैं। इसी का परिणाम है कि त्रिपुरा तेज गति से बढ़ रहा है और बंगाल टीएमसी के कारण तेज गति से तबाह हो रहा है। पीएम ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल को बीजेपी की एक ऐसी सरकार चाहिए, जो डबल इंजन की गति से बंगाल के गौरव को फिर से लौटाने के लिए काम करे। बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity

Media Coverage

PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 अगस्त 2026
August 17, 2026

India Ascendant: Citizens Hail PM Modi's Vision and India’s Multi-Sectoral Growth