प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अपशब्दों से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने गुमराह लोगों को सही राह दिखाने का आह्वान किया।
जंतर-मंतर पर हुई घटना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया ने उनके तथा उनकी स्वर्गीय माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग को देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण को लेकर समाज में आक्रोश स्वाभाविक है, लेकिन बचपन एक ऐसा समय भी होता है जब भूल हो जाती है और यह सीखने तथा सुधार करने का अवसर भी होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे भटके हुए बच्चों को दंडित करने, उन्हें अदालतों के चक्कर लगवाने या सामाजिक उत्पीड़न का शिकार बनाने के बजाय, हमें उन्हें गले लगाना चाहिए और सही रास्ता दिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उन्हें क्षमा करना चाहते हैं और उन्होंने समाज से भी इस भावना को स्वीकार करने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से राष्ट्र के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने, गलतियों से सीखने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है और उन्होंने यह इच्छा व्यक्त की कि प्रत्येक युवा को भी जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सभी से भारत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।
युवाओं को सही राह दिखाने का संदेश देता एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा;
"अपशब्दों से कभी समाधान नहीं निकलता।
आइए, गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें।
आइए, एकजुट होकर प्रयास करें।
आइए, भारत के लिए कार्य करें।"
Abuses never solve anything.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
Let’s guide the misguided.
Let’s work together.
Let’s work for Bharat. pic.twitter.com/yAePG60KYL


